Thursday 31 August 2017

...तेजाजी महाराज का गुणगान मन्दिरों में सजावट, मेला आयोजित

चाकसू मनोहरा तालाब स्थित तेजाजी मंदिर में सजी झांकी एवं बिन्दौरी का दृश्य। 
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। लोक देवता तेजाजी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि जहरीले जीवों से ग्रसित मरीजों को तेजाजी महाराज के थान (स्थान) पर ले जाने से फायदा मिलता है..! गांवों में तेजाजी के प्राचीन मंदिर है, जहां से लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है। 
      चाकसू में भाद्रपद दशमी गुरूवार को वीर तेजाजी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। मनोहरा तालाब स्थित वीर तेजाजी मेले श्रद्धा का सैलाब उमडा। ग्रामीण इलाकों में वीर तेजाजी की प्रसिद्धि के चलते घर-घर पकवान बनाकर भोग लगाया गया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मंदिरों में सजावट कर तेजाजी की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। 

जलझुलनी महोत्सव व बक़रीद पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों से सद‌्भाव की अपील

जलझुलनी महोत्सव व बक़रीद पर्व को लेकर CLG सदस्यों से सद‌्भाव की अपील, सीआई आरपी विश्नोई ने ली बैठक
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू | पुलिस थाना परिसर में गुरुवार शाम को थानाधिकारी आरपी विश्नोई की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलझुलनी एकादशी महोत्सव एवं बकरीद त्योहार को सद‌्भाव माहौल में मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
      थानाधिकारी विश्नोई के अनुसार तैयारियों एवं रूट के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ दोनों त्योहार हर साल की तरह इस साल भी आपसी सद‌्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साफ सफाई एवं बिजली-पानी, सड़क पेचिंग संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, शहर चीफ काजी मोहम्मद याकूब नागौरी, पार्षद मेहराज खान, राधाकृष्ण शर्मा (दयापुरा) सहित शांति एवं सद‌्भावना समिति सदस्य मौजूद थे।

Tuesday 15 August 2017

चाकसू नगरी हुई श्रीकृष्णमय, कान्हा का 'बर्थ-डे' मनाया

.........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू। चाकसू में गीता के उपदेशक मुरली बजैया मुरलीधर कृष्ण कन्हैया के नाम से दुनिया में विख्यात देवकीनन्दन के जन्मोत्सव पर समूचा शहर मंगलवार को आनन्द के सागर में डूबा रहा।
     श्रीकृष्ण जन्म के मौके पर इनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित जीवंत झांकिया सजाई गई। जिनमें राधाकृष्ण,  मखान चोर, गोवर्धन धारण, पुतनावध, कारागृह में देवकी-वासुदेव, शिव बारात, भारतमाता आदि अनेक झांकियों का चित्रण सभी के लिए आक्रर्षण का केन्द्र बनी।
    वहीं श्रद्धालु दिनभर व्रत उपवास रखकर रात बारह बजे कान्हा के जन्म पर बधाईया देने को आतुर नजर आए। नीलकंठ हनुमान मंदिर, श्री ताड़केश्वर मस्त महादेव मंदिर सहित राधागोविंद मंदिरों तथा आदर्श विद्यामन्दिर परिसर में विशेष झांकियां के दर्शन करने के लिए कृष्णभक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्थाए थी।
............. 

15 Aug. राजस्थान न्यूज पेपर (विशेषांक)









Saturday 5 August 2017

चाकसू पुलिस ने बालिकाओं से बंधवाया रक्षासूत्र, सुरक्षा का दिया वचन

चाकसू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं से रक्षासूत्र बंधवाते पुलिसकर्मी। 
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां रक्षाबंधन से पहले शनिवार को पुलिस अफसर-सिपाही स्कूल पहुंचे। पुलिस ने बालिकाओं से रक्षासूत्र बंधवाकर सुरक्षा का वचन दिया। चाकसू थाना सबइंस्पेक्टर अयूब खान, पुलिस कॉस्टेबल राजेन्द्र सिंह, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, बहादुर सिंह प्रेमराज, महिला कॉस्टेबल विमला मीना ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाकसू की बालिकाओं से राखियां बंधवाई।
    कहा कि वे पुलिस को अपना भाई समझे। किसी प्रकार की असुरक्षा का अहसास हो तो तुरंत हमें बताएं। कहा कि पुलिस आमजन में विश्वास के साथ महिला सुरक्षा के लिए सदैव तैयार है। मन में ख़ौफ नहीं रखें, किसी भी संकट में बालिकाएं हमें फोन कर सकती हैं। इस मौके पर पुलिस विभाग की ओर से जारी बधाई सन्देश मय पुलिस सहायता नंबर के विजिटिंग कार्ड बालिकाओं में बांटे गए।
    बालिकाओं ने पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर राखियां बांधी और मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ ने भी सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

Thursday 3 August 2017

बाजार में रंगीन और रोशमी धागों से बनी राखियों की भरमार, खरीदारी में जुटे लोग

चाकसू में राखियों की ख़रीदादरी करती महिलाएं 
.......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू/जयपुर। भाई बहन के प्रेम के बंधन का पर्व राखी का त्यौहार नजदीक आने से बाजारों में रौनक व दुकानें सजकर तैयार है। स्थानीय राखी विक्रेता भीमाराम कुमावत व कैलाश गुर्जर (मंडालिया मैदा) ने बताया कि बाज़ार में लोग इन दिनों राखियों की खरीददारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में रेशमी धागों से बनी एक से बढ़कर एक राखियों की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध है। दूर-दराज अपने भाइयों को बहने डाक से भी राखियां भेज रही है।