Saturday 22 October 2016

आधुनिक जीवन में कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान जरूरी : कृष्णबिहारी शर्मा ★ चाकसू में 'राजलक्ष्मी कम्प्यूटर एजुकेशन' सेंटर पर प्रशिक्षण केम्प का शुभारंभ

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क महिला कम्प्यूटर शिक्षण कार्यक्रम के लिए कस्बे में अधिकृत संस्था राजलक्ष्मी कम्प्यूटर एजुकेशन चाकसू में प्रशिक्षण केम्प का शुभारंभ पार्षद एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा द्वारा किया गया।
         इस मौके पर शर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में कम्प्यूटर का विशेष महत्व है। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य जन-जन के सम्पर्क में कम्प्यूटर की वजह से है। अगर आज कोई व्यक्ति कम्प्यूटर चलाना जनता है तो वह अपने बिजनस, रोजगार को काफी हद तक फैला सकता है। शिक्षा मनोरंजन, चिकित्सा, यातायात, संचार आदि सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। ऐसे में कम्प्यूटर शिक्षा ज्ञान होना आवश्यक हो गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं एवं बालिकाओं को भी ऐसे शिविरों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए, ताकि तकनीकी क्षेत्र में जानकारी हासिल कर सकें।
         इस अवसर पर चयनित 14 अभ्यर्थियों को आरएससीआईटी की पुस्तकें बाटी गई। सेंटर संचालक हनुमान सैनी ने कम्प्यूटर शिक्षा की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज व्यापार में जितने गति से प्रगति हो रही है वो कंप्यूटर से ही सम्भव है।

No comments:

Post a Comment