Friday 20 January 2017

नही रहे बिग बी, वाट्सएप और फेसबुक पर अभिताभ बच्चन का हुआ निधन,

'बिग बी अभिताभ' के मौत की खबर पूरी तरह झूटी 
by-www.dainiktime.com
.........…..... 
इंटरनेट की दुनिया में आज कल कुछ भी होता है। यहाँ किसी चाय वाले को हीरो बना दिया जाता है, तो कभी किसी हीरो को बिना वजह यहाँ मार डाला जाता है..! 
       जी हाँ, हम कई बार देख चुके हैं की इन्टरनेट पर स्टार्स के मौत की खबरें आय दिन वायरल होती हैं। ये बातें अफवाह होती है। कोई भी ऐरा गैरा बंदा लैपटॉप पर बैठ झूटी कहानी बनता है।उसे शेयर करता है और लोग उसे आगे शेयर करने लगते हैं। ये सब बातें स्टार्स और उनके परिवार वालों को बहुत डिस्टर्ब करती हैं। 
       ताज़ा अफवाह जो फैली है वो है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (बिग बी) की। फेसबुक पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की मौत हो चुकी है।फेसबुक पर अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में वो आँख बंद करके लेटे हुए हैं और दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा रहें हैं। ऐसा ये पहले बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन की मौत की खबर इस तरह इंटरनेट पर वायरल हुई हो। पहले भी ऐसी अफवाह फ़ैल चुकी है जिस वजह से बिग बी के फैन्स बड़े नाराज़ हुए थे। 
       आपको बतादें अमिताभ बच्चन की तस्वीरें जो इंटरनेट पर वायरल हो रहीं है वो असली है लेकिन पुरानी है। बिग बी की तबियत कई बार ख़राब हो चुकी है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। ये तस्वीरें उन दिनों की हैं लेकिन कुछ लोग इस पुरानी तस्वीर का गलत फायदा उठा रहे हैं।
पहले भी कई बार अफवाह उडी :
- वैसे इससे पहले भी कई बार अमिताभ के निधन की अफवाह उड़ चुकी है। मसलन, पिछले साल फरवरी में भी व्हाट्स एप पर ऐसी ही अफवाह छाई रही थी। 
– 23 फ़रवरी 2016 को व्हाट्स एप पर अमिताभ बच्चन की डेथ की अफवाह उड़ी थी। 


Monday 9 January 2017

चाकसू नगरपालिका में चार सहवृत पार्षद मनोनीत,

मुख्यमंत्री राजे तथा क्षेत्रीय विधायक का जताया आभार 
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, फटाखे फोड़कर जताई ख़ुशी
चाकसू नगर पालिका में मनोनयन पार्षद, साथ में जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर अन्य कार्यकर्ता बधाई देते।
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू| राज्य सरकार ने चाकसू नगरपालिका में चार पार्षदों का मनोनयन किया है। मीडिया मे जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार क्षेत्रीय विधायक की अनुशंषा पर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व पार्षद मेहराज खान, सुरेश सैनी, कमलकांत प्रजापत (एडवोकेट) और शंकरलाल जांगिड (शीतला माता) निवासी को नगरपालिका में सहवृत पार्षद के रूप मनोनित किया है।
        पालिका बोर्ड में कुल पार्षदों की संख्या 25 है। जिनमें से भाजपा के 10, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 7 पार्षद हैं, ऐसे में इन चार पार्षदों का मनोनयन होने से नगरपालिका चाकसू में पार्षदों की संख्या अब 29 हो गई है।  
        इस मौके विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता ने सभी मनोनीत पार्षदों का स्वागत कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा का आभार जताया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और फटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
       नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, देहात युवा अध्यक्ष मुकेश गोरली, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता चौथमल जैन, फागी के देहात अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, भाजपा के कजोड़ जाट (कोटखावदा), कानाराम सैनी, राजाराम खींची, सरदार सुरेंद्र सिंह, शंकर यादव, नारायण चौधरी, जगदीश कोली, भूणाराम चौसला, पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा, गिर्राज बुसर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने 'पार्षद मनोनयन' पर ख़ुशी जताई।
      

Saturday 7 January 2017

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकारी खजाने में धन की कमी नही : विधायक बैरवा

चाकसू में विकास को लेकर की कई घोषणाएं 
ग्राम पंचायत ठिकरिया मीनान में 'गौरवपथ' एवं 
खेड़ारानिवास में 'सीसी सड़क' बनेंगी
चाकसू। ग्राम खेड़ारानिवास मे जनमानस को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा एवं मंचासीन अतिथि।
   
पौषबड़ा महोत्सव एवं स्नहे मिलन में शिरकत करते विधायक।
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा हर बार की तरह ग्रामीण जनता के बीच पहुंचे... उन्होंने विकास के मामले में जनता को कतई परेशान नही होने की बात कहीं। कहा कि सरकारी खजाने में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है..!
      विधायक बैरवा ने कहा कि विकास का नाम ही भाजपा है, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। भाजपा शासन में ग्रामीण क्षेत्रों अब तक के इतिहास में गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मामले में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यह बात विधायक बैरवा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कोटखावदा गांवों का दौरा करते हुए जनता से कही।
      उन्होंने ग्राम पंचायत ठिकरिया मीनान व खेड़ारानिवास ग्राम में पौषबड़ा महोत्सव एवं आयोजित स्नहे मिलन कार्यकम में शिरकत कर यहां स्थित मंदिर में बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान गांव में 'गौरवपथ सड़क निर्माण' योजनाओं सहित अन्य विकास कार्य करवाने की घोषणाएं की। साथ हीं कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता अधिकाधिक लाभ ले। कहा कि जनता को अगर कहीं भ्रष्टाचार नजर आए तो तुरंत उन्हें इसकी सूचना करें। विधायक ने ग्राम पंचायत खेड़ारानिवास में ईमली वाले बालाजी मंदिर तक ग्रामीणों के प्रस्ताव पर सीसी सड़क बनवाने की घोषणा के साथ अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
      इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चाकसू प्रभारी एवं जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर ग्रामीणजन को सम्बोधित किया। इससे पहले विधायक बैरवा व अन्य आगुन्तक अतिथियों का ग्रामीणों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया। इस मौके पर भाजपा के राजाराम खींची, शंकर यादव, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली, कजोड़ जाट, महावीर जैन (कोटखावदा) आदि कार्यकर्ता विधायक के साथ मौजूद थे। दूसरी तरफ राज्य अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) विकेश खोलिया ग्राम खेड़ारानिवास में कार्यकर्ताओं के साथ पौषबड़ा महोत्सव में पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली एवं चहुमुंखी विकास की मंगल कामना की। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
राज्य SC आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया का स्वागत करते ग्रामीण।

Thursday 5 January 2017

अरिहंत कुंज श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में सजाई झांकी, लगाया पौष बड़ों का भोग

चाकसू अरिहंत कुंज बिहार कॉलोनी में श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव के दौरान फूलों से भगवान का श्रंगार। 
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां टोंक रोड़ स्थित अरिहंत कुंज बिहार कॉलोनी वार्ड नं-17 में श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में गुरुवार को पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री चमत्कारेश्वर महादेव पंचायत व हनुमान जी का फूलों से श्रंगार किया गया। 
       विकास समिति के मीडिया प्रभारी विक्रम गर्ग ने बताया कि समिति की ओर से मंदिर प्रांगण में पौषबड़ा पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान की आरती की गई और हलवा पकौड़ी का भोग लगाया गया। पौषबड़ा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। 
       इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बालकृष्ण तिवाड़ी, स्थानीय पार्षद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इसी प्रकार यहां तहसील चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर में भी ठाकुरजी को पौष बड़ों का भोग लगाया गया।

Wednesday 4 January 2017

चाकसू में कोहरे से जन जीवन अस्त-व्यस्त

           कस्बा कोहरे के आगोश में, ठीठुर गए लोग
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में इन दिनों कोहरे से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। सुबह 11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन भी नही होते, पास पड़ी हुई वस्तु भी दिखाई नही देती। चारों ओर अँधेरा ही अँधेरा दिखाई देने से वाहन भी रेंग-रेंग के चल रहे हैं। जिससे लोग भी अपने गतव्य जगह पर समय पर नही पहुंच रहे। कोहरे से सर्दी भी बढ़ गयी हैं, इससे बचाव के लिए लोग अलाव से तपते नजर आ रहे हैं। सुबह देर तक घरों में रजाई में ही दुबके रहते है। कोहरे की वजह से सर्दी बढने से फसलों को भी राहत मिली हैं। जिससे किसान तबका खुश नजर आ रहा है। कोहरे की मार सरकारी दफ्तरों पर भी पड़ी है, इन दफ्तरों में कर्मचारी तबका भी देरी से पहुंच रहा और ऑफिस के कमरे ठंडे होने से कुछ समय धुप सेंकते नजर आते हैं।

भाजपा पार्षदो ने ईओ पर लगाया विकास कार्यो मे भेदभाव व अभद्रता का आरोप

नगर पालिका ईओ ने दी सफाई, आरोप निराधार 

चाकसू में ईओ की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। 
■अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। बुधवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय में नगर व देहात एवं युवा मोर्चा एक पक्ष के कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका ईओ की कार्यशैली एवं बीजेपी पार्षदों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्यकर्ता रोषाकित नजर आए। 
     इसका एक ऑडियो क्लिपिंग भी वायरल हुई, जोकि चर्चा का विषय बन रहा है। इस ऑडियो में ईओ और बीजेपी पार्षदों के बीच खीचतान उजागर हो रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ठ नहीं कहा जा सकता की, यह ऑडियो सही है या गलत। इधर, पालिका ईओ ने मीडिया को सफाई दी है कि उनपर जो आरोप लगाए जा रहे है वे सब निराधार है। 
      ईओ पूजा मीना पर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव करने एवं टेंडर प्रक्रिया में मनमर्जी कर गलत तरीके से पक्षपात पूर्ण बिना एस्टीमेट एवं तकनीकी व पत्रावली पूरी किए बगैर एक ही कार्य के दो बार टेंडर प्रक्रिया का बीजेपी पार्षदों ने विरोध जताया। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अम्बालाल यादव व देहात मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक के बाद उपखंड अधिकारी बालकृष्ण तिवाड़ी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की गई। 
   भाजपा के पार्षदों का आरोप है कि ईओ द्वारा विकास कार्यो मे भाजपा पार्षदों के वार्ड क्षेत्रों की अनदेखी कर भेदभाव किया जा रहा है। चाकसू कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा ने बताया कि ईओ की कार्यशैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। पूरे मामले में पालिका ईओ द्वारा बीजेपी पार्षदों के साथ किए गए दुर्भावनापूर्ण रवैये पर रोष प्रकट कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मौजूदा बीजेपी पार्षद चेतराम सैनी, त्रिवेणी श्याम शर्मा, गिर्राज बूसर, दीपिका शर्मा, अनीता बाहेती, बीना शर्मा, आशा गोस्वामी, तोफा देवी स्वामी, युवा मोर्चा के केदार शर्मा, विनोद शर्मा निमोडिया, राजेंद्र गोस्वामी, अमित बाहेती, रामधन मोड़ा, युवा कार्यकर्ता लालराम जादम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पालिका ईओ की कार्यशैली से बेहद खफा हैं। गत दो दिन पहले जयपुर मुख्यालय पर सरकार द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में भी चाकसू नगर पालिका के बीजेपी पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल लिखित रूप से शिकायत लेकर पहुंचा और पालिका ईओ को एपीओ करने की मांग की थी। इस दौरान मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जांच के आदेश दिए थे। 
गौरतलब है कि चाकसू नगर पालिका के कुछ बीजेपी पार्षदों व भाजपा के क्षेत्रिय विधायक के बीच का मनमुटाव भाजपा प्रदेश कार्यालय के जनसुनवाई केंद्र तक पहुंच गया है। यहां पर इन दिनों इस गतिरोध की भी चर्चा जोरों पर हैं।
.........
नियमानुसार हुई टेंडर कार्रवाई, आरोप निराधार
¶ मामले को लेकर चाकसू नपा. पालिका अधिकारी पूजा मीना ने बताया कि टेण्डर कार्य नियमानुसार किया गया है। किसी भी पार्षद व जनप्रतिनिधि से किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नही किया गया हैं, कुछ स्वयं महिला पार्षद तो किसी जानकारी व कार्य के लिए आती नही, उनके पति व ससुर दिनभर पालिका कार्यालय में रहकर कार्यों में हस्तक्षेप कर माहौल खराब करते है। इस पर रोक लगाई गई तो वे शिकायतबाजी पर उतर आए हैं। विकास कार्यों मे किसी प्रकार का कोई भेदभाव नही किया जा रहा है, मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
                                                पूजा मीना, अधिशासी अधिकारी                                                 नगर पालिका, चाकसू।



