Sunday, 19 November 2017

विधायक से मिला चाकसू बार का नवनिर्वाचित पैनल,

विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने दी शुभकामना 
चाकसू बार एसोसिएशन का नवनिर्वाचित पैनल  MLA लक्ष्मीनारायण बैरवा के आवास पर मुलाक़ात के बाद मुंह मीठा कराते।
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू दी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सरदार हरप्रीत सिंह व महामंत्री पद पर श्रवण शर्मा तथा सभी निर्वाचित पदाधिकारियो ने चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा से शिष्टाचार भेट कर मुंह मीठा कराया। इस पर विधायक ने नवनिर्वाचित बार पैनल को शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     इस दौरान जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, सरदार सुरेंद्र सिंह, कौशल गौतम, शकर यादव, पार्षद परमजीत सिंह, कमलकांत, सुरेश सैनी, रमेश गोयल, हनुमान प्रजापती, बाबूलाल शर्मा, ग्यारसीलाल प्रजापती, राजेश चौधरी, राजू सैनी, रामस्वरूप बागडी, भोला जैन, दुर्गाप्रसाद बैरवा, एडवोकेट अर्जुन सिंह राजावत (हिगोनिया) आदि मौजूद थे।

शुभ कर्मों से मिलता हैं फल : आचार्य जैन मुनि सुबल सागर

जैन तीर्थ छोटा गिरनार में भगवान नेमिनाथ का महामस्तकाभिषेक, राज्यसभा सांसद ने की शिरकत 
 छोटा गिरनार जैन तीर्थ बापूगांव में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा एवं विराजित आचार्य जैन मुनि सुबल सागर, अन्य।
भगवान नेमिनाथ का महामस्तकाभिषेक
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू क्षेत्र का प्रसिद्ध जैन तीर्थ छोटा गिरनार बापूगांव में रविवार को तपोभूमि प्रेणता मुनि प्रज्ञासागर महाराज की प्ररेणा से आचार्य जैन मुनि सुबल सागर ससंघ में भगवान नेमिनाथ का प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं विधान पूजन, मंगल प्रवचन, वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।       आचार्य मुनिश्री सुबल सागर ने कहा कि भगवान का महामस्तकाभिषेक करने का शौभाग्य बड़े ही शुभ कर्मों के संचय से प्राप्त होता है। मनुष्य को सदा सद ही करने चाहिए। सद कर्मो से ही मनुष्य को फल की प्राप्ति होती है।
      कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, प्रमुख रत्न व्यवसायी विवेक काला समेत जैन धर्मावलंबियों ने शिकरत की। राज्यसभा सांसद वर्मा ने भी आचार्य मुनिश्री सुबल सागर को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया व मन्दिर में विराजमान भगवान नेमिनाथ के दर्शन किए। इस पावन मौके पर हजारों की तादाद में दूर-दराज के जैन श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्णयाजन प्राप्त किया।
     मन्दिर समिति प्रचार मंत्री चेतन निमोडिया ने बताया कि मन्दिर स्थापना से जुड़ी सबसे अहम् बात यह है कि इस बापूगांव में एक भी जैन परिवार का घर नही है फिर भी पूरा गांव जैन धर्ममयी वातावरण से प्रफुलित नजर आता है। यह सब भगवान नेमिनाथ जी का ही चमत्कार हैं।

Wednesday, 15 November 2017

चाकसू में नन्हें बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई

कार्यक्रम का 34 वां चरण 15 नवंबर से 15 दिसम्बर तक चलेगा 
 चाकसू में वार्ड-14 आंगनबाड़ी पाठशाला केंद्र पर नन्हें बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाते कार्यकर्ता।​ वार्ड-14
........ 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। उपखण्ड क्षेत्र में विटामिन का 34 वां चरण 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत बुधवार को 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को अस्पताल व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विटामिन की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
     यह खुराक 6 माह के अंतराल से पिलाई जाती है विटामिन आंखों की बीमारियों जैसे रतौंधी अंधता से बचाव के साथ साथ बच्चों के शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी जरूरी है। विटामिन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों कि मृत्युदर में भी कमी लाता है।
     कार्यक्रम के दौरान चाकसू कस्बे की वार्ड-14 आंगनबाड़ी पाठशाला केंद्र पर कार्यकर्ता रामजानकी शर्मा, आशा सहयोगनी मोहनी कुमावत, सहयोगी मंजुलता शर्मा ने महिला मंडल की सुमन स्वामी के उपस्थिति में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर विटामिन की 2 एमएल खुराक पिलाई एवं 9 माह के बच्चों को जिन्हें मिजल्स के साथ विटामिन नहीं दी गई है को विटामिन की 1 एमएल खुराक पिलाई है।
     ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सोम्य पंडित ने बताया कि विटामिन के इस चरण में क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों एवं प्राइवेट अस्पताल के द्वारा भी विटामिन पिलाई जाने के लिए समस्त ब्लाॅक के चिकित्सा अधिकारी टीम प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

Monday, 13 November 2017

चाकसू में दिल्ली रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने किया पेट्रोलिंग, इलाके की जुटाई जानकारी

चाकसू में रैपिड एक्शन फोर्स ने इलाके की ली जानकारी। 
........ 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। इलाके की सूचना रोड़ मैप, जनसंख्या, समुदाय, कैमिकल इंडस्ट्री सहित अति सवेदनशील इलाके की जानकारी जुटाने के लिए सोमवार को दिल्ली सेे 103 व 83 रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) चाकसू कस्बा पहुंची और आपात स्थिति में निपटने के लिए इलाके में पैदल घूमकर क्षेत्र की जानकारी जुटाई। 103 बटालियन सहायक कमांडेंट कर्मजीत सिंह व 83 आरएएफ के इंस्पेक्टर रामभजन गुर्जर व चाकसू थाना प्रभारी के निर्देशन में कस्बे के सवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।
      बटालियन सहायक कमांडेंट कर्मजीत सिंह ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तैयारी रखते हुए बिना समय गवाएं जानमाल की रक्षा करते हुए घटनास्थल पर हालात पर काबू पाया जाना है।
      रैपिड एक्शन फोर्स 103 व 83 के 100 से ज्यादा जवानों ने हतियारबन्द होकर सोमवार को चाकसू कस्बे में पैदल घूमकर क्षेत्र की जानकारी जुटाई। इस दौरान चाकसू थाना सब इंस्पेक्टर अयूब खान, रामकरण, लीलाराम, कॉस्टेबल वीरेंद्र कुमार, गिर्राज बैरवा अन्य मौजूद रहे।
.............
अचानक फोर्स के जवानों को कस्बे में देखकर 
आमजन में भय दिखा 
चाकसू में अचानक रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को देखकर आमजन में भय और सुरक्षा दोनों ही महसूस की गई। चाकसू थाने के सब इंचार्ज अय्यूब खान ने बताया कि पूरे इलाके से आरएएफ के जवानों को भ्रमण करवाते हुए क्षेत्र की स्थिति से अवगत करवाया गया है।

Wednesday, 8 November 2017

विक्रम सांवरिया बने खटीक समाज युवा मोर्चा चाकसू तहसील अध्यक्ष,

समाज शुभचिंतकों में खुशी की लहर किया स्वागत 
खटीक समाज युवा मोर्चा चाकसू तहसील अध्यक्ष बनने पर विक्रम सांवरिया के शुभचिंतकों में खुशी 
....... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू, जयपुर। अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा राजस्थान के जिलाध्यक्ष विजय सॉखला ने चाकसू कस्बा निवासी विक्रम सांवरिया को तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया हैै। साथ ही समाजिक जागृति लाने, सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने व समाज विकास में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। विक्रम सांवरिया के तहसील अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही समाज शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड गई और उनके निवास कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
    गौरतलब है कि सांवरिया वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी मिलने से उनका ओर कद बढ़ गया है। इस मौके पर कोटखावदा तहसील अध्यक्ष इन्द्रदेव बड़गुर्जर, दीपचन्द सांवरिया, सागर, कुनाल चन्देल, मेघराज, भगवत, राजू कबाड़ी, विकास, दीपचन्द राजोरिया, अभिषेक, विजेन्द्र बेनीवाल सहित बडी संख्या में समाज शुभचिंतक युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागतकर खुशी जताई।

चाकसू SDM की पहल पर मरीज का प्राइवेट चिकित्सा केंद्रों पर भी उपचार,

चाकसू में सेवारत चिकित्सक हड़ताल से जुड़ा मामला 
चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पर मॉनिटरिंग करते SDM रणजीत सिंह।
चाकसू में मरीजों का उपचार का मोर्चा संभाले यूनानी चिकित्सक डॉ.लियाकत अली।
........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू में सेवारत चिकित्सक सरकार से वेतन ग्रेड संबंधी अलग से कैडर बनाने सहित 33 मांगों को लेकर विगत 6 नवम्बर से बेमियादी सामूहिक अवकाश पर चल रहे है। इसके चलते चिकित्सा सेवाएं बुधवार को तीसरे दिन भी प्रभावित रहीं। हालांकि चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में आयुष चिकित्सको ने जिम्मेदारी संभाली हुए है। जिससें मरीजों को दवा उपचार में थोडी सोहलियत जरूर मिली है।
    यूनानी चिकित्सक डॉ.लियाकत मंसूरी व आर्युवेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.समीक्षा सोनी व होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अखिलेश ने पूरी व्यवस्था का मौर्चा सम्भाल कर मरीजों का सन्तुष्टि से उपचार कर राहत पहुंचा रहे हैं।
    उपखण्ड रणजीत सिंह गोदरा ने अस्पताल व्यवस्थाओं की निरन्तर मोनिटरिंग करते हुए मौजूद स्टाप को आवश्यक दिशा निर्देश देकर क्षेत्र के तीन प्राइवेट चिकित्सा केंद्रों को भी मरीजों का उपचार व इमरजेंसी सेवा के लिए पाबन्द किया है।

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया 
जयपुर में काला दिवस पर रैली में शामिल चाकसू ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना, अन्य कांग्रेसी 
..........
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
जयपुर,चाकसू। 8 नवंबर यानी नोटबंदी की सालगिरह को लेकर जहां बीजेपी नोटबंदी के निर्णय को सफल बता रही है तो वहीं कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में काला दिवस मनाया। जयपुर में कांग्रेस ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। गौरतलब है कि नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में जगह-जगह रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया।
     चाकसू से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गंगाराम मीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुधवार को कार्यकर्ता जयपुर प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और रैली में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नोटबंदी से हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सरकार को जनता की चिंता नहीं है, वह तो बस अपनी पीठ थपथपा रही है। चाकसू ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना ने बताया कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी है और जनता इस सरकार को उखाड़ने के लिए बेसब्र है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार विफल हो चुकी है और सरकार अच्छे दिनों के झूठे वायदे कर रही है पर हकीकत यह है कि मोदी सरकार के समय में हर चीज के दाम दोगुणे हुए हैं। आज के समय में सिलेंडर से सब्सिडी हटाई गई है और सिलेंडर 800 में मिल रहा है। चीनी पहले 14 रुपए में मिलती थी ,अब डिपुओं पर 25 में मिल रही है और वो भी बंद हो गई है।
     इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पार्टी नेताओं सहित पूर्व प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, कृषि मंडी चाकसू अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, नगर अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया, विस.युवा अध्यक्ष डालूराम मीना, महिला कांग्रेस महासचिव कविता गुर्जर, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम चौसला समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।