Wednesday, 30 November 2016

चाकसू में दर्द से तड़पती रही महिला, बीच सड़क पर नवजात बच्ची को दिया जन्म, नहीं मिली एम्बुलेंस वाहन की मदद

चाकसू कस्बे में एक महिला प्रसूता ने बीच सड़क पर नवजात जना, मौके पर प्रसूता व नवजात बच्ची, अन्य महिलाए।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। एक ओर जहां सरकार महिला प्रसूता के लिए जननी सुरक्षा योजनाएं चला रखी है... वहीं पूर्वती व वर्तमान सरकार ने कई सौगाते प्रदान की है, लेकिन प्रभावी किर्यान्वति नही होने से इन सबका क्या फायदा। ऐसा ही ताजा मामला... चाकसू कस्बे में बुधवार की शाम 4 बजे करीब देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर महिला प्रसूता केशंता देवी w/o बनवारी लाल निवासी उदयपुरिया, चाकसू ने नवजात बच्ची को जन्म दिया... इससे पहले महिला प्रसूता दर्द से तड़पती रही।
       सूचना पर भी जननी सुरक्षा एम्बुलेंस वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाई... लोग तमाशबीन बने पुरे मामले को देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी महिला प्रसूता को अस्पताल तक पहुंचने की जहमत नही उठाई, इससे और बड़ी क्या शमिन्दगी की बात होगी... हालाकि पास में कुछ महिलाए पहुंच कर प्रसूता को संभाला। बाद में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल प्रभारी एवं महिला विशेषज्ञ डॉ.मुनेश जैन, एएनएम अरुणा शर्मा ने प्रसूता की प्रॉपर जाँच की, लेकिन उसके पास टीकाकरण कार्ड, आधार, अन्य दस्तावेज नही मिले, जिससे महिला प्रसूता को योजनाओं का लाभ मिलना संभव नही था। जिससे वह घर चली गई। इस दौरान उसके साथ उसका पति बनवारी लाल भी मौजूद था, जिसने जननी सुरक्षा एम्बुलेंस को दूरभाष पर सूचना दी थी। लेकिन इसका लाभ नही मिला।
      चाकसू TvS मोटर शौरूम NH-12 टोंक रोड़ पर इस महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया है।
       इधर, पुरे मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. मुनेश जैन ने बताया कि 104 जननी सुरक्षा एक्सप्रेस तथा 108 एम्बुलेंस कॉन्टेक्ट पर संचालित है, इससे अस्पताल यूनिट का कोई सम्बन्ध नही है। आपात, अन्य स्थिति में मरीज सीधे इस सेवा दूरभाष नम्बर पर कॉल करता है, हमे इस की कोई जानकारी नही होती। अगर अस्पताल में मरीज पहुँचता है तो उसे समय पर ही उपचार उपलब्ध कराया जाता है। ऐसा नहीं कि हम किसी मरीज को नहीं देखते। लेकिन कुछ परिस्थिति में बिना दस्तावेज कई सरकारी योजनाओं का लाभ मरीज को मिलना संभव नही, इस पर हम भी दुःखित रहते है। आज भी जिस केस की मीडिया बात कर रही, उसे भी शायद एम्बुलेंस ने ही अस्पताल पंहुचाया है, ज्यादा जानकारी मुझे नही है। हमने जच्चा-बच्चा को देखा है और दोनों ही स्वस्थ है। लेकिन स्वयं की इच्छा से वे घर चले गए।

अतुल्य राजस्थान 'ईपेपर_ताजा

अतुल्य राजस्थान 'ईपेपर_
ताज़ा न्यूज़ #30/11/2016 "
 यहां क्लिक करें- 

Tuesday, 29 November 2016

चाकसू में माली-सैनी समाज का परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक गोठ का आयोजन

चाकसू में माली-सैनी समाज की ओर से परिचय 
सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। स्थानीय माली-सैनी समाज विवाह समिति की ओर से मंगलवार को ज्योतिबा फूले सेवा संस्थान चाकसू मे परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया।
       समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने बताया कि परिचय सम्मेलन मे सामाज के युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान विवाह सम्मेलन को लेकर समाज के भामाशाहों ने बढ चढकर होने वाले खर्चे में सहयोग दिया। समिति द्वारा सभी भामाशाहों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आगामी रामनवमी को आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन को लेकर वक्ताओ ने सम्मेलन की कार्ययोजना पर विचार चर्चा की। इस मौके फूले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंह सैनी व राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी द्वारा फूले ब्रिगेड के अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर सैनी, वेदप्रकाश सैनी, सांवरमल सैनी, फूले ब्रिगेड टीम के प्रदेशाध्यक्ष हनुमान सैनी, राजस्थान आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश सचिव किशोरीलाल सैनी सहित बस्सी, कोटखावदा, निवाई, फागी, सागानेर, केकडी तहसील क्षेत्र के समाज बन्धुओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

Monday, 28 November 2016

चाकसू में खटारा लो-फ्लोर की समस्या को लेकर गृह मंत्री को लिखा पत्र

चाकसू कस्बे में बीच राह खराब होकर खड़ी लो-फ्लोर बस, इनसेट में बस की खराबी जांचता चालक व अन्य।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में खटारा लो-फ्लोर बस सेवा से हर कोई यात्री परेशान है... वर्तमान में इस परिवहन सेवा का सुचारू रूप से लाभ नही मिल रहा। चाकसू से अजमेरी गेट जयपुर तक संचालित लो-फ्लोर बसों का प्रॉपर फिटनेश न होने से यह बेकार साबित हो चुकी है।
        चाकसू के कृषि उपज मंडी पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा ने राज्य के गृहमंत्री एवं जयपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुलाबचंद कटारिया व सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर चाकसू से लेकर अजमेरी गेट तक चल रही लो-फ्लोर बस सेवा को सुचारु एवं सही तरीके से चलाने की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकसू से अजमेरी गेट तक संचालित लो-फ्लोर बसें बीच राह में बार-बार ख़राब हो रही है, जिससे यात्री बेहद परेशान है वहीं वर्तमान में इस सेवा का सुगम सफर मिलना सपना सा लगने लगा है। लेकिन खराब बसों की स्थिति से प्रशासन आंखे मूंदे बैठा हुआ है। उसी को लेकर चाकसू एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी सरकार को अवगत करवाया था कि लो-फ्लोर बस सेवा को सही नही किया तो, उग्र आंदोलन किया जाएगा। बावजूद वर्तमान में हालत जस के तस ही बने हुए है। स्थानीय लोगों के लिए अब उग्र आंदोलन की राह अंतिम निर्णय रह गया। इसी को लेकर कृषि उपज मंडी पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को इस संर्दभ में पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है एवं खटारा लो-फ्लोर बसों को बदल कर नयी बसे लगाने के लिए मांग की गई है। 

Sunday, 27 November 2016

चाकसू गोलीराव व मनोहरा तालाब छोटा पुष्कर, गाय राष्ट्रीय पशु घोषित हो : गद्दीनशीन बाबा इक़बाल मुल्तानी

चाकसू कस्बे में मन्नती चालीसवां ताजिया का परिदृश्य।
चाकसू में मन्नत्ती चालीसवां ताजिया निकाला
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में हिन्दु मुस्लिम एकता के प्रतीक इक़बाल भाई की ओर से शनिवार की शाम को व रविवार को मन्नती चालीसवां ताजिया निकाला गया...
         इस दौरान रविवार को दिन मे ढोल-नगाडो की मातमी धुनों पर गमी माहौल में ताजिया जुलुस मोहल्ला करारखानीयान के इमाम बाड़े से रवाना होकर विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ। तहसील चौराहा पर सुबह 9 बजे पहुंचा। यहां पर मातम किया और अखाड़ा में जिला सवाईमाधोपुर के बोली तहसील क्षेत्र से आए पट्टेबाज कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। जिससे देखकर लोग दंग रह गए।
        चाकसू के स्थानीय पट्टेबाजों ने भी कई करतब दिखाए और मातम किया। बाद में ताजियों का जुलुस मुख्य बाजार होते हुए शाम को कर्बला में पहुंचे, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
        इस अवसर पर गद्दीनशीन बाबा इक़बाल मुल्तानी ने बताया इस बार भारत की जमीन से आंतकवाद का सफाया, चाकसू गोलीराव व मनोहर तालाब को छोटा पुष्कर घोषित करने व तालाबों में मछली पालन ठेका नहीं देने, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा व कन्या भूर्ण हत्या बंद करने व गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की 40वां ताजिया निकाल कर मन्नत मांगी गई।
        इसके पहले ताजिये में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर चाकसू एसीपी राजेन्द्र सिंह, स्थानीय थाना प्रभारी रामप्रताप विश्नोई, शिवदासपुरा थाना प्रभारी दीपक खण्डेलवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व पार्षद मेहराज खान, मुस्लिम नोजवान वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन आमीन खान, रहीश दादा, मुंशी रजा, हनीफ बेग, शमीम भाई जादूगर सहित कई लोगों का माला व साफा पहनकर इस्तकबाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यकर्ता प्रकाश पुंज है, किसी परिस्थिति मे हिम्मत नहीं हारता, बल्कि संगठन को और मजबूत करता हैं : कैलाश शर्मा

चाकसू में भाजपा का दीवाली स्नहे मिलन एवं बैठक का आयोजन 
चाकसू में भाजपा कार्यालय पर स्नहे मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के वरिष्ठनेता कैलाश शर्मा एवं उपस्थित कार्यकर्तागण।
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। दीपावली का उत्सव भले ही ख़त्म हो चुका हो पर राजनितिक दलों में दिवाली स्नहे मिलन का कार्यक्रम अब भी जारी है..! 
        चाकसू में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को नगर मण्डल अध्यक्ष अम्बालाल यादव की अध्यक्षता में देहात एवं नगर के कार्यकर्ताओं का दीवाली स्नेह मिलन समारोह बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व विधिवत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर स्नहे मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की। 
         इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ता को प्रकाश पुंज बताया और कहा कि वह किसी भी परिस्थिति मे हिम्मत नहीं हारता बल्कि संगठन को और मजबूती प्रदान करता है। कार्यकर्ता की भी अपेक्षा रहती है कि जनप्रतिनिधि उसका मार्गदर्शन करते हुए आमजन की समस्याओं का निराकरण करे। मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की किर्यान्वति से गाँवों में आमजन को ज्यादा से ज्यादा फ़ायदा मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजना का प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी। उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कालेधन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लिए गए फैसले में 'नोटबन्दी' की सराहना की तथा आवाम गरीब जनता, हर वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए भी कहा। 
         भाजपा मीडिया सेल एवं कार्यालय प्रभारी राजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि इसमें मंडी चुनाव को लेकर भी आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 50-50 बूथों के नए मंडल बनाने पर विचार विमर्श कर कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए। चाकसू विधानसभा क्षेत्र में मंडल बनाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। जिसमें माधोराजपुरा मंडल, चाकसू पश्चिम, चाकसू पूर्व एवं कोटखावदा मंडल बनाने का निर्णय हुआ। 
         भाजपा स्थानीय मीडिया प्रभार-रामधन मोड़ा, युवा नेता लालराम जादम ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह के प्रारंभ में नगर महामंत्री अमित बाहेती (एडवोकेट) व स्थानीय टेक्स कंसलटेंट योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का जवाब देकर आमजन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया और समस्याओं के उपाय बताए। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा कालेधन व भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी प्रकिया की सभी ने अति सराहना की। साथ ही गरीब व आम जनता को दूरगामी लाभ के बारे में अवगत करवाकर टेक्सेशन की सरल व बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्नहे मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अम्बालाल यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाई। भाजपा मण्डल देहात अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, भाजपा नेता विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, जगदीश खीची, किसान मोर्चा मानसिंह कादेड़ा, देहात महामंत्री श्रवण गुर्जर, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, पार्षद चेतराम सैनी ने भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्यणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से राजस्थान मे दुबारा भाजपा की सरकार लाने के लिए जुट जाने का आव्हान किया। 
          इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ताराचंद साहू, लाला माली, बजरंगलाल चौधरी, शिवचरण गुर्जर, भंवरलाल शर्मा, रामकिशोर लोधा, बाबूलाल साहू, रामावतार गुजर्र, रामवतार बैरवा, भैरू चौधरी, चन्दन गुर्जर, कमल कुमावत, राजेश चौधरी, शकर डोरहला, रामबाबू गोड़ीवाल, गोविन्द चौधरी, शंकर साहू, रामप्रसाद गुर्जर, रमेश साहू, सोनू स्वामी, प्रेम शर्मा सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Saturday, 26 November 2016

चाकसू थोक व्यापारी के घर चोरी का मामला, पुलिस आई एक्शन में, चोरी का किया खुलासा, चप्पलों के निशान से पकड़े चोरों को जेल भेजा

चाकसू पुलिस थाने पर 'इनसेट में आरोपित चोर' 
पुलिस गिरफ्त में।    फोटो-अतुल्य राजस्थान 
................….................................................
■ 22 नवम्बर की रात व्यापारी के घर चोरी की वारदात की।
■ पुलिस ने आरोपितों से निशानदेही पर नकदी व
   आभूषण बरामद किए
.................
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू कोटखावदा मोड़ स्थित एक थोक व्यापारी के घर गत दिवस हुई चोरी का पुलिस ने शीघ्र ही खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से निशानदेही पर चोरी का माल सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है..? पुलिस का कहना है कि वह भी जल्द ही कानून के शिकंजे में आएगा।
          चाकसू थानाधिकारी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि कोटखावदा मोड के पास रहने वाले व्यापारी सुरेंद्र कुमार, कैलाश जैन आकोडिया वाले चाकसू का परिवार 22 नवंबर को अपने घर को बंद कर अपने परिजनों की शादी में जयपुर गया था। 22-23 नवंबर की रात चोरों ने वारदात काे अंजाम दिया था। इस पर पीडित परिवार ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान छत पर एक चोर के चप्पल के निशान मिले। इस प्रकार की चप्पल गुजराती लोग पहनते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों एवं कच्ची बस्ती में तलाश शुरू की, पुलिस के मुताबिक इस प्रकार की चप्पल पहनने वाले को ढूंढने लगे तो पास की महाराणा प्रताप कॉलोनी कच्ची बस्ती में पप्पू (40) पुत्र गोपाल गुजराती, इसी प्रकार की चप्पल पहने मिला तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, इस पर वारदात करना कबूल कर लिया। जिससे चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
          आरोपित पप्पू को हिरासत में लेने के बाद उसने बताया कि उसने विक्की (20) पुत्र पोपट गुजराती तथा इसका भाई रोशन के साथ मिलकर चोरी की वारदात कबूली है। रोशन जो इस घटना का मुख्य सरगना है, उसने चोरी की कुछ रकम तथा सामान अपने साले कालू (25) पुत्र जगदीश गुजराती को दे दिए थे। पुलिस ने पप्पू एवं विक्की को चोरी करने तथा कालू उर्फ़ कल्लू जयपुर को चोरी का माल खपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य अभियुक्त रोशन की पुलिस तलाश कर रही है।
यह सामान बरामद :
तीनो आरोपितों से अब तक पचास हजार नकद, 65 चांदी के सिक्के, सोने की एक साबूत तथा एक टूटी हुई अंगूठी, एक जोड़ी कानों की बाली सोने की, पूजा के काम आने वाला चांदी के बरतनों का सेट बरामद किया है। चोरी के बाकी का सामान रोशन के पास होना बताया गया है।