Monday 31 October 2016

जिले भर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया

 चाकसू में दीपावली पर नन्हे बच्चे फुलछड़ी चलाकर आनंद लेते
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
जयपुर/चाकसू। जिले भर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। दीपावली पर जहां पूरा जिला रोशनी से नहाया नजर आया, वहीं लोगों ने आतिशबाजी का आनंद भी लिया, लेकिन इस बार दीपावली में सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि लोगों में प्रदूषण के प्रति जागरूक दिखे। पिछले वर्षो के मुकाबले इस बार 40 फीसद कम आतिशबाजी का अनुमान लगाया जा रहा है। इस कारण इस बार प्रदूषण में बेहिसाब इजाफा पर अंकुश लगा।
         रविवार की शाम घरों के बाहर कतारबद्ध दीयों की रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सजी रही। मंदिरों में भी दीपावली को लेकर भगवान के आगे दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। घर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान व मां लक्ष्मी के आगे भी दीप जलाकर मन्नत मांगी। हालांकि इस बार चीन में निर्मित लड़ियां कम ही घरों पर दिखाई दी। शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर लोग एक साथ मिलकर भी पटाखे जलाते नजर आए। क्षेत्र में अधिकतर अभिभावक की मौजूदगी में बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।
         चाकसू कस्बा समेत ग्रामीण अंचल परिक्षेत्र में लोगों ने दिवाली के अवसर पर घर-प्रतिष्ठानों में माँ लक्ष्मीमैया की पूजा कर दीपों, मोमबत्तियों एवं बिजली की रोशनी से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को रोशन किया। शाम होते ही लोगों ने पटाखे चलाए लेकिन इस बार पिछले कुछ साल की तुलना में पटाखों के कारण कई स्थानों पर प्रदूषण अपेक्षाकृत कम हुआ।
         रविवार को सुबह से ही लोगों ने मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई देने का शुरू कर दिया। दिवाली के कारण राजधानी सहित विभिन्न शहरों के बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने खाने के सामान, पटाखे, पूजन सामग्री आदि की खरीददारी की।
दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। वही तड़के मंगलवार को भैयादूज पूजन के साथ ही दीपावली पंच महोत्सव का समापन हुआ।
....

चाकसू में... वेदप्रकाश सोलंकी ने दी शुभकामनाएं ★ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीवाली मिलन समारोह आयोजित


★दीवाली मिलन समारोह...
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। सोमवार को यहां नगर कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की ओर से कार्यकर्ता दीवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमंत्रितों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
     इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठनेता व पूर्व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी ने सर्वप्रथम उपस्थितों को दीपावली-गोवर्धन, भैयादूज के त्योहार की सभी को मुबारकबाद देते हुए जहां दीवाली के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा से देश और प्रदेश के लोग तंग आ गए है। उन्होने कहा कि यदि आज देश और प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाए तो कांग्रेस गठबंधन रिकार्ड बहुमत से जीत हासिल करेगा। भाजपा को अपने तेजी से सिमट रहे जनाधार का भी आभास हो जाएगा। उन्होंने दावा जताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल में इतने विकास कार्य करवाए है कि विपक्षी दलों के लोग भी अब दबी जुबान में कांग्रेस के राज में किए गए विकास की बात को मानने लगे है। यही कारण है कि लोगों की आस्था अब पुन: तेजी से कांग्रेस में बढऩे लगी है।
    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठनेता व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी ने दावा जताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में विकास के मायनों में राज्य का चंहुमुखी विकास हुआ। शहरों में आधुनिक बस स्टैंडों का निर्माण, ओवर ब्रिज (पुल) व सड़कों का निर्माण हुआ। वहीं जनता को कई सौगाते प्रदान की जिनमे मुख्यतय: निःशुल्क जाँच-दवा योजना, गरीब जनता को खाद्य राशन सामग्री, जन आवास पट्टे, मूलभूत जन सुविधाएं मुहैया कराई थी। भारत रत्न राजीव गांधी के नाम पर आईटी सेंटर सहित अनेक योजनाएं, शहरों का सौन्दर्यकरण करना ऐसे अनेक विकास कार्य है जो कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गहलोत सरकार ने कराए। इसके अलावा जोधपुर व जयपुर शहर रेलवे लाइन से जोडऩा, मेट्रो लाना, चाकसू में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे बायपास बनवाना तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की प्राथमिकता रही।
       इस मौके पर कांग्रेस नेता सोलंकी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को खुद अपने हाथों से मिठाई खिलाई और गले लगकर एक-दूसरे को दीवाली की मुबारकबाद दी। दिवाली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा ने की, इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, कृषि मंडी अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, पूर्व उपजिला प्रमुख बोदीलाल मीना, पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया, विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीना, लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड, ब्लाक महामंत्री जगदीश बडगुर्जर, पूर्व उप-प्रधान छाजूराम यादव, पूर्व उपाध्यक्ष जयकिशन नारोलिया, ब्लाक उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, किसान मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पार्षद नवरत्न शर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश शर्मा, किसान नेता राधाकिशन चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौसला, विधानसभा महासचिव मुकेश मीना, इन्द्रदेव बडगुर्जर, महासचिव रामचरण गुर्जर, ब्लॉक महामंत्री रामगोपाल सैनी, युवा नेता राजेश अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री अलिशेर खान, एसटी जिला अध्यक्ष रमेश मीना, वार्ड-13 कांग्रेस प्रत्याक्षी संतोष शर्मा, रेवडमल मीना, कालूराम राजावत, युवा नेता कृष्ण कुमार, बीएम शर्मा, विश्राम गुर्जर, पूर्व पार्षद इशाक भाई, युवा नेता इरफान खतरी, इरशाद खान, खालिद हसन, रहीश भाई, फारूख भाई, चन्द्रप्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद मोतीलाल बैरवा, सिराज खान, मुख्य संगठक रामरतन सैनी, हरीशंकर शर्मा, रामधन सैनी, रामदयाल मीना, पार्षद सीताराम बैरवा, गोरीशंकर शर्मा, युवा नेता रामबाबू शर्मा, सीताराम मीना, सत्यप्रकाश जैमन, हनुमान गुर्जर, युवा नेता अशोक अग्रवाल, ग्यारसीलाल रैगर, रामगोपाल चौधरी आदि प्रमुख लोगों के अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता खासी तादाद में मौजूद रहे।

Sunday 30 October 2016

ताज़ा ईपेपर (छाया प्रति) दिनांक : 30 अक्टूम्बर 2016 विशेषांक @ मो.9829126238

अतुल्य राजस्थान परिवार की ओर से दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं...
ताज़ा ईपेपर (छाया प्रति)
दिनांक : 30 अक्टूम्बर 2016 विशेषांक @ मो.9829126238







Wednesday 26 October 2016

Exclusive... इससे बड़ी क्या शर्मिंदगी ★ चाकसू में संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर का हो रहा अपमान

Exclusive...

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर का अपमान देखने को मिल रहा है, पूरा मामला ब्लॉक शिक्षा  कार्यालय चाकसू का है जहाँ महापुरुषों की श्रखला में एक कोने में नीचे संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखी मिली। जबकि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने पुरे विश्व में अपने ज्ञान का लोहा मनवाया है, लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही इस बात को उजागर करती है कि उनके अनुसरण में महापुरुषों कोई अहमियत ही नही है, जिनके ज्ञान से आज वे इस ओधे पर स्वतंत्र जीवन जी रहे है।
        जानकारी मिलते ही अतुल्य राजस्थान की टीम मौके पर पहुंची, तो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर नही मिला। वाक्य शर्मिंदगी की बात बात थी, जहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं इंदिरागांधी की तस्वीरें ऊपर टकी हुई थी, वही पर संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की तस्वीर नीचे एक कोने में रखी हुई थी... मीडिया के पहुंचने पर विभागीय कर्मचारियों ने जल्द डॉ.अम्बेडकर की तस्वीर उचित स्थान पर लगाने की बात कही। इस मामले में जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश चंद शर्मा से फोन बात की गई तो, उन्होंने जवाब में कहा कि बाबा साहब मेरे दिल के करीब है इस लिए उनकी तस्वीर को ऊपर से हटाकर नीचे मेरे भीतर रखा गया हैं उन्होंने पुरे मामले को हलके में लिया।

Saturday 22 October 2016

आधुनिक जीवन में कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान जरूरी : कृष्णबिहारी शर्मा ★ चाकसू में 'राजलक्ष्मी कम्प्यूटर एजुकेशन' सेंटर पर प्रशिक्षण केम्प का शुभारंभ

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क महिला कम्प्यूटर शिक्षण कार्यक्रम के लिए कस्बे में अधिकृत संस्था राजलक्ष्मी कम्प्यूटर एजुकेशन चाकसू में प्रशिक्षण केम्प का शुभारंभ पार्षद एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा द्वारा किया गया।
         इस मौके पर शर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में कम्प्यूटर का विशेष महत्व है। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य जन-जन के सम्पर्क में कम्प्यूटर की वजह से है। अगर आज कोई व्यक्ति कम्प्यूटर चलाना जनता है तो वह अपने बिजनस, रोजगार को काफी हद तक फैला सकता है। शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। ऐसे में कम्प्यूटर शिक्षा ज्ञान होना आवश्यक हो गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं एवं बालिकाओं को भी ऐसे शिविरों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए, ताकि तकनीकी क्षेत्र में जानकारी हासिल कर सकें।
         इस अवसर पर चयनित 14 अभ्यर्थियों को आरएससीआईटी की पुस्तकें बाटी गई। सेंटर संचालक हनुमान सैनी ने कम्प्यूटर शिक्षा की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज व्यापार में जितने गति से प्रगति हो रही है वो कंप्यूटर से ही सम्भव है।

कन्हैयालाल गुर्जर ने संभाला कोटखावदा थाने का कामकाज

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। जयपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक तबादले के बाद निर्देश पर सांगानेर थाने से तबादला होकर आए नए उपनिरीक्षक कन्हैयालाल गुर्जर ने शनिवार को कोटखावदा पुलिस थाने का कामकाज संभाल लिया है।  
      इस मौके पर नये थानाधिकारी उपनिरीक्षक कन्हैयालाल गुर्जर ने कहा कि कोटखावदा थाना क्षेत्र में शांति रहे, इसके प्रयास किए जाएंगे।  
      यहां नियुक्त थानाधिकारी हवा सिंह का तबादला मुख्यालय पर कर दिया गया है।

सही ढंग से प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत : कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ◆ गोनेर में राजपूत समाज की ओर 300 प्रतिभाओं का सम्मान


अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। शनिवार को गोनेर मे श्री राजपूत सभा जयपुर देहात की ओर से क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा राजपूत समाज पुस्तिका 2016 का विमोचन किया तथा समाज की 300 से ज्यादा प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 10 व 12 वीं के अलावा खेल व अन्य क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
      इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको सही ढंग से तराशने व उनकी पहचान करने की जरूरत है। उनको प्रोत्साहित करके ही प्रतिभाओं की स्पर्धा में ओर निखार लाया जा सकता है..!
       विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहां कि राजपूत प्रतिनिधि सभा के सदस्यों की ओर से यह आयोजन प्रशंसनीय हैं। सांसद बोहरा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से प्रतिभाओं की हौसला अफजाई तो होती ही है, साथ में उनको आगे निकलने का मौका भी मिलता है।
       समारोह की अध्यक्षता गिर्राज सिंह लोटवाड़ा ने की। अतिथियों में भरतपुर आईपीएस भंवर सिंह नाथावत, मेघराजसिह, नवीन सिंह, मेजर दीपिका राठौड़, रामसिंह राठौड़, समाजसेवी नवलसिंह झराणा, बलवीर सिंह, उम्मेद सिंह ने भी सामाजिक क्षेत्र में अपने विचार प्रकट किए।  
      इससे पूर्व राजपूत सभा सदस्यों द्वारा अतिथियों को साफा (पगड़ी) पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पर अतिथियों द्वारा माँ भवानी के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रवक्ता अर्जुन सिंह राजावत (हिंगोनिया) ने किया।
       कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राजपूत सभा जयपुर देहात अध्यक्ष रामसिंह राजावत ने वर्ष 2015-16 के लिए सभा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभा द्वारा किए गए एवं किए जाने वाले कार्याें पर प्रकाश डाला गया। वहीं राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं ने जमवारामगढ जमवाय माता मंदिर विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया।
       इस मौके पर मोती सिंह सवालियां, हेमसिंह राठौड़, गोकुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरज्ञान सिंह बड़ौदिया, अर्जुन सिंह राजावत, महिपाल सिंह आदि राजपूत समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।




Friday 21 October 2016

दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर आयोजित ◆ जिला कलक्टर व विधायक ने किया निरीक्षण


अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। शुक्रवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ौदिया व राडोली में दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन व क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने शिविर का औचक निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की जनसुनवाई की एंव शोचालय के लिए प्रेरित किया। शिविर में ग्रामीणों की अतिक्रमणों व पानी-बिजली, राजस्व सहित कई जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
      शिविर में उपखंड अधिकारी बीके तिवाड़ी, तहसीलदार अनिल चौधरी, विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी, जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर सहित स्थानीय सरपंच व पंच मौजूद थे।

विकास कार्य में हो रहे भेदभाव के लिए अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। भाजपा पार्षद प्रत्याशी लालाराम जादम ने वार्ड नं.1 में मनमर्जी रोड लाईट लगवाने में आरोप नगरपालिका प्रशासन व स्थानीय कांग्रेस पार्षद पर लगाया हैं। वार्ड में भेदभाव करने पर इनके खिलाफ  प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा हैं।
       ज्ञापन पत्र में आरोप लगाया कि पार्षद ने अपने निजी लोगों को लाभ पहुचाने के लिए अपने चहेते लोगों के रोड लाईट लगवाई है, जबकि नगरपालिका क्षेत्र में होते हुए भी आज भी वार्ड में करीब एक दर्जन ढाणियों में रोड लाईट उपलब्ध नही है। जिनमें जेला बाबा की ढाणी, कोटखावदा वाली ढाणी, कोलियों की ढाणी, धौलाई की ढाणी, कंजर बस्ती नाथूलाल, भेरूजी की ढाणी, रूपाहाडी वाली, चेनपुरा वाली, रामतलाई गुरु महाराज डाला वाली ढाणीयां रोड लाइट से वंचित हैं। ज्ञापन में बताया गया हैं कि इस मामले में नगरपालिका ने कोई कार्यवाही नही की तो मंत्री व मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जायेगा।
      ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण फूलचंद सैनी, गौरीलाल सोंलकी, छोटूराम सैनी, गणेश सैनी, सुरेश कुमार जादम आदि ने भेदभाव का आरोप लगाया हैं।

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह 22 अक्टूम्बर को गोनेर में, प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। श्री राजपूत सभा जयपुर देहात द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभा का सम्मान समारोह (शनिवार) 22 अक्टूम्बर को सुबह 10 बजे एल्पाइन गार्डन गोनेर में आयोजित होगा। पूर्व में यह कार्यक्रम 14 अक्टूम्बर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था।
         राजपूत सभा के जयपुर देहात अध्यक्ष रामसिंह राजावत व प्रवक्ता अर्जुन सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व विशिष्ट अतिथि सम्भागीय आयुक्त राजेश्वरी सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गिर्राज सिंह करेंगे। समारोह में राजपूत समाज के प्रतिभाशाली छात्रों, खिलाडियों व किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर राजपूत सभा जयपुर देहात द्वारा प्रकाशित स्मारिका 2016 का विमोचन किया जाएगा।
         समारोह की सफलता के लिए समाज के मोती सिंह सवालियां, हेमसिंह राठौड़, गोकुल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरज्ञान सिंह बड़ौदिया, महिपाल सिंह आदि ने जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

चाकसू में निमिश पंड्या का स्वागत

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। भगवान श्री सत्य साईं बाबा सेवा समिति के ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष निमिश पंड्या और समिति पदाधिकारियों का चाकसू बाईपास पर भव्य स्वागत किया।           स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पार्षद मोहनलाल बोहरा, पार्षद परमजीत सिंह, कांग्रेस नेता वसीम खान, महिला प्रदेश सचिव मीरा बोहरा, परमानंद सावरिया, रतनसिंह शेखावत, हेमराज जांगिड, रणवीर शेखावत, नीरज बोहरा, जितेंद्र राजावत आदि शामिल थे।

बालक-बालिकाओं को समान अधिकार मिले

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/बाडापदमपुरा। ग्राम पंचायत बाडापदमपुरा मे सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधन समिति (SRKPS) एंव प्लान इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान मे गर्व परियोजना कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं एवं बुजुर्गों को संस्था के साथ सहपाठी के रुप मे जोडकर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
      प्रशिक्षण में संस्था के ब्लॉक समन्वयक राहुल गुप्ता ने बताया कहा कि समाज में घटते लिगानुपात एक बड़ी चिंता का विषय हैं। बालक-बालिकाओं को समान अधिकार देने की बात पर जोर देते हुए उन्हें गर्व परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
     इस दौरान संस्था की जीआरसी कमला जैन ने विभिन्न योजनाओं में सुकन्या योजना, पालनहार योजना, शुभ शक्ति योजना, विधवा पेंशन योजना, जन्म पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की किर्यान्वति पर प्रकाश डाला।

टूमली का बास बने स्वच्छ पंचायत : सरपंच संतोष कंवर

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। टूमली का बास स्वच्छ ग्राम पंचायत बने, इसके लिए सभी को भागीदारी और जिम्मेवारी से कार्य करना होगा। जिस तरह हर इनसान के लिए रोटी, कपडा और मकान जरूरी है, उसी तरह अब हर परिवार के लिए शौचालय भी जरुरी है।
       यह बात ग्राम पंचायत टूमली का बास सरपंच संतोष कंवर ने ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक के दौरान कही।  सरपंच ने कहा कि शौचालय निर्माण भारत सरकार का ही नहीं, हर परिवार का मिशन होना चाहिए।
       पंचायत की पाक्षिक बैठक में सरपंच संतोष कंवर ने 31 दिसम्बर तक प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।  इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रेरकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात भी सरपंच ने कही।

बहन-बेटियों को शर्मिंदगी से बचाना है तो शौचालय निर्माण जरूरी

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू उपखण्ड अधिकारी बीके तिवाडी ने शुक्रवार की अल सुबह ग्राम पंचायत कोथून के गांव किशनपुरा व सांवलिया में आम जनसमूह से सीधे रूबरू होकर शौचालय निर्माण से वंचित परिवारो को शौचालय  का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
       सुबह तकरीबन सात बजे एसडीएम बीके तिवाडी ने जिन घरों शौचालय नहीं है, उन घरों में घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगो को समझाया कि यदि बहन-बेटियों को शर्मिंदगी से बचाना है तो शौचालय का निर्माण बहुत ही जरूरी है।  तिवाडी ने गांव की चौपाल पर बैठे लोगों से बातचीत कर उन्हें शौचालय का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया व ग्रामीणों को सख्त हिदायत भी दी कि यदि कोई जना शौचालय का निर्माण नहीं करवाता है तो ऐसे परिवारों व व्यक्तियो को न तो खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा और ना ही पेंशन आदि की सुविधाएं दी जाएगी।
       इस दौरान उन्होंने स्थानीय सरपंच, सचिव व पटवारी को सख्त निर्देश दिया कि शौचालय का निर्माण नहीं करने वाले परिवारों को चिन्हित कर ऐसे घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाए।
        इस दौरान स्थानीय सरपंच बद्रीनारायण चौधरी, किशनपुरा राजकीय प्राथमिक विधालय के प्रधानाध्यापक बजरंग चौधरी व अध्यापक गणेश चौधरी ने भी ग्रामीण महिलाओं व पुरूषों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया।

महिलाएं तकनीकी मामले में पिछड़ी नहीं रहे : पिंकी मीणा

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। आने वाला युग डिजिटल युग है, जिसमे सभी के लिए तकनिकी ज्ञान जरुरी हैं, जिससे कि महिलाएं भी आने वाले समय में तकनीकी के मामले में पिछड़ी नहीं रहे..! यह बात चाकसू पंचायत समिति प्रधान पिंकी मीणा ने महिलाओं के लिए संचालित निःशुल्क Rs-Cit कोर्स के सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। यहां अस्पताल रोड़ खुर्रा स्थित सरस्वती कम्प्युटर्स के संचालक धनराज सांवरिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग और आरकेसीएल के द्वारा महिलाओं के लिए संचालित निःशुल्क  Rs-cit कोर्स का उद्‍घाटन चाकसू पंचायत समिति प्रधान पिंकी मीणा द्वारा किया गया।

Thursday 20 October 2016

...दो डंपरों में जबरदस्त भिंडत, एक ड्राइवर की कैबिन में ही जलकर हो गई मौत, दूसरे अन्य को बचा लिया गया

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... Exclusive
चाकसू। यहां टोंक रोड़ बीलवा के पास दो डंपरों में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें एक ड्राइवर की कैैबिन में ही जलकर मौत हो गई। दूसरे अन्य को बचा लिया गया... इस हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर घण्टेभर तक लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने भीड़ को हटाया और घायल अन्य को अस्पताल पहुंचाया है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक डंपर रिंग रोड के लिए कंकर-डालने का काम करता हैं। वह माल भरकर रिंगरोड के निर्माण स्थल पर आ रहा था। जबकि एक अन्य डंपर जयपुर की तरफ से जा रहा था।  तेज रफ्तार में होने के कारण ड्राइवर संभल नहीं पाए, जिससे दोनों डंपरों की भिडंत हुई। हादसे के बाद एक डंपर में आग लग गई। कैबिन का दरवाजा नहीं खुलने के कारण डंपर के ड्राइवर रमेशचंद गूर्जर पुत्र रघुवीर सिंह गुर्जर (40) निवासी ढाणी बैरबन, दौसा की मौके पर ही मौत हो गई।
       पुलिस ने बताया कि यह ड्राइवर रिंगरोड का काम करने वाली देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए डंपर ड्राइविंग करता था। घटना के समय ड्राइवर रमेशचंद गुर्जर डंपर में गाडोता प्लांट से मिक्सर रोडी भरकर शिवदासपुरा ला रहा था। इस बीच यह हादसा पेश घटित हो गया। घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से   साइड में हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

...तालाब में नहाने गई तीन बालिकाओं की डूबने से हुई मौत, ◆ मौके पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द



अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... Exclusive_
चाकसू/निवाई। निवाई उपखण्ड की ग्राम पंचायत लुहारा के गांव भूरटिया में बैरवा की ढाणी की तीन बालिकाओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
      जानकारी के अनुसार तीनों बालिकाएं सबेरे करीबन 8 बजे अपने गांव के ही निकट स्थित तालाब मे नहाने के लिए गई थी। तालाब पर घाट की व्यवस्था नहीं होने से बालिकाएं नहाते हुए गहरे पानी मे चली गई। 11 वर्षीय सबसे छोटी बालिका ज्योति के ज्यादा गहरे पानी मे चले जाने से दोनों बडी बालिकाओं ने उसे बचाने के चक्कर मे उसके पास जाकर उसे निकालने का प्रयास किया तो, वे दोनों बालिकाएं भी गहरे पानी में डूब गई।
     तालाब की पाल पर खडे एक छोटे बच्चे ने इस घटना की जानकारी गांव मे जाकर दी, तब तक तीनों बालिकाए पानी मे पूरी तरह डूब चुकी थी। गांव मे कोई भी तैराक युवक नही होने से बुजूर्ग तीन-चार व्यक्तियों ने बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हे बाहर नही निकाल सके।तकरीबन एक घंटे बाद भूरटिया गांव के कुछ तैराक युवकों ने बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चियों की जान जा चुकी थी।  
      तत्पश्चात तीनों बालिकाओं को चाकसू के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन तीनो बच्चियों को वापस अपने गांव ले आए। जहां मौके पर पहुंचे निवाई उपखण्ड प्रशासन व पुलिस ने तीनों बालिकाओं का निवाई से चिकित्साकों की टीम बुलाकर मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया

Sunday 16 October 2016

जनता कर रही चुनाव का इंतजार : अशोक गहलोत ◆ चाकसू में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत ◆ फुले बिग्रेड ने पहनाई 51 किलों की फूल माला



अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश की जनता आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते कहा कि हर कार्यकर्ता एकजुट रहकर भाजपा की भ्रष्ठ नीतियों को जनता के सामने लाए। चाकसू में पूर्व  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गहलोत जिन्दाबाद के नारे लगाये। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला टोंक में महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, कार्यक्रम में जाते वक्त कुछ समय के लिए यहां रुके थे। रविवार को यहां यारलीपुरा टोल प्लाजा पर फुले बिग्रेड प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 किलों की फूल माला व साफा पहनाकर स्थानीय माली समाज की ओर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, चौमू पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। टोल नाके पर स्वागत करने वालों में फुले बिग्रेड के प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सिंह सैनी, चाकसू तहसील संयोजक लालाराम जादम, माली समाज मीडिया प्रभारी बाबूलाल सैनी, पूर्व पार्षद रामस्वरूप सैनी, नगर यूथ अध्यक्ष पिन्टू सैनी, विधानसभा महासचिव जयदेव गुर्जर, युवा नेता बबलू खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, युवा कार्यकर्ता सुरेश सैनी कोटखावदा, मुकेश काशीपुरा, रेवडमल सैनी, प्रभुलाल सैनी चाकसू, गणेश सैनी, अशोक सैनी, रूपचन्द सैनी, हरसहाय सैनी, लालचन्द सैनी, मुकेश सैनी, रामबाबू सैनी, खिलाडी सैनी, छोटू सैनी, पीताम्बर सैनी, कानाराम सैनी, मनीष सैनी, वहीं चौमू तहसील अध्यक्ष गेंदीलाल माली, सुनील तँवर, किशोर जमालपुरिया सहित समाज के अनेक लोगों शामिल थे।

वेदप्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत :
इधर, चाकसू बाइपास बदनी पर पूर्व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ब्लॉक एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तथा रामपुरा में सेवादल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया, पूर्व नपा.अध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीना, लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड, जिला पार्षद मदनलाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णकुमार मीना, चंदालाल मीना, किसान नेता राधाकिशन चौधरी, पार्षद गिर्राज प्रसाद सैनी, सेवादल के रामरतन सैनी, सुरेंद्र सांवरिया, हमीद भाटी, नाथूलाल मीना, युवा नेता अनुप मीना, एनएसयूआई के पवन के सिर्रा, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौसला, भगवान सहाय यादव, राजेश अग्रवाल, हरीशंकर शर्मा, सत्यप्रकाश जैमन, चन्द्र प्रकाश रैगर, अहसान खान, कालू नागौरी, रामगोपाल चौधरी, समीम खान, रामबाबू शर्मा, उप सरपंच गौरीशंकर शर्मा, आसिफ पठान, कानाराम मीना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश मीना, सीताराम मीना, रेवड मीना, सुरेश सैनी, मुकेश लकवाल, सत्यनारायण गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, मुकेश मीना, सीताराम मंडावरिया, अदिल खान, खालिद खान खोखर, रवि शर्मा निमोडिया, सरपंच रामचंद्र चौधरी, बजरंग लाल चौधरी, शंभू मीना,  सामाजिक कार्यकर्ता ग्यारसीलाल गोगावत, सोहनलाल बैरवा, देवीलाल चौधरी, कोथून जीएस अध्यक्ष स्वराज चौधरी, गिर्राज चौधरी, रामअवतार मीना, बाबूलाल मीना, जगदीश मीना ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

चुनाव सम्पन्न : चंद्रप्रकाश बैरवा संरक्षक, रामकिशोर बैरवा अध्यक्ष, ओमप्रकाश बैरवा उपाध्यक्ष चुने गए

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। संत श्री हरि हरानंद त्यागी नवयुवक मंडल चाकसू के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें संरक्षक चंद्रप्रकाश बैरवा मोहम्मदपुरा, अध्यक्ष रामकिशोर बैरवा निवासी गरुड़वासी को बनाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर ओम प्रकाश बैरवा बीड पीनारपुरा, सचिव कैलाशचंद बैरवा बड़ोदिया, कोषाध्यक्ष खेमचन्द बैरवा हिंगोनिया वाली ढाणी सर्वसम्मति जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शंकर लाल बने अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर उपशाखा चाकसू के चुनाव सम्पन्न

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर उपशाखा चाकसू के चुनाव
प्रदेश मंत्री रविंद्र कुमार जाटव के पर्यवेक्षण एवं पूरणमल बौद्ध की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष शंकर लाल बैरवा, सभा अध्यक्ष छोटूलाल बैरवा, महामंत्री रामदास गौतम, उपाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, प्रवक्ता ओंकार मल, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर, महिला मंत्री शंकुन्तला वर्मा, सयुक्त मंत्री मदन लाल, बजरंग लाल, चंद्रकांता, गोविन्द अटल, संगठन मंत्री जयकिशन बैरवा, रामकिशन, गोवर्धन बैरवा और प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी अतर सिंह वसु को दी गई।
      इस अवसर पर लक्षमीनारायण बैरवा को जिला कार्यकारिणी में सयुक्त मंत्री के तौर पर मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Saturday 15 October 2016

नवनियुक्त भाजयुमो शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा, देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली ने अशोक परनामी से मुलाक़ात की और आभार जताया समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : अशोक परनामी


अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से शनिवार को नवनियुक्त चाकसू भाजयुमो शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा, देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली ने क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पहुच कर भेट की। इस दौरान शर्मा व गोरली ने परनामी का मुंह मीठा कराकर आभार जताया। परनामी ने नवनियुक्त अध्यक्षों की पीठ थपथपा कर बधाई दी।
     इस अवसर पर परनामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन को सुदृढ बनाता है, इसलिये जो पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है तथा पार्टी के लिये खून-पसीना बहाता है उसे निश्चित रूप से पार्टी ध्यान रखती है। उन्होंने कहां कि राजनीतिक नियुक्तियां सभी कार्यकर्ताओं को तो नहीं दी जा सकती हैं लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन सदैव ध्यान रखता है।
     इस अवसर पर जिला पार्षद एवं चाकसू विधानसभा प्रभारी भूणाराम गुर्जर, चाकसू पंस. उप प्रधान आशीष बागडी, पंडित महेश शर्मा, कोथून पंचायत सरपंच बद्री चौधरी, पूर्व पार्षद मेहराज खान, कजोड चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।





Friday 14 October 2016

अतुल्य राजस्थान 12 अक्टू.2016 ईपेपर~ताज़ा









चाकसू में हज के मुकद्दस सफर से लोटे हाजियों का स्वागत किया

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू में हज के मुकद्दस सफर पर जाकर वापस लोटे हाजियों का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि चाकसू के हाजी बुन्दू खां (एस.के.टायर वाला), हाजी कोकल भाटी, हाजी  बाबूभाई नागौरी, हाजी कोकल खां, हाजी इक़बाल नीलगर, हाजी शरीफ करारखानी, हाजी हमीद कंडेक्टर समेत अन्य हाजी 45 दिन के मुकद्दस सफर से लोटे हैं। इनके आने की खुशी में मुस्लिम नोजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आमीन खान, सचिव इरफ़ान खत्री, केशियर खलील भाई, समाजसेवी मजीद भाई नद्दाफ, हाफिज शाहिद ने हाजियों को माला व साफा पहनाकर इस्तकबाल किया। वहीं हाजियों ने भी स्वागत करने वाले लोगों को मक्के शरीफ की खजूर, आबे जमजम, टोपी, तस्वीर, जानमाज, मफलर भेंट कर रहे हैं।  हाजियों के स्वागत सत्कार से मुस्लिम मोहल्लों में इन दिनों विशेष उत्साह का माहौल है।

स्कूली छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के तरीके...

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। वर्तमान समय में लड़कियों एवं महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा तथा छेड़खानी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस द्वारा जिले में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जा रहे हैं। इसी क्रम में चाकसू पुलिस की ओर से स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला आत्म सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई, साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस थाना चाकसू में तैनात महिला कांस्टेबल गुड्डी चौधरी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी।
      थानाधिकारी रामप्रताप विश्नोई के अनुसार स्कूल- कॉलेजों में जाकर छात्रों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के साथ हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने की समझाइश की। जिसमें सभी छात्राओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।

नव नियुक्त भाजयुमो देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली, शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा का कस्बे में स्वागत

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त भाजयुमो देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली व शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा (केबी) का स्वागत कर बधाई दी गई। इसी कड़ी में दोनों ही निर्वाचित अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताया है। इस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और भाजपा सरकार द्बारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक जानकारी देकर फायदा पहुंचाने की बात कही।
         जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने बताया कि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बाड़ापद्मपुरा निवासी मुकेश गोरली को चाकसू भाजयुमो देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं चाकसू शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा को बनाया गया है। दूसरी तरफ इनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का संचार है। पूर्व वाइस चेयरमैन एवं भाजपा नेता अरुण जैन, युवा नेता राजाराम खींची, पूर्व पार्षद मेहराज खान, शंकरलाल यादव, जुमरद्दीन आदि कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
        भाजपा नेताओं का कहना है कि दोनों ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी ने क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी यह निर्णय स्वागत योग्य हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक व पार्टी के उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया।

Thursday 13 October 2016

अशोक चांदना का जन्मदिन मनाया


अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और हिण्डोली विधायक अशोक चांदना का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया के नेतृत्व में चाकसू के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर चांदना को 21 किलों की फूल माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखी व लम्बे जीवन की कामना की गई।
      इस अवसर पर जयपुर मुख्यालय पर चाकसू के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीणा, लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड़, बंटी पठान, कालू नागौरी, मुकेश लकवाल, सादिक खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कई जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, तो अस्पतालों व वृद्धाआश्रमों में फल वितरित करके अशोक चांदना का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
     दूसरी तरफ विधानसभा महासचिव जयदेव गुर्जर, लोकसभा सचिव धनराज सांवरिया ने यूथ प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना को मिलकर मुंह मीठा करवाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी।