■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में रामनवमी के उपलक्ष्य में नीलकंठ हनुमान महादेव मंदिर से रामराज्य की स्थापना के लिए पूजन के बाद नगर भ्रमण को निकली भव्य शोभायात्रा का रास्ते मे जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में सबसे आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य तस्वीर लिये भक्त चले रहे थे और उसके पीछे सैकड़ो श्रद्धालु हाथ मे लिए केसरिया स्वातिक ध्वज के साथ भगवान राम का जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार व प्रमुख स्थानों से होकर