Friday 18 November 2016

भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

कोटखावदा में भाजपा युवा मोर्चा मंडल की बैठक, बूथ कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करते पदाधिकारी।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो चाकसू देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली ने की। जिसमे संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया गया। वहीं बूथ कार्यकारिणी के गठन पर व्यापक चर्चा की गई तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिया गया।
        इसके अलावा बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में कोटखावदा तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की गई।
        इस मौके पर गोरली ने कहा कि शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर जनसंर्पक अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी उमा शर्मा, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता महावीर जैन, चन्दलाई के सेवत सिंह, जयनारायण माली, मंडल सदस्य बलराज सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment