Monday 3 September 2018

चाकसू नगरी हुई कृष्णमय, भक्‍तों पर छाया जन्माष्टमी का सुरूर

मध्यरात्रि को आज जन्म लेगे कान्हाजी, 
प्रभु के दर्शन को आतुर है पूरा शहर 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर शुभकामना सन्देश
..............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू|
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर सोमवार को चाकसू नगरी पूरी तरह कृष्णमय हो चुकी है| भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए पूरे शहर के मंदिरों को विशेष रोशनी से सजाया गया है| प्रभु का आज मध्यरात्रि 12 बजे जन्म के प्रच्यात पंचामृत से अभिषेक भी होगा| लोग व्रत रखकर प्रभु के स्वागत को आतुर है|
     इस दौरान आदर्श विद्या मंदिर स्कूल परिसर, नीलकण्ठ हनुमान महादेव मन्दिर, ताड़केश्वर मस्त महादेव, राधाकृष्ण मंदिरों सहित उपखण्ड़ क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर भगवान की सजाई विविध प्रकार की जीवंत झांकियों के लोग दर्शन कर रहे है| श्रद्धालुओं में प्रभु के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है|
     इससे पूर्व लड्डू गोपाल के झूलों, चौकियों, वस्त्रों और शृंगार के विभिन्न सामानों से क्षेत्र के बाजार भी गुलजार नजर आए|
-जय श्रीकृष्ण जन्म पर शुभकामनाएं

1 comment:

  1. Very very thank you so much for provide news about the Krishn Janmashtami

    ReplyDelete