Sunday 30 April 2017

चाकसू : परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज-जन का सैलाब उमड़ा

....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को विप्र फाउण्डेशन चाकसू एवं सर्व ब्रह्मण समिति के तत्वावधान में कोर्ट मोहल्ला स्थित बिहारीजी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके उक्त स्थल पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई।
     शोभायात्रा मुख्य बाजार प्रमुख मार्गों से होकर शंखध्वनि के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भव्य शोभायात्रा में सभी ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। सबसे आगे भगवान परशुराम की रथ में सजी झांकी के साथ महिलाएं कलश लेकर तथा युवाओं तथा पुरूषों ने पारम्परिक घेर नृत्य में अपनी एकता को प्रदर्शीत किया। अन्त में शोभायात्रा मनोहरा तालाब स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तन हुई। जिसका नेतृत्व विप्र फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा कर रहे थे।
धर्मसभा के कार्यक्रम में आसपास के ग्राम, कस्बों में रहने वाले विभिन्न ब्राह्मण समाजजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
     धर्मसभा में वक्ताओं अपने उद्भोदन में ब्राह्मण एकता तथा शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। विप्र फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने अपने अनुभवों को बताते हुए विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों विशेषकर शिक्षा से जुडे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
     कार्यक्रम अन्त में विप्र फाउण्डेशन के चाकसू शहर अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, देहात अध्यक्ष विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उपस्थित स्वजनों से ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यो में बढचढ कर भाग लेने तथा विप्र फाउण्डेशन से जुडने की अपील की।
     इस दौरान पार्षद कृष्णबिहारी शर्मा, पंडित महेश शर्मा, त्रिवेणीश्याम शर्मा, रामरतन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन शर्मा, अधिवक्ता सुनील शर्मा, पंडित दिनेश शास्त्री, अविनाश शर्मा, रामनिवास मुद्गल, सत्यनारायण शर्मा, पिंकसिटी स्कूल निदेशक राधेश्याम शर्मा, सीपी शर्मा, सोनू स्वामी सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहे।

Friday 28 April 2017

....रची रह गयी हाथों में मेहंदी? पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह, दूल्हे की कम उम्र की सजा मिली दुल्हन को

---------------------- 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के वाटिका ग्राम पंचायत के सवाई जयसिंह पुरा गाँव में नन्दराम के घर पर बड़ी बेटी गायत्री व छोटी ललिता की शादी की खुशिया धूमधाम से मनायी जा रही थी, तो युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, शहनाई गूंज रही थी।
      शुक्रवार की देर शाम को गाँव में पुलिस अचानक पहुंच गयी और शादी की खुशियों पर रोक लगा दी। परिजनों ने दोनों बहिनों के बालिग के दस्तावेज दिखा दिए। कागजों को देखकर पुलिस भी सन्तुष्ट हो गयी, लेकिन जब पुलिस ने दूल्हों के दस्तावेज मांगे, तो उसमें एक दुल्हे की उम्र कम निकली और पुलिस ने चाकसू मजिस्ट्रेट से एक बहिन ललिता के विवाह पर रोक के लिए पाबन्द करवा दिया। बस फिर क्या था छोटी बहिन ललिता के हाथों में रची मेहंदी में रखी रह गयी और उसके शादी के अरमान अधूरे रह गये। वो बालिग होते हुए भी शादी नही कर पाई, क्योकि उसका दूल्हा नाबालिग था जिसकी सजा ललिता को मिली।
      गौरतलब है कि सवाई जयसिंहपुरा गाँव में नन्दराम मीणा की गायत्री व ललिता की शादी शुक्रवार को होने वाली थी और यहां सीताराम मीणा के पुत्र दीपक व सूरज जो फागी के डाबीच गाँव के रहने वाले है। यहां से बारात सवाई जयसिंहपुरा जाने वाली थी पुलिस की पाबंदी के बाद बारात रुक गयी। मौके पर पुलिस जमी रही और पुलिस के भय से ग्रामीण भी भोजन में नही आये। शादी में घर में कोहराम मच गया।
      आखिर रात्री को दस बजे के करीब बड़े लडके दीपक की बारात गाँव में पहुंची और पुलिस ने पूरी पड़ताल की तब जाकर दीपक ने तोरण मार कर शादी के फेरे व अन्य रस्म पूरी की और बारात को देखकर धीरे-धीरे ग्रामीण भी घरों से बहार निकले और सामूहिक भोज में भाग लिया और दुल्हे की विदाई भी पुलिस की मौजूदगी में हुई।

Wednesday 26 April 2017

विमुक्त घुमंतू-अर्द्ध घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जगमाल सिंह ने किया दौरा

चाकसू वार्ड-1 कंजर बस्ती के लोगों की सुनी समस्याएं 
....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू/जयपुर। राजस्थान राज्य विमुक्त घुमंतू-अर्द्ध घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जगमाल सिंह ने चाकसू का दौरा किया...
     इस दौरान घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जगमाल सिंह ने नगर पालिका चाकसू वार्ड-1 कंजर बस्ती में लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि गरीब की झोंपड़ी वह भूमि किसी पवित्र मंदिर से कम नही, बशर्ते भगवान के घर दीपक जलाने की आवश्यकता है। गरीब व दलित वर्ग के घर सरकारी योजना का लाभ पहुंचे, इस पर पुरजोर दिया।
     राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलियां, जयपुर अम्बेडकर पीठ के केएल बैरवा, भँवर नायक, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम आयोजन समिति एवं डीटीएनटी प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष ग्यारसीलाल गोगावत और वार्ड-1 पार्षद गिर्राज प्रसाद सैनी ने कंजर बस्ती को बीसलपुर योजना से जोड़कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़क का डामरीकरण तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। जिस पर घुमन्तू जाति कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
     कार्यक्रम में चाकसू तहसीलदार अनिल चौधरी, पार्षद केबी शर्मा, परमजीत सिंह, मोहन बोहरा, सीताराम खींची, पूर्व पार्षद पपुल मालावत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार सुरेंद्र सिंह, शंकरलाल यादव आदि अन्य जनप्रतिनिधियों का बस्ती के लोग ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

Saturday 15 April 2017

चाकसू में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती समारोह, श्रद्धा व सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई

.....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। यहां डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती समारोह श्रद्धा व सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।
      डॉ.बीआर अम्बेडकर जयंती समारोह समिति चाकसू की ओर से शुक्रवार की शाम कोटखावदा मोड़ बैरवा धर्मशाला के सामने देर तक चले सास्कृतिक संध्या समारोह में बाबा साहेब के जीवन दर्शन चरित्र पर रोशनी डाली गईं।
      समारोह के मुख्य अतिथि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, विशिष्ठ अतिथि प्रधान पिंकी मीणा, पूर्व विधायक प्रकाशचंद बैरवा, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, पूर्व प्रधान बोदीलाल मीणा, वयोवृद्ध हरिनारायण बैरवा, पूर्व सरपंच नाथूलाल मीना, डॉ. मधुसूदन सिंह व डॉ. सतीश सेहरा ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा जोतिबा फुले के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
      इस मौके पर विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कहा कि बाबा साहब एक ऐसी महान शख्सियत थे और उन्होंने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा- हर व्यक्ति को ऐसे महान पुरुष से प्ररेणा लेनी चाहिए। इस दौरान नन्हे कलाकारों ने बाबा साहेब एवं महात्मा फुले के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन को दर्शाते हुए अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
     कार्यक्रम में समिति द्वारा अम्बेडकर एवं फुले जीवन दर्शन पर निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता में विजेता बालकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
     समिति अध्यक्ष जगदीश नारायण बैरवा ने बताया कि जयंती समारोह को लेकर सुबह 9 बजे बैरवा छात्रावास से विशाल बाइक रैली निकाली गई। सबसे आगे रथ में संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर व महात्मा फुले की तस्वीर शोभायमान थी। शाम को सास्कृतिक संध्या समारोह का आयोजन किया, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यों ने भरपुर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन हरिराम किवाड़ा ने किया।
     कार्यकर्ताओं में मास्टर नारायण लाल बैरवा, घनश्याम गौतम, सचिन सांवरिया, भोमाराम जी, सीताराम मंडावरिया, हनुमान सिंह सैनी, पार्षद मोहनलाल बोहरा, लादूराम वर्मा, खेमचंद लोदवाल, शंकरलाल बैरवा, डीपी सैनी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सांवरिया, सीताराम वर्मा दुबे का बाढ़ सहित सैकड़ों भीम भक्त मौजूद थे।



Sunday 9 April 2017

चाकसू जैन समाज ने महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, दिया अहिंसा का संदेश,

जैन मंदिरों में हुए अनेक कार्यक्रम
..... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू कस्बे में जैन समाज की ओर रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान जैन मंदिर में भक्तों ने तीर्थंकर भगवान महावीर की पूजा अर्चना की।
     जैन श्रद्धालुओं ने शहर मे पालकी शोभायात्रा निकालकर अहिंसा का भी संदेश दिया। यात्रा के अंतिम दौर तक भक्त भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी व पुरुष सफेद वस्त्र पहने हुए जुलूस में शामिल हुए। जैन समुदाय भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं सुबह छह बजे से जैन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
     समाज के रवि गांगवाल ने बताया कि कोट मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा शुरू की गई। जो मुख्य बाजार से होते हुए पुनः बड़ा जैन मंदिर पर संपन्न हुई। जहां अनेक जैन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती पर जैन समाज के लोगों ने उपवास भी रखा। अध्यक्ष महेंद्र बड़साला और मंत्री वीके बोहरा ने समाज के लोगों को महावीर जयंती पर बधाई दी।

चाकसू में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की निकली भव्‍य शोभायात्रा, महाआरती व बौद्धिक कार्यक्रम के साथ समापन

....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में रामनवमी के उपलक्ष्‍य में नीलकंठ हनुमान महादेव मंदिर से रामराज्‍य की स्‍थापना के लिए पूजन के बाद नगर भ्रमण को निकली भव्‍य शोभायात्रा का रास्ते मे जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
      बजरंग दल व विश्व हिन्‍दू परिषद के तत्‍वावधान में निकली शोभायात्रा में सबसे आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्‍य तस्‍वीर लिये भक्‍त चले रहे थे और उसके पीछे सैकड़ो श्रद्धालु हाथ मे लिए केसरिया स्वातिक ध्वज के साथ भगवान राम का जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार व प्रमुख स्थानों से होकर फागी चौराहा इछेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहाँ भगवान राम की सामूहिक महाआरती की गई।
      बौद्धिक कार्यक्रम में बजरंग दल प्रान्त संयोजक अशोक सिंह राजावत, जिला संयोजक रामराज शर्मा, पार्षद केबी शर्मा, चेतराम सैनी, श्यामजी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Saturday 8 April 2017

चाकसू के चहुमुंखी विकास के लिए सदैव तत्पर : लक्ष्मीनारायण बैरवा

...दो गांवों को मिली सड़कें, स्कूल को कक्षा-कक्ष 
ग्राम पंचायत बरखेड़ा व बल्लुपुरा में विकास कार्य का लोकार्पण
.....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने शनिवार को ग्राम पंचायत बरखेड़ा और नवसृजित ग्राम पंचायत बल्लुपुरा क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
     विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति चाकसू प्रधान पिंकी मीणा, जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर, डायरेक्टर सीताराम चौसला सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
वहीं विकास कार्यो से खुश होकर ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का स्वागत  किया व शील्ड देकर सम्मानित किया।
     समारोह में बोलते हुए चाकसू विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यो की आंधी चल रही है। विधायक ने कहा कि वे चाकसू के चहुमुंखी विकास के लिए सदैव तत्पर है। विधानसभा क्षेत्र में तीन साल में जितने विकास कार्य हुए उतने पहले कभी नही हुए। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा आदि गांव के विकास कार्यों में शामिल है।
     विधायक ने शनिवार को ग्राम बरखेड़ा में 7.5 लाख की बनी सीसी सड़क लोकार्पण किया तथा प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों के लिए 5 लाख रुपए और फनीर्चर के लिए 50 हजार देने की घोषणा की। वहीं बल्लुपुरा में राजकीय विद्यालय में कक्षा-कक्ष, गांव में पेयजल योजना व सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्राम सरपँच व ग्रामीण मौजूद रहे।

...पति-पत्नी तीन साल से अलग थे लोक अदालत ने फिर बसाया घर

चाकसू न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत व स्वास्थ्य शिविर आयोजित 
... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू/जयपुर। शनिवार को कोर्ट परिसर में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत कई परिवारों के लिए खुशी का पैगाम लेकर आई।
     सहायक नाजिर राकेश कुमार मीणा के अनुसार आपसी समझाइश से लोक अदालत में प्री लिटीगेशन कुल 418 प्रकरणों का निस्तारण तथा पोस्ट लिटीगेशन के 36 प्रकरण का निपटारा हुआ। इनमें पारिवारिक मामलों के साथ दुर्घटना बीमा क्लेम, बकाया लोन, घरेलू हिंसा, मारपीट और राजस्व प्रकरण शामिल हैं। वहीं 5 लाख 65 हजार 5 सौ रुपए अवार्ड राशि पारित की गईं।
     एक प्रकरण में तीन वर्ष से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी में समझाइश कर वापस साथ रहने का निर्णय लिया गया। महानगर क्रम-34 चाकसू मजिस्ट्रेट कमल कुमार ने कहा कि कई विवाद ऐसे हैं, जिनमें आपसी समझाइश से ही निस्तारण हो सकता है। फिर लंबे चलने वाले कोर्ट केस में समय और रुपए की बर्बादी क्यों की जाए। लोक अदालत में चाकसू निवासी तीजा देवी और उसके पति टोंक निवासी हरिराम का भी प्रकरण आया। तीन वर्ष पहले दाेनों की शादी हुई थी। विवाह के तीन साल बाद ही दोनों में मनमुटाव हो गया और दोनों अलग हो गए। बीते तीन साल से वे अलग ही रह रहे हैं। इस बीच तीजा देवी भी अपने पीहर रहने लगी और हरिराम के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। लम्बे समय से कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। लोक अदालत में दोनों के वकीलों को बुलाया गया। बाद में हरिराम और तीजा देवी को बिठाकर जब समझाइश की गई तो वे वापस साथ रहने को तैयार हो गए। इस पर लोक अदालत में मौजूद अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। चाकसू बार अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा के नेतृत्व में वकील भी मौजूद रहे। इनमें अलग-अलग प्रकरणों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर समझाइश की गई।
     दूसरी तरफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, चाकसू बार एसोसिएशन तथा आसरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।

Wednesday 5 April 2017

चाकसू में माली (सैनी) समाज का सामूहिक विवाह, 51 जोड़े बने हमसफर, अतिथियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

नवविवाहित जोड़ा (ऊपर) एवं पाणिग्रहण संस्कार का परिदृश्य।
.....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू/जयपुर। जयपुर जिले के चाकसू में रामनवमी के मौके पर एकल व सामूहिक विवाहों की धूम रही...
       इधर, माली (सैनी) समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें तुलसी सालगराम ठाकुर जी विवाह के साथ समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ियों ने एक दूजे का हाथ थामकर अपने सुखी दाम्पत्य जीवन का वचन लिया। विधि विधान सामाजिक रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व निकासी, तोरण व वरमाला आदि कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।
      विवाहिक कार्यक्रम में चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, लोकसभा मुख्य सलाहकार संदीप सैनी, राज्य SC आयोग उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, पूर्व विधायका प्रमिला कुंडारा, फुले बिग्रेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, प्रदेश महिला कॉग्रेस कमेटी की सचिव कविता गुर्जर, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा, चाकसू भाजपा देहात अध्यक्ष राजाराम खींची, कोटखावदा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, नगर अध्यक्ष अमित बाहेती, भजयुमो शहर अध्यक्ष केबी शर्मा, बीएस राजावत, रामधन गोनेरा, चाकसू उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह, एसीपी वीरसिंह नरुका, थानाधिकारी रामप्रताप विश्नोई समेत अन्य गणमान्य एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुरुआत का शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
      अतिथियों ने कहा विवाहों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजन आज की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन समाज में संगठित रहने का संदेश देते है।
       विवाह समिति अध्यक्ष राधेश्याम मोर्यजादम व मीडिया प्रभारी बाबूलाल सैनी के अनुसार वर-वधुओ को समिति की ओर से उपहार एवं घरेलू उपयोग के समान प्रदान किए गए। दूसरी तरफ समिति पदाधिकारियों व सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाओं का मंच पर सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। समिति उपाध्यक्ष रामरतन सैनी, कार्यकर्ता सुरेश सैनी, रामवतार सैनी, हनुमान सिंह, रामधन मोड़ा, लालराम जादम, किशोरीलाल, विनोद सैनी ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में बस्सी, कोटखावदा, फागी अन्य स्थानों से 60 हजार से अधिक समाजबंधुओं ने शिरकत की। इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ।
......
...वधु
...तोरण
...कार्यकर्ता
...मंचसीन अतिथि
...मंचसीन SDM/थानाधिकारी
...समिति द्वारा विधायक एलएन बैरवा स्मृति भेंट
...समिति द्वारा जिला परिषद सदस्य को स्मृति भेंट
...निकासी के दौरान दूल्हा (वर)
...समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता
...उपहार व घरेलू उपयोग का सामान
...विवाह स्थल का परिदृश्य।    ★ संकलन} अतुल्य राजस्थान

Tuesday 4 April 2017

चाकसू में रामनवमी मौके पर एकल व सामूहिक विवाहों की धूम...

माली (सैनी) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा  
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। उपखण्ड क्षेत्र में रामनवमी के अबूझ सावे पर एकल व सामूहिक विवाहों की धूम है...
चाकसू में माली (सैनी) समाज के प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंगलवार को 2100 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विवाह समिति अध्यक्ष राधेश्याम सैनी व मीडिया प्रभारी बाबूलाल सैनी ने बताया कि बुधवार को रामनवमी मौके पर समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समाज का यह पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
    मंगलवार सवेरे महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश स्थापना ध्वज पूजन के बाद गाजेबाजे से कलश शोभायात्रा रवाना हुई। जिसमें 2100 कलश सिर पर लिए महिलाएं मंगल गीत गाते हुए नगर परिक्रमा की। 5 अप्रैल को बारात, निकासी, पाणिग्रहण संस्कार व विदाई का कार्यक्रम होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर स्थानीय माली समाज मे काफी जोश देखने को मिल रहा है।