Thursday 12 April 2018

चाकसू विधायक ने की जनसुनवाई, विकास कार्यो का किया लोकार्पण

चाकसू.गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक।
..........
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गरूड़वासी, देहलाला ठिकरिया मीणान, झांपदा कला में जनसुनवाई की एवं मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव में विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। विधायक बैरवा ने गरुड़वासी में विकास कार्यों के लिए 5 लाख, देहलाला में विकास कार्य के लिए 8 लाख रुपये की घोषणा की।
       मीडिया प्रभारी अर्जुनसिंह राजावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, कोटखावदा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, सरदार सुरेंद्र सिंह, स्थानीय सरपंच के अलावा कोथून सरपंच बद्री चौधरी अन्य मौजूद रहे।

Wednesday 11 April 2018

चाकसू में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली शोभायात्रा, प्रतिभा पर किया मालार्पण

चाकसू में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर शोभायात्रा निकालते सामाजिक बन्धु।
............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| चाकसू में बुधवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर कस्बे के ज्योतिबा फुले संस्थान से मुख्य बाजार होते हुए गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
       इस अवसर पर फागी मोड़ महात्मा फूले सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष महात्मा फूले अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न सामाजिक सगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर महात्मा फूले पर विचारिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त कुरूतियो को समाप्त कर समाज में शिक्षा का स्तर सुधारने पर जोर दिया गया।
       दूसरी तरफ मीन सेना, भीम सेना, डॉ.बीआर.अम्बेडकर जयंती समारोह समिति चाकसू द्वारा भी फुले जंयती पर कई कार्यक्रम हुए। 

हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक तंवर के जयपुर आगमन पर चाकसू कांग्रेसियों ने स्वागत किया

जयपुर पहुंचने पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का करते चाकसू कांग्रेसी  
..........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू. जयपुर| एनएसयूआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के जयपुर आगमन पर चाकसू कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वेदप्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में किया गया।
       इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना, कृषि मंडी अध्यक्ष हरीनारायण चौधरी, जिला परिषद सदस्य मदन चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा यूथ अध्यक्ष डालूराम मीना, प्रदेश सचिव लालाराम धाकड, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्योजीराम सिंघानियां, जिला सचिव लक्ष्मण चौपडा, नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, रामअवतार गुर्जर, सीताराम सत्यावनिया, गिर्राज शर्मा, राजाराम गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का चाकसू में जोरदार स्वागत

चाकसू में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का स्वागत करते। 
............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू। यहां सवाईमाधोपुर जाते समय राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का चाकसू में प्रदेश महासचिव कविता गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के साथ राजस्थान प्रभारी नीतू वर्मा, कांग्रेस नेता भूपेश कुमार पार्टी की जिलाध्यक्षा भी मौजूद थी।
        गौरतलब है कि सवाईमाधोपुर जिले में जिला पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने जा रहे थे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौसला, यूथ विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीणा, राधाकिशन चौधरी, जगदीश चौधरी, पार्षद सीताराम बैरवा, सुरेंद्र सांवरिया, सीताराम मंडावरिया, युवा नेता हरभजन गुर्जर, बीएम शर्मा, सत्यनारायण गुर्जर, भगवती गुर्जर, मधु जांगिड़, ममता मीणा समेत सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चाकसू में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनेगी,

सर्व ब्राह्मण समाज ने सर्वसम्मति से लिया निर्णयचाकसू में परशुराम जयंती मनाने को लेकर बैठक में उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज के लोग।
...........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू। यहां कस्बा वार्ड नं 16 स्थित महर्षि गौत्तम मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहींं समाज सुधार पर विस्तृत चर्चा करते हुए 18 अप्रेल को भगवान परशुराम जयंती पर महाआरती व विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। रविवार 22 अप्रेल को भगवान परशुराम की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा कस्बे में निकाली जाएगी। जयंती को लेेकर कार्यकर्ता को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
       इस अवसर पर पूर्व कृषिमंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, बाबूलाल डोबला, पूर्व बार अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, नारायण ढुंसरी, पार्षद त्रिवेणीश्याम शर्मा, पार्षद रामरतन शर्मा, वरिष्ट अध्यापक गोकुलजी शर्मा, हनुमान पंडा, महेश शर्मा, प्रेमप्रकाश डोबला, मोनू शर्मा, रमेश पटेल, सोनू पटेल, नीरज शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रहलाद गौतम, अभिषेक शर्मा, लोकेश शर्मा, देशबन्धु पारीक, पप्पू उपाध्याय, सागर अशोक कोटखावदा, अंकित शर्मा, सुरेश शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा समेत अनेक सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।

Monday 9 April 2018

चाकसू से जयपुर पहुंचे कांग्रेसी, साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए रखा उपवास

जयपुर.शांति एवं सद्भावना कायम रखने के मकसद जयपुर पहुंचे कांग्रेसी।
............. 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू.जयपुर| राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शांति एवं सद्भावना कायम रखने के मकसद से कांग्रेसियों ने सोमवार को उपवास रखा। 
      चाकसू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जयपुर मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर उक्त कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस यह उपवास साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए किया, जिससे कि लोगों को यह संदेश जाए कि वह हिंसा और तनाव में भरोसा नहीं करें। 
     आपको बता दें कि एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के बाद देशभर में दलित संगठनों ने भारत बंद का एलान किया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था, जिसमें खुद कांग्रेस भी शामिल थी।

जिन व्यक्तियों की दलालिया बन्द हो गई उन्हें जरूर तकलीफ : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा

ग्राम पंचायत चन्दलाई में करोड़ो के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, 
सरपंच शैलेन्द्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में 'आपके द्वार कार्यक्रम' में ग्रामीणों की सुनी जनसमस्याएं
चन्दलाई ग्राम पंचायत में ईमित्र मशीन लोकार्पण करते अतिथि।
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत चन्दलाई पहुंचे। चन्दलाई सरपंच शैलेन्द्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में पंचायत क्षेत्र में करोडों रुपये के होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास कर आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पंचायत में ईमित्र मशीन लोकार्पण, गांव में गौरवपथ निर्माण, पटवार भवन, आदर्श विद्या मन्दिर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होने वाले विकास कार्य की सौगात दी। 
       विधायक बैरवा ने कहा वे चाकसू से तीन बार विधायक बने है किसी भी तरह से उनपर कोई भ्रष्टाचार तथा भेदभाव के आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने विरोधियों को आड़ेहाथ लेते कहा कि जिन व्यक्तियों की दलालिया बन्द हो गई, जो मेरे नाम पर जनता को लूटने का काम करते आए है उन्हें जरूर विधायक से तकलीफ होती है। विधायक बैरवा ने लो-फ्लोर बस का गांव तक संचालन शुरू करवाने की बात कहीं। चन्दलाई मुख्य बाजार का सौन्दर्यकरण के तहत जेडीसी को पत्र लिखकर चौड़ाई करण तथा विकास कार्य के लिए 5 लाख की अतिरिक्त घोषणा की। पंचायत समिति प्रधान पिंकी मीना ने भी विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
      इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, राजपूत सभा देहात अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामसिंह राजावत ने भी क्षेत्र विकास पर जोर देते अपने विचार रखे। सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी सख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Friday 6 April 2018

हक की लड़ाई नहीं, तब तक कोई सुनने वाला नहीं : सुरजभान सिंह

महापडाव को लेकर चाकसू में की बैठक 
चाकसू में सहकारी समितियां व बैंक कर्मचारियों की बैठक में सम्बोधित करते एम्पलाई यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सुरजभान सिंह।
........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू। क्षेत्र के सहकारी समितियां व बैंक कर्मचारियों ने खाल के बालाजी परिसर में बैठक का आयोजन किया।       
       शुक्रवार की शाम बैठक में सहकारी साख समितियां एम्पलाई यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरजभान सिंह ने सम्बोधित करते हुए जनवरी 2014 से लम्बित वेतन भत्ते मांगो को लेकर 20 अप्रैल को जयपुर में होने वाले महापडाव को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि सरकारे कोई भी हो लेकिन जब तक हम एकजुट होकर हक की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तबतक कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने ने सहकारी साख समितियां एम्पलाई यूनियन से जुड़े कई विषयों पर प्रकाश डालते हुए सहकारी समितियों व बैंक कर्मचारियों की मजूबती पर जोर दिया। बैठक में चाकसू, फागी, कोटखावदा, बगरू क्षेत्र के सैकड़ो पेक्सकर्मियों ने भाग लिया।

Sunday 1 April 2018

SC/ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ खड़े हुए कांग्रेसी, समर्थन दिया

■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू। एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों को शिथिल करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के विरोध में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों और उससे जुड़े संगठनों ने 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया है। इस प्रस्तावित भारत बंद को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दे दिया है।
        चाकसू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST के खिलाफ जो फैसला दिया है उस फैसले के विरुद्ध केंद्र सरकार ने पुनरीक्षण याचिका दायर नहीं की। इससे SC/ST के लोगों पर अत्याचार बढ़ेंगे। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करते हुए 2 अप्रैल को प्रस्तावित भारत बंद का पूर्णतया समर्थन करती है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।