Sunday 1 January 2017

अतुल्य राजस्थान @ ई-पेपर_1 jan.2017 ताज़ा विशेषांक

अख़बार पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें-♀









कोटखावदा थाने पर सीएलजी की बैठक,

सदस्यों ने थानेश्वर मंदिर में पाई पौषबड़ा प्रसादी 

कोटखावदा थाना परिसर में थानाधिकारी कन्हैयालाल छाबड़ी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक में उपस्थित जनसमुह।
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू उपखण्ड के कोटखावदा थाना परिसर में थानाधिकारी कन्हैया लाल छाबड़ी की मौजूदगी में रविवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई।
      बैठक में नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ क्षेत्र में शांति सदभावना का वातवरण बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बैठक में कस्बे में विचरण कर रहे आवारा जानवरों में सुअर आदि पर अंकुश लगाने पर बल दिया गया। साथ ही क्षेत्र में अन्य मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की। वहीं थाना कार्यालय का नया भवन हो, परिसर में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का होना, इस पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया गया। इसके अलावा सीएलजी सदस्यों ने पुलिस का पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलवाते यातायात व्यवस्था, आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सरकारी व चरागाह भूमि पर अतिक्रमण आदि समस्याओं पर चर्चा की और समस्या समाधान के उपाय सुजाए गए।
      इस मौके पर बाहर से पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों में चाकसू नगर पालिका पूर्व राजेंद्र गुर्जर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहजाद खान, गुर्जर नवयुवक मंडल चाकसू अध्यक्ष लालराम धाकड़, बार एसोसिएशन चाकसू अध्यक्ष एलएन शर्मा, समाजसेवी सुरज्ञान सिंह बड़ौदिया तथा स्थानिय सीएलजी सदस्य कजोड़ चौधरी, महावीर जैन, उमा शर्मा, जोहरीलाल समेत सरपंच व अन्य स्थानीय प्रतिनिधी एवं नागरिकगण मौजूद थे।    
    कोटखावदा थानाधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि अंत में नववर्ष मिलन बधाई एवं पौष महोत्सव के तहत थानेश्वर मंदिर कोटखावदा थाना परिसर में पौष बड़ा प्रसादी का भी आयोजन किया। जिसमें सभी ने बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

चाकसू में श्रम मंत्री जसवंत यादव का भव्य स्वागत

नये साल की दी मुबारकबाद, 
कहा- प्रदेश में विकास कार्यों की आएगी बाढ़
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू में रविवार को सुबह गणगौरी मैदान में श्रम मंत्री जसवंत यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं व यादव समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया..!
       इस मौके पर श्रम मंत्री ने लोगों को नये साल 2017 की मुबारकबाद दी और कहा कि राजस्थान की जनता के लिए यह साल बहुत अच्छा होगा, खूब विकास के कार्य होंगे। जिसकी प्रदेश की जनता ने अब तक कल्पना भी नहीं की होगी। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विकास के कार्यों की बाढ़ आएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व यादव समाज ने श्रम मंत्री व क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा को फुल मालाओं और साफों से लाद दिया। इस मौके पर यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, चाकसू के अध्यक्ष हनुमान यादव सहित फागी, सांगानेर बस्सी के यादव समाज के अध्यक्ष के अलावा इस अवसर पर चाकसू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा के राजाराम खींची, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अरुण जैन, पूर्व पार्षद मेहराज खान, सरदार सुरेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, कोथून सरंपच बद्री जाट, भाजपा कार्यकर्ता शंकर यादव, श्रवण जाट, पार्षद केबी शर्मा, हाजी जुमर्द्दीन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।