Friday 14 October 2016

नव नियुक्त भाजयुमो देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली, शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा का कस्बे में स्वागत

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त भाजयुमो देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली व शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा (केबी) का स्वागत कर बधाई दी गई। इसी कड़ी में दोनों ही निर्वाचित अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताया है। इस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और भाजपा सरकार द्बारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक जानकारी देकर फायदा पहुंचाने की बात कही।
         जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने बताया कि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बाड़ापद्मपुरा निवासी मुकेश गोरली को चाकसू भाजयुमो देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं चाकसू शहर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा को बनाया गया है। दूसरी तरफ इनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का संचार है। पूर्व वाइस चेयरमैन एवं भाजपा नेता अरुण जैन, युवा नेता राजाराम खींची, पूर्व पार्षद मेहराज खान, शंकरलाल यादव, जुमरद्दीन आदि कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
        भाजपा नेताओं का कहना है कि दोनों ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी ने क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी यह निर्णय स्वागत योग्य हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक व पार्टी के उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment