Sunday, 6 November 2016

एक सुर जाजम पर पूर्णतयः सामाजिक बुराइयां खत्म करने पर जोर

चाकसू। कोटखावदा के ग्राम रुपाहेड़ी कलां में मीणा समाज की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित समाज बन्धु।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ की जयपुर जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष बोदीलाल मीणा के आतिथ्य में रविवार को कोटखावदा तहसील के ग्राम रुपाहेड़ी कलां स्थित मनसा माता मंदिर परिसर मे सम्पन्न हुई।
       जिलाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता बोदीलाल मीणा ने कहा कि सामाजिक कुप्रथाओं को मिटाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा और मिलकर चलना होगा, ताकि समाज के सभी लोग समान रूपी धारा में बह सकें। जब तक सामाजिक कुप्रथा व अन्धविश्वास को नहीं मिटाया जाएगा, तब तक समाज आगे नही बढ़ सकता।जिलाध्यक्ष मीणा ने 'बेटी बचाओं-बेटी पढाओं' बेटी-बेटा एक समान शिक्षा दिलवाने पर जोर दिया।
       विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान जमवारामगढ़ जयनारायण मीना, महापंचायत के मुख्य अतिथि दौसा जिलाध्यक्ष घासीलाल सहित समाज के वक्ताओं ने भी कुरीतियां मिटने का आह्वान किया। कोटखावदा तहसील अध्यक्ष गोवर्धन मीणा ने बताया कि समाज बन्धुओं ने एक सुर जाजम पर पूर्णतयः शराब बंदी, नुक्ता प्रथा (मृत्यु भोज), तीये की बैठक, बाल-विवाह, दहेज-लेनदेन, जामणा, डीजे बंद करने समेत समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोकथाम करने पर चर्चा की गई।
      जिला स्तरीय बैठक में चाकसू तहसील अध्यक्ष महादेव मीना, बस्सी अध्यक्ष गोगाराम मीना, सांगानेर अध्यक्ष कैलाश खराड़ा, आमेर अध्यक्ष छाजुराम मीना, दौसा तहसील अध्यक्ष प्रह्लाद भगत सहित कोटखावदा क्षेत्र के अलावा बस्सी, आमेर, जमवारामगढ़, सांगानेर, दौसा, लालसोट आदि स्थानों से समाज बन्धुओं ने शिरकत की।

Saturday, 5 November 2016

अब्दुल हमीद खोखर के कोषाध्यक्ष बनने पर ख़ुशी जताई ★ राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था की मिली जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व नपा.चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर का स्वागत करते पूर्व पीसीसी सचिव वेदप्रकाश सोलंकी एवं कार्यकर्ता।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू/जयपुर। नगरपालिका चाकसू के पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर को राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था जयपुर का कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कस्बे के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी का इजहार किया।
         प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, कृषि उपज मण्डी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकसू अध्यक्ष गंगाराम मीना, नगर कमेटी अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव विक्रम साँवरिया, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डालूराम मीना सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राजस्थान स्वायत्त शासन के कोषाध्यक्ष के पद पर नपा.पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर को आसीन होने पर बधाई दी।
        गौरतलब है कि राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था के चुनाव सरकार की मंशा के विरुद्ध कोर्ट के आदेश से सम्पन्न हुए है।

...नेमिकुमार का हुआ राजतिलक ★ बापूगांव स्थित छोटा गिरनार में पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन : दीक्षा कल्याणक

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/बापूगांव। भगवान का वैराग्य का दिन भी आ गया... शनिवार को युवराज नेमि कुमार का राज्याभिषेक किया गया... 32 मुकुट बद्ध राजाओं द्वारा महाराज नेमिकुमार को भेंट प्रदान की गयी। तत्पश्चात नेमिकुमार की विवाह बारात का भव्य दृश्य ने महोत्सव को विराट रूप दे दिया। पंच कल्याणक में किया गया ये चित्रण वास्तविक लग रहा था... जैसे नेमिकुंवर हाथी पर सवार होकर जूनागढ़ में प्रवेश किया और मूक पशुओं की करूण पुकार ने उन्हें रोक दिया...
       इस अवसर पर तपोभूमि प्रेणता जैन मुनिश्री प्रज्ञासागर महाराज ने दीक्षा कल्याणक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षा से ही इस जन्म की सार्थकता है। हमे मानव जन्म बहुत ही पुण्यों से प्राप्त होता है। भगवान नेमीनाथ जी ने जैसे बंधे हुए पशुओं की पुकार सुनकर अपना रथ मोड़ लिया। हमें भी मौका मिलता है पर उस मौके को पहचान नही पाते। नेमिनाथ जी ने समय पर वैराग्य को धारण कर राजकुमारी राजुल को छोड़ कर गिरनार की ओर विहार कर जैनेश्वरी दीक्षा को स्वीकार किया और मुनिराज से नेमिनाथ बन गए। भगवान की दीक्षा संस्कार विधि तपोभूमि प्रेणता जैन मुनिश्री प्रज्ञासागर ने सम्पन्न कराई। जिसमें भगवान का केशलोंच किया गया। भगवन के केश प्राप्त करने का सौभाग्य टीकमचंद, अजय गोधा जयपुर ने प्राप्त किया। वहीं भगवान की विदाई के पलों ने सारे वातावरण को अश्रुपूर्ण कर दिया और सभी ने भावविभोर होकर नेमी कुमार को विदाई दी...
       मीडिया प्रभारी अमित बाकलीवाल ने बताया कि नेमिकुमार बनने का सौभाग्य नेमीचंद बाकलीवाल निवासी जयपुर को प्राप्त हुआ। इसी अवसर पर पूज्य गुरुदेव का पिच्छी परिवर्तन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुनिश्री ने संयम का प्रतिक मोर पंख से बनी पिच्छी उस भाग्यशाली को प्रदान की जो संयम को धारण करता है। मालूम हो जैन मुनि पिच्छी के बिना एक कदम भी नही चलते। जीवों की रक्षा के लिए जैन संत हाथ में पिच्छी कमण्डल रखते है।
बापूगांव छोटा गिरनार में विवाह बरात का विराट दृश्य

युकां प्रदेश सचिव जयदेव गुर्जर का स्वागत किया

चाकसू में सारथी लाइब्रेरी & स्टेडी सेंटर पर युकां कॉग्रेस प्रदेश सचिव जयदेव गुर्जर का स्वागत करते कार्यकर्ता।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सचिव जयदेव गुर्जर का शनिवार को सारथी लाइब्रेरी & स्टेडी सेन्टर चाकसू के एमडी मुरारीलाल गुर्जर के नेतृत्व में मुँह मीठा करवाकर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
       इस अवसर पर युकां प्रदेश सचिव जयदेव गुर्जर ने सारथी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की बुक्स उपलब्ध कराने एवं अन्य सहयोग की घोषणा की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें।
       इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए युकां प्रदेशाध्यक्ष अशोक चाँदना का आभार प्रकट किया। जयदेव गुर्जर को प्रदेश सचिव बनाए जाने पार्टी में तहरिज देने पर बधाई दी। इस दौरान सियाराम कसाणा, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता, रामसिंह चैची, शोकिन कोली, शिव किशन गुर्जर, कमलेश, बिट्टू मीणा, राजकुमार मीणा, हनुमान मीणा, कमलेश वर्मा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Friday, 4 November 2016

लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए : विधायक बैरवा ★ आकोडिया में जनकल्याण शिविर आयोजन

अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/बाडापद्मपुरा। क्षेत्र की आकोडिया ग्राम पंचायत स्थित अटल सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को पडिंत दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा की मौजूदगी एवं संरपच सुनिता मीणा की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।
       इस मौके पर विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सरकार ने विभिन्न योजनाए चला रखी है। इस दौरान ग्रामीणों को भामाशाह योजना भामाशाह, पशु बीमा योजना, पालनहार योजना के बारे मे जानकारी दी गई।
       पंचायत सचिव रामनिवास मुद्गल ने बताया कि शिविर मे 11 जन्म प्रमाणपत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र, 108 ओपीडी मरीजों की जांच, 3 नामांतरण, 10 भामाशाह के नाम जोडे गये। वहीं 85 पशुओं को दवा वितरण की गई। 3 पालनहार योजना तथा 3 वारिस प्रमाणपत्र खोले गये। इस दौरान चाकसू उपखण्ड अधिकारी बीके तिवाड़ी, तहसीलदार अनिल चौधरी, भामाशाह अर्जुनलाल मीणा, उपसंरपच शंकरलाल प्रजापत, वार्डपंच व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
      इसी प्रकार निमोडिया ग्राम पंचायत में दीनदयाल जनकल्याण पंचायत शिविर का आयोजन किया गया। जिसका पंचायतराज कमिश्नर आनन्द कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न मामलों का मौके पर निपटारा कर ग्रामीणों को लाभ पंहुचाया गया। इस दौरान विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निमोडिया ग्राम पंचायत में दीनदयाल जनकल्याण पंचायत शिविर में उपस्थित अधिकारीगण।

Thursday, 3 November 2016

विकास अधिकारी ने शौच मुक्त गाँव के लिए प्रेरित किया ★ चाकसू प.स. क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

                   ...............….....…............  
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों कों खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत विकास अधिकारी श्रीमती कृष्णा माहेश्वरी ने सहायक अभियन्ता नारायण सिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी दिलीप रेसवाल, पंचायत प्रसार अधिकारी चन्दा लाल मीना के साथ ग्राम पंचायत गरुड़वासी, ग्राम गढ़ी लश्करी, बाढ़ मुरलीपुरा, बाढराजपुरा में घर-घर जाकर शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर खुले में शौच से होने वाले दुषप्रभावों की जानकारी दी। पंचायत स्तरीय टीम के साथ ग्राम पंचायत की बैठक आयोजन भी किया, जिसमें ग्राम पंचायत को खुले शौच से मुक्त करने के लिए योजना पर चर्चा की गई। निरीक्षण के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर टीम गठित की गई। इस दौरान सरपंच, वार्ड पंच, नोडल अधिकारी, प्रभारी, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी राशन डीलर, ग्राम सेवक पदेन सचिव आदि उपस्थित थे।


चाकसू में युकां ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ★ राहुल को हिरासत में लिये जाने का विरोध

चाकसू के कोटखावदा मोड़ पर पीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रर्दशन करते युवा कांग्रेसी।
.......
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/जयपुर। दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर खुदखुशी करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिवार से मुलाकात का प्रयास कर रहे कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दो बार हिरासत में लिये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर प्रर्दशन किया...
      गुरूवार को चाकसू में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कोटखावदा मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। युकां कांग्रेस ने भाजपा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाये।
       युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया ने कहा कि पूरा देश सैनिकों का सम्मान करता है, लेकिन अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार उन्हीं सैनिकों का अपमान करने में शर्म नहीं करती। भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैये को लोकतंत्र विरोधी, गैर कानूनी और अमानवीय मानती है तथा इसकी घोर भत्र्सना करती है।
       कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार राज कायम करना चाहती है। इस घटना से पहले तो पूर्वसैनिक के परिवार को गिरफ्तार करके सैनिकों का अपमान किया और उनके प्रति सहानुभूति जताने के लिए गये राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना कानून की अवग्या और संवैधानिक ढांचे का मजाक है।
       विधानसभा क्षेत्र चाकसू अध्यक्ष डालूराम मीना ने बताया कि अब भाजपा गाय को छोडकर सैनिकों के नाम पर राजनीति करने लगी है सैनिकों का विरोध युवा कांग्रेस सहन नहीं करेगी पूर्व सैनिकों को उनका हक दिलाने के लिए और गैर-लोकतान्त्रिक तरीके से राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध मे युवा कांग्रेस ने घोर विरोध किया है।      
       चाकसू में विरोध प्रकट करने वालों में लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड, विधानसभा महासचिव हमीद भाटी, महासचिव मुकेश मीना, युवा नेता अहसान खान, महासचिव द्वारका प्रसाद जाॅगिड, पूर्व पार्षद जुगल राजावत, सेवादल के खेमराज बैरवा, महेन्द्र सांवरिया, कुनाल नावरिया, मेघराज सांवरिया, सीताराम मीना, एनएसयूआई नेता रजत सांवरिया, पवन के सिर्रा, खेमराज साहु, युवा नेता जगदीश मीना,  मुकेश बैरवा, सलमान खान, रवि शर्मा, यशंवत लोधा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भैरूलाल गुर्जर, कजोड चंदेल, हंसराज खारवाल, विमल रैगर, बुद्धिप्रकाश बडोलिया, यशवंत वाल्मीकी, छोटूराम मीना, कृष्ण शर्मा ने राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने को शर्मनाक करार दिया।
..........
राहुल गांधी रिहा :
        मालूम हो कि राहुल को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।