Wednesday, 15 February 2017

सीताराम गुर्जर (चौसला) बने कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी

■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने राष्ट्रीय संगठक व राजस्थान प्रभारी रामजीलाल की अनुशंषा पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर विस्तार किया।
      प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने कार्यकारिणी सूची जारी करते बताया कि चाकसू के चौसला निवासी सीताराम गुर्जर (डायरेक्टर पंचायत समिति) को कांग्रेस सेवादल में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया हैं।
      इधर, उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री का स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

No comments:

Post a Comment