Thursday 3 November 2016

चाकसू में युकां ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ★ राहुल को हिरासत में लिये जाने का विरोध

चाकसू के कोटखावदा मोड़ पर पीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रर्दशन करते युवा कांग्रेसी।
.......
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/जयपुर। दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर खुदखुशी करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिवार से मुलाकात का प्रयास कर रहे कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दो बार हिरासत में लिये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर प्रर्दशन किया...
      गुरूवार को चाकसू में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कोटखावदा मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। युकां कांग्रेस ने भाजपा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाये।
       युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया ने कहा कि पूरा देश सैनिकों का सम्मान करता है, लेकिन अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार उन्हीं सैनिकों का अपमान करने में शर्म नहीं करती। भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैये को लोकतंत्र विरोधी, गैर कानूनी और अमानवीय मानती है तथा इसकी घोर भत्र्सना करती है।
       कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार राज कायम करना चाहती है। इस घटना से पहले तो पूर्वसैनिक के परिवार को गिरफ्तार करके सैनिकों का अपमान किया और उनके प्रति सहानुभूति जताने के लिए गये राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना कानून की अवग्या और संवैधानिक ढांचे का मजाक है।
       विधानसभा क्षेत्र चाकसू अध्यक्ष डालूराम मीना ने बताया कि अब भाजपा गाय को छोडकर सैनिकों के नाम पर राजनीति करने लगी है सैनिकों का विरोध युवा कांग्रेस सहन नहीं करेगी पूर्व सैनिकों को उनका हक दिलाने के लिए और गैर-लोकतान्त्रिक तरीके से राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध मे युवा कांग्रेस ने घोर विरोध किया है।      
       चाकसू में विरोध प्रकट करने वालों में लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड, विधानसभा महासचिव हमीद भाटी, महासचिव मुकेश मीना, युवा नेता अहसान खान, महासचिव द्वारका प्रसाद जाॅगिड, पूर्व पार्षद जुगल राजावत, सेवादल के खेमराज बैरवा, महेन्द्र सांवरिया, कुनाल नावरिया, मेघराज सांवरिया, सीताराम मीना, एनएसयूआई नेता रजत सांवरिया, पवन के सिर्रा, खेमराज साहु, युवा नेता जगदीश मीना,  मुकेश बैरवा, सलमान खान, रवि शर्मा, यशंवत लोधा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भैरूलाल गुर्जर, कजोड चंदेल, हंसराज खारवाल, विमल रैगर, बुद्धिप्रकाश बडोलिया, यशवंत वाल्मीकी, छोटूराम मीना, कृष्ण शर्मा ने राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने को शर्मनाक करार दिया।
..........
राहुल गांधी रिहा :
        मालूम हो कि राहुल को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment