Wednesday, 12 October 2016

दशहरे में झाकियों के पुरस्कार के निर्णय का विरोध

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। इस बार दशहरे में जिन झाकियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। उसको लेकर नगर पालिका के एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने निर्णायक कमेटी का विरोध जताया। दरअसल पार्षदों ने झाकियों के पुरस्कार में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने पालिका अध्यक्ष व ईओ को पत्र लिखकर झाकियों के पुरस्कार के निर्णय का विरोध करते हुए बताया की झाकियों के पुरस्कार में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई इनके अलावा अन्य अच्छी आकर्षक झाकियां पुरस्कार से वंचित रह गयी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि निर्णायक मंडल का गठन व झाकियों के पुरस्कार किस आधार पर तय किया गया।
    गौरतलब है कि झाकियों के पुरस्कार का विरोध पालिका उपाध्यक्ष सुलोचना शर्मा, पार्षद चेतन सैनी, तोफा देवी, केबी शर्मा, कविता गुर्जर, गिर्राज बूसर, जनुडी देवी, दीपिका शर्मा, बीना शर्मा, रामरतन शर्मा (एडवोकेट), परमजीत सिंह, अनीता बाहेती, आज्ञा कौर, अनीता गोस्वामी ने किया।

No comments:

Post a Comment