Tuesday 2 October 2018

चाकसू में कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

चाकसू. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार रखते ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना अन्य कांग्रेसी।
................
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना की अध्यक्षता में मनाई गई...|
     कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के छाया चित्रों पर पुष्पार्पण माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्घांजली देकर दोनों महान विभूतियों द्वारा किये गए कार्यों का स्मरण कर अपने-अपने विचार प्रकट किए| अपने विचार रखते हुये पूर्व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिये अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों के विरुद्घ बड़े-बड़े आंदोलन किये| कई बार अंग्रेजों ने उन्हें महीनों जेल में रखा, किन्तु वे अपने मार्ग से नहीं डिगे|
     कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया| वहीं नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, कृषि उपज मंडी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी, महिला देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर, जिला पार्षद मदन चौधरी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष डालूराम मीना आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किया| ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री राधाकिशन चौधरी, जिला संगठक सेवादल कांग्रेस रामरत्न सैनी, पार्षद गिर्राज सैनी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सांवरिया, सुरेश सैनी कोटखावदा, निमोडिया सरपंच रामचन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच आकोडिया रामफूल मीणा, रामेश्वर चौधरी, गिराज शर्मा छान्देल, बीएम शर्मा, रहीश खान, अलीशेर खान आजमनगर आदि कार्यकर्ता ने बापू व शास्त्री का स्मरण कर उन्हें याद किया|

No comments:

Post a Comment