Friday 18 November 2016

चाकसू पालिका बोर्ड की विशेष बैठक, पार्षदों से मांगे प्रस्ताव ★ वहीं असन्तुष्ट पार्षदों ने स्वायत्त शासन मंत्री को लिखी चिट्ठी

चाकसू नगर पालिका कार्यालय पर पार्षदों की सुनवाई नही होने पर विरोध प्रकट करते पार्षदगण

स्वायत्त शासन मंत्री के नाम विकास कार्यों को लेकर चिट्ठी की प्रतिलिपी एसडीएम को प्रेषित करते पार्षद एंव स्थानीय कार्यकर्ता।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू नगर पालिका मंडल की शुक्रवार को पालिका सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आगामी भविष्य की कार्ययोजना भी बताई गई...
         इसी के साथ बैठक में पार्षदों के द्वारा मांग की गई, कि चाकसू शहर में विभिन्न वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसके चलते बैठक में वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। जिसमे वार्ड के पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में नालियां बनवाने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करवाने, रास्ते एवं विभिन्न शमशान के रास्तों पर बबूल के पेड़ कटवाने एवं भूखंडों की नीलामी से लेकर विभिन्न प्रस्ताव शामिल है।
         सूत्रों की माने तो बैठक में कोरम का अभाव रहा। केवल गिनेचुने कुछ पार्षदों की उपस्थिति में विशेष बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे राज्य सरकार के आदेश से स्वच्छ भारत मिशन व अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में 25 में से 19 पार्षद नदारद रहे। जिनमें असन्तुष्ट पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को लेकर पालिका में पार्षदों की सुनवाई नही हो रही। इसमें नगर पालिका ईओ द्वारा पार्षदों के बताए गए कार्यों की अवहेलना, बिना पार्षदों को सूचना के मनमर्जी से कार्य किए जाने कारण पार्षदों द्वारा बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करने का ज्ञापन दिया। ईओ की कार्यशैली से पार्षद चेतराम सैनी, बीना शर्मा, अनीता बाहेती, आशा गोस्वामी, सरिता सांवरिया, दीपिका शर्मा, तोफा स्वामी, रेखा बैरवा, गिर्राज बूसर, मोहन बोहरा, पवन सांवरिया, परमजीत सिंह, कविता गुर्जर, सीताराम बैरवा, सहित अन्य पार्षद खफा नजर आए।
        पार्षदों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार में स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के नाम चिट्ठी लिखी हैं। वहीं एसडीएम को इसकी प्रतिलिपि प्रेषित कर पार्षदों ने नपा. कार्यालय पर विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा भेदभाव और हठधर्मिता करने का आरोप लगाया।
इनका कहना हैं- 
      नगर पालिका ईओ पूजा मीना ने कहा कि सदस्य मीटिंग में आए ही नहीं तो बहिष्कार कैसे हुआ। पार्षद द्वारा मीटिंग में नहीं आना उसकी अनुपस्थिति माना जाता हैं, रही विकास कार्यों में भेदभाव की बात यह पार्षदों की सोंच है, जबकि मैने सभी का सहयोग चाहकर ही विकास की पहल की हैं इसमें कोई हठधर्मिता और भेदभाव वाली बात नहीं की।
                              -पूजा मीणा, अधिशाषी अधिकारी, नपा.चाकसू। 

No comments:

Post a Comment