Friday 22 December 2017

प्रदेश की बड़ी खबर : सवाईमाधोपुर के बनास नदी में ​गिरी यात्रियों से भरी बस, 32 लोगों की मौत की पुष्टि,

हादसे में पुरूष, महिला व बच्चे शामिल, 
राहत व बचाव कार्य जारी, 
मौके पर राहत व बचाव कार्य, नदी में डूबी बस 
......... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
सवाईमाधोपुर/जयपुर। लापरवाही और तेज गति के कारण राजस्थान के सवाई माधोपुर में शनिवार सवेर एक भयावह हादसा हुआ है। लगातार हादसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही, जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में महिला-पुरुष, बच्चे भी शामिल है।
      जानकारी अनुसार सवाई माधोपुर के नजदीक यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी में डूब गई। जिसमें 3 दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा सुबह 7 बजे करीब हुआ। यात्रियों से भरी यह बस बनास नदी के पुल की रेलिंग तोड़ती हुए नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव के कार्य जारी है। वहीं घायलों को सवाईमाधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचकर तीन थानों की पुलिस, आला अधिकारियों व आधा दर्जन एम्बुलेंस मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
      जानकारी के मुताबिक, निजी बस 34 सीट वाली थी जो सवाईमाधोपुर से लालसोट जा रही थी। जो पूरी तरह खचाखच भरी हुई बताई। लालसोट जाने के दौरान ही बस अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट ऊंचाई से नीचे नदी में गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण बस पूरी तरह नदी में समा गई। इस हादसे में लोगों की मरने का आंकड़ा बढ़ सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
      इस हादसे की बड़ी लापरवाही में बस ड्राईवर की मानी जा रही, उसने नाबालिग कंडक्टर को बस चलाने को दे दी। जिससें नाबालिग बस कंडक्टर बस पर नियंत्रण नही रख सका और यह हादसा पेश आया। घटनास्थल के लिए स्थानीय सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया विधायक जनप्रतिनिधि मौके पर रवाना हो चुके। सीएम वसुंधरा राजे स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत व कांग्रेस चीफ सचिन पायलट ने भी दुःखद हादसे पर सवेदना प्रकट की।
    दूसरी तरफ हड़ताली चिकित्सक भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए सामने आए और मानवीयता दिखाई।

No comments:

Post a Comment