Monday 10 October 2016

नौ देवियोंं की सजीव झांकी देखने उमडे ल़ोग, प्रधान पिंकी मीणा, पूर्व पालिका चेयरमैन खोखर भी कार्यक्रम में पहुंचे

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू नीलकण्ठ बालाजी रोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय राजयोग केन्द्र पर आयोजित दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान नौ देवियों की चित्ताकर्षक चैतन्य झाँकियां सजाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये मुख्य अतिथि चाकसू पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती पिंकी मीणा ने दर्शनार्थियो से संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्म में नौ देवियो का स्वरूप व महत्व बताया गया है। हमें उनके गुणों को जीवन में धारण कर सुखी व प्रशन्न रहने का प्रयास करना चाहिए।
     
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से लोगों में आपसी प्रेम बंधुत्व की भावनाएं जागृत होती है। ईश्वरीय आस्थाओं से जुड़े कार्यक्रमों से वातावरण शुद्ध होता है। इसमें सभी का सहयोग होना जरूरी है।
      केंद्र संचालन प्रभारी ब्र.कु.दुर्गेश बहिन ने नवरात्र मे प्रत्येक देवी का अपना महत्व एवं आध्यात्मिक  प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व मे अशांत व दुखी आत्माओं की सुख-शान्ति के लिए माँ जगदम्बा की आराधना की जाती है।
विकारों का नाश करने के लिए माँ दुर्गा का स्वरूप है, ज्ञान, धन, सुख, समृद्धि के लिए माँ लक्ष्मी, अज्ञान का नाश करने व ज्ञान विवेक का प्रकाश फैलाने के लिए माँ सरस्वती है। मानव के आसुरी संस्कार समाप्त करने के लिए माँ काली हैं। विषय-विकार मिटा कर पवित्रता का संदेश देने वाली माँ वैष्णव देवी है। दुखी, हताश मनुष्यों मे उत्साह, उमंग का संचार करने के लिए माँ उमा है। विषाद मे डूबे दुखी लोगों मे आनंद व हर्ष का भाव जगाने वाली माँ गायत्री है। असंतोष को दूर कर सभी को संतुष्ट करने वाली माँ सन्तोषी है। इन सभी गुणों को धारण करने वाली देवियों की नौ दिन तक भक्तजन नियम, व्रत, उपासना कर सच्चे मन व भाव से पवित्रता का पालन करते हुए आराधना कर जीवन को सार्थक बनाने मे लगे।
     कार्यक्रम मे पूर्व प्रधान बोदीलाल मीणा, भाजपा के अमित बाहेती (एडवोंकेट), राडोली सरपंच रमेश चन्द मीणा, बडोदिया सरपंच रामकिशोर गुर्जर, बापूगांव सरपंच शिवजी राम मीणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झाँकी प्रदर्शनी प्रभारी ब्र.कु.बहिन गिरजेश ने बताया कि रात्रि 10 बजे तक झाकियों के दर्शन लाभ लेने बड़ी संख्या माँ लोग पहुंच रहे है।

No comments:

Post a Comment