Wednesday 12 October 2016

चाकसू में... भगवान श्रीराम का हुआ राजतिलक


अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। नगर पालिका मंडल के तत्वावधान में पिछले 11 दिन से कस्बा स्थित राजकीय सीनियर सेकेण्डरी बॉयज स्कूल में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ हीं रामलीला मंचन का समापन हो गया।
     इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अनीता गुर्जर ने भगवान श्रीराम का राजतिलक कर आरती की गई। इससे पूर्व रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। भरत मिलाप व भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक मंचन को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं चेयरमैन गुर्जर ने दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया।
      कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद मोहन बोहरा, युवा नेता करण सिंह गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान लीला के पदाधिकारी कलाकारों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
........
श्रेष्ठ झांकियों के प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान :-
चाकसू दशहरे मेेले में झांकियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राजहंस पब्लिक स्कूल को प्रथम प्राइज़ से नवाजा गया है। वहीं मदरसा गुलजार उल इस्लाम स्कूल कक द्वितीय स्थान पर तथा लक्ष्मी नगर की पिंकसिटी पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान पर पुरस्कार के रूप में मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment