Wednesday 19 September 2018

लड़का-लड़की में भेद नहीं, केवल जरूरत है तो सोच बदलने की

चाकसू में कन्या जन्म पर हुआ कुआं पूजन, नानेरा से आया जामणा, आयोजन की सभी ने की सराहना
चाकसू. घर में कन्या जन्म के पश्च्यात उल्लासपूर्ण मुद्रा में  नवजात कन्या-माँ, बुआ, मौसी अन्य।
.............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| यहां कस्बा वार्ड-13 निवासी स्थानीय पत्रकार मुकेश के सिर्रा के घर कन्या जन्म पर कुआँ पूजन का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया| प्रातः काल परिजनों ने हवन यज्ञ का भी आयोजन किया|
पुत्र रत्न के जन्म लेने पर जो भी मांगलिक कार्यकम किए जाते हैं, उसी तरह कन्या के दादा कजोड़मल सिर्रा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने अपनी धर्मपत्नी प्रभाती देवी के साथ मिलकर अपनी पौत्री चेतना के जन्म पर किए| परिवार में पूरी तरह से खुशी का माहौल था|
इस दौरान खाजलपुरा जामडोली निवासी नाना शंकर शरण व कौशल्या देवी ने दोहिती के जन्म पर गाजेबाजे बड़ी धूमधाम से जामणा भी भरा| परिवार के इस आयोजन की गांव के गण्यमान एवं सभी लोगों ने दिल से सराहना की है|
गौरतलब है कि नीलकण्ठ कॉलोनी निवासी मुकेश के सिर्रा (पत्रकार) की पत्‍‌नी ने दूजी संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया| इस अवसर पर परिवार के लोगों ने खुशी मनाते हुए कन्या के दादा कजोड़मल (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) ने कहा कि उनके घर पौत्री के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है| कन्या के दादा कजोड़मल सिर्रा ने लोगों को पेरित करते हुए कहा कि जिस परिवार में कन्या का प्रवेश नहीं होता है उस परिवार को मोक्ष मिलना सम्भव नहीं है| आज के युग में कन्याएं किसी से कम नहीं हैं| शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में कन्याओं ने अपनी उपलब्धियां हासिल करके सदैव परिवार का गौरव बढ़ाया है|
उन्होंने अपनी पौत्री का नामकरण जयपुर के विद्वान पंडितों द्वारा चेतना के रूप में किया तथा उसे परिवार के लिए दुर्गा व लक्ष्मी का रूप बताया| कहा कि जितना हक लड़के का है, उतना ही लड़कियों का, ऐसे में भेदभाव का दौर धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है|
नवजात चेतना के पिता मुकेश के सिर्रा ने कहा कि आज के समय में लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं है जरूरत है तो केवल सोच को बदलने की है| उन्होंने कहा कि उनके घर में कन्या आने से हम बेहद खुश है| समारोह में प्रशासन के आलाधिकारियों के अलावा कांग्रेस नेता वेदप्रकाश सोलंकी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर, भाजपा नेता विनोद राजोरिया, समाजसेवी डॉ.सतीश सेहरा, पसं सदस्य सीताराम चौसला आदि जनप्रतिनिधि अनेक लोगों ने शिरकत की| सभी ने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व अपने बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया| कहा कि वर्तमान समय में लड़का लड़की में भेद समझना पुरानी सोच को दर्शाता है| एक बेटी को अगर उचित शिक्षा व अवसर मिले तो वह कई बार लड़कों से अधिक अपनी जिम्मेदारी निभाती है|
इस अवसर पर जामणा भरने आए परिवार में कैलाश मारवाड़ी उनकी धर्मपत्नी कमलादेवी, तुलसीदास-धर्मपत्नी सरिता अनेक रिश्तेदारों सहित गांव के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे सभी ने नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया| जानकारी मुताबिक चाकसू कस्बे में कन्या जन्म उत्सव पर कुआँ पूजन एवं जामणा इस तरह का पहला आयोजन है| जो बेटियों के सम्मान में एक सराहनीय पहल थी|
कुआं पूजन करते 
कन्या जन्म पर नानेरा से जामणा भरने आए मेहमान लोग, बाजे पर थिरकती महिलाएं।

No comments:

Post a Comment