Monday 14 November 2016

चाकसू में छुट्टी की भेंट चढ़ा चाचा नेहरू का जन्म दिन, प्रशासन भी भूला

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। इस बार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन छुट्टी की भेंट चढ़ गया। चाचा नेहरू के नाम से पहचाने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री के चित्र पर कहीं भी पुष्प अर्पित नहीं हुए। न ही कहीं आयोजन हुए। 14 नवम्बर को जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन मनाया जाता है। इनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन 14 नवम्बर को गुरुनानक जयंती का अवकाश था। इसलिए सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे।
         इधर, प्रशासन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन नहीं मनाया। वह भी बाल दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को भूल गए। चाकसू में बच्चों के प्रिय कहे जाने वाले जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर किसी ने भी दो पुष्प भी नहीं चढ़ाए। इस बार मोदी सरकार के नोटबंदी फैसले से हर किसी की नीद उडी हुई है, जिसके चलते उनके जहन में चाचा नेहरू का जन्मदिन नही आया, आज उनका जन्मदिन फीका ही रह गया।
        बताते हैं कि जवाहर लाल नेहरू ने अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी। इसीलिए पहले प्रधानमंत्री का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

No comments:

Post a Comment