Sunday, 5 February 2017

ग्राम मंडालिया मैदा में घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख,

नही पहुची समय पर दमकल, पुलिस 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू इलाके के ग्राम मंडालिया मैदा गांव में सोमवार की सुबह किसान हरिनारायण गुर्जर के घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया... कच्चे-पक्के घर में चूल्हे पर खाना पकाते समय चिंगारी उछठने से आग लगी..!
     पूर्व वार्ड पंच कैलाश गुर्जर ने बताया कि आग इतनी भयानक रूप ले चुकी थी, कि ग्रामीण काबू पाने में असमर्थ थे। देखते-देखते घर का सारा सामान आगजनी में जल चुका था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया... सूचना के बावजूद भी घण्टेभर तक दमकल, न पुलिस मौके पर पहुंच पाई, पुरे मामले को देखते प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में गहरा आकोश नजर आया...
     अंततः काफी देर बाद चाकसू से दमकल-पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया लिया गया।

कोटखावदा क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा 'मां-बाड़ी केंद्रों' का लोकार्पण

         मंचासीन अतिथि एवं लोकार्पण का दृश्य।
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। जनजाति विकास मद से स्वच्छ परियोजना की देखरेख में राज्य सरकार की टाडा-माडा सरीखी महत्वकांक्षी योजना में प्राथमिक शिक्षा 'मां-बाड़ी' केंद्रों का लोकार्पण किया गया..! रविवार को कोटखावदा इलाके की ग्राम पंचायत खेड़ारानिवास व रामचंद्रपुरा में राजस्थान जनजाति आयोग उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) जितेंद्र मीणा के मुख्य आतिथ्य में यहां 5-5 लाख रु. लागत से नवनिर्मित दो प्राथमिक शिक्षा 'माँ-बाड़ी' केंद्रों का फीता काटकर समारोह पूर्वक लोकार्पण किया गया।
    इसके बाद आयोजित समारोह में एसटी आयोग उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने ग्रामीणों से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए मां-बाड़ी केंद्र में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित किया और सरकार की जन महत्वकांक्षी योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहे। इसके लिए सरकार दूर दराज ढाणियों में माँ-बाड़ी केंद्र खोल रही हैं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चाकसू पंचायत समिति प्रधान पिंकी मीणा ने बताया कि गांव में खोले गए माँ-बाड़ी केंद्र से बच्चों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते कहां कि बालिका शिक्षा से ही परिवार का विकास संभव है। लड़की दो परिवारों को शिक्षित करती है। माडा योजना परियोजना अधिकारी ओपी मीणा ने बताया कि यह एक अनूठी योजना सन- 2013 में शुरू की गई थी। इन माँ-बाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्यपुस्तक से लेकर खाना कपड़े निशुल्क दिए जाते है।
    इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि पूर्व उपजिला प्रमुख बोदीलाल मीणा, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री सीताराम नेनिवाल, पूर्व लालसोट प्रधान फैलीराम मीणा, जिला देहात एसटी विभाग जिलाध्यक्ष रमेश मीणा, भाजपा महामंत्री श्रवणलाल गुर्जर, रामनिवास मीणा ने भी विचार रखे। मंच संचालन ब्लॉक कोर्डिनेटर बाबूलाल सुसावत व मूलचंद मीणा ने किया।


सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से काम करें पत्रकार : आर.एन.सांवरिया

राज.श्रमजीवी पत्रकार संघ चाकसू शाखा की बैठक सम्पन्न 
                       बैठक में उपस्थित पत्रकार
■अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। यहां नीलकंठ हनुमान महादेव मन्दिर परिसर में रविवार को राज.श्रमजीवी पत्रकार संघ शाखा चाकसू उपखंड के सदस्य पत्रकार बन्धुओं की बैठक चाकसू अध्यक्ष आर.एन सावरियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई..!
     बैठक में अध्यक्ष आर.एन.सांवरिया ने कहा कि परस्पर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के साथ सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से पत्रकार साथी काम करें। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठनात्मक ढांचे के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
     संघ महासचिव मुकेश के सिर्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकसू एवं कोटखावदा तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन की एकता, पत्रकारिता धर्म के प्रति न्याय एवं परस्पर समन्वय रखते हुये एक-दूजे की मदद का संकल्प लिया। साथ ही बैठक में प्रशासन से समुचित तालमेल रखते हुये क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाते हुये उनके निराकरण करवाने मे अहम भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया। नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाने, पत्रकारों की सदस्यता का नवीनीकरण करवाने, पत्रकारों के लिए परिचय पत्र तैयार करवाने, मासिक बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
    इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक ओमशंकर गोस्वामी, शहर उपाध्यक्ष आमीन खान, ग्रामीण उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद शर्मा, मीडिया जर्नलिस्ट मुकुट बिहारी शर्मा, पंकज शर्मा, फकरुद्दीन खान, बाबूलाल सैनी, मोनू खण्डेलवाल, कैलाश गुर्जर, रामनरेश शर्मा, आर.पी. बैरवा, कोटखावदा तह. क्षेत्र से बजरंगलाल शर्मा, विनोद नेनिवाल सहित प्रिंट एण्ड इलेक्ट्रोनिक मीडिया पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।


Saturday, 4 February 2017

कोटखावदा इलाके के कोहल्या गांव की घटना, डम्पर की टक्कर से महिला मजदूर की मौत

          घटना स्थल पर जमा भीड़ व मौके पर पुलिस।
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। कोटखावदा थाना इलाके के कोहल्या गांव में शनिवार सुबह एक डम्पर की टक्कर से महिला मजदूर की मौत हो गई। इसमे चालक की लापरवाही सामने आ रही है..! प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, चालक डम्पर को बेक कर रहा था, की पीछे से सड़क निर्माण कार्य के दौरान महिला मजदूर चपेट में आकर नीचे दब गई, जिसे उसने मौके पर दम तोड़ दिया... कोटखावदा थाना पुलिस के मुताबिक मृतका रेखा केवट 23 साल पत्नी हरसाराम निवासी मध्यप्रदेश जिला रामगढ़ गांव उगरास की रहने वाली थी।
     थाना प्रभारी कन्हैयालाल छाबड़ी ने बताया कि यह महिला सड़क निर्माण में मजदूरी का काम रही थी। यहां स्टेट हाइवे-2 का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतका का चाकसू मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। दूसरी तरफ मामला दर्ज कर जाँच तफ्तीश शुरू करदी तथा घटनास्थल से डम्पर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है। यह सड़क निर्माण में मैटेरियल डालने के कार्य में लगा था। जिसकी तलाश जारी है।


मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत की सहमति से विधानसभा क्षेत्र चाकसू मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई..!
      विधानसभा प्रभारी एवं जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें चाकसू शहर मण्डल अध्यक्ष अमित बाहेती, देहात मण्डल अध्यक्ष राजाराम खींची, कोटखावदा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, माधोराजपुरा मण्डल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा तथा रेनवाल में कैलाश जैन को मण्डल क्षेत्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
      इनकी नियुक्ति के बाद भाजपा पार्टी स्थानीय कुनबे में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को बधाई देकर मिठाईयां बांटी। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं।

Friday, 3 February 2017

चाकसू एसीपी राजेंद्र सिंह का तबादला, वीरसिंह शेखावत ने संभाला कार्यभार

■अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू एसीपी राजेन्द्र सिंह का तबादला पुलिस महानिदेशक ने कर दिया हैं, अब उनकी जगह वीरसिंह शेखावत को चाकसू एसीपी के पद पर लगाया गया हैं। इसके बाद वीरसिंह शेखावत ने कार्यभार संभाल लिया हैं।
      गौरतलब है कि चाकसू को राहत के लिए यहां पर पिछले कुछ सालों से एसीपी की सौगात मिली थी, लेकिन इनका कार्यालय चाकसू ना होकर बीलवा में खुला हुआ है, जिससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लोगों ने चाकसू कस्बा मुख्यालय पर ही एसीपी कार्यालय होने की मांग रखी।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, मौके पर समाधान

चाकसू के करेड़ा खुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू की ग्राम पंचायत करेड़ा खुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
      जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का निपटारा किया। वहीं सम्बधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- त्वरित समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत देवे, इनमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बालकृष्ण तिवाड़ी, तहसीलदार अनिल चौधरी, विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।