Sunday 30 April 2017

चाकसू : परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज-जन का सैलाब उमड़ा

....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को विप्र फाउण्डेशन चाकसू एवं सर्व ब्रह्मण समिति के तत्वावधान में कोर्ट मोहल्ला स्थित बिहारीजी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके उक्त स्थल पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई।
     शोभायात्रा मुख्य बाजार प्रमुख मार्गों से होकर शंखध्वनि के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भव्य शोभायात्रा में सभी ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। सबसे आगे भगवान परशुराम की रथ में सजी झांकी के साथ महिलाएं कलश लेकर तथा युवाओं तथा पुरूषों ने पारम्परिक घेर नृत्य में अपनी एकता को प्रदर्शीत किया। अन्त में शोभायात्रा मनोहरा तालाब स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तन हुई। जिसका नेतृत्व विप्र फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा कर रहे थे।
धर्मसभा के कार्यक्रम में आसपास के ग्राम, कस्बों में रहने वाले विभिन्न ब्राह्मण समाजजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
     धर्मसभा में वक्ताओं अपने उद्भोदन में ब्राह्मण एकता तथा शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। विप्र फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने अपने अनुभवों को बताते हुए विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों विशेषकर शिक्षा से जुडे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
     कार्यक्रम अन्त में विप्र फाउण्डेशन के चाकसू शहर अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, देहात अध्यक्ष विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उपस्थित स्वजनों से ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यो में बढचढ कर भाग लेने तथा विप्र फाउण्डेशन से जुडने की अपील की।
     इस दौरान पार्षद कृष्णबिहारी शर्मा, पंडित महेश शर्मा, त्रिवेणीश्याम शर्मा, रामरतन शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन शर्मा, अधिवक्ता सुनील शर्मा, पंडित दिनेश शास्त्री, अविनाश शर्मा, रामनिवास मुद्गल, सत्यनारायण शर्मा, पिंकसिटी स्कूल निदेशक राधेश्याम शर्मा, सीपी शर्मा, सोनू स्वामी सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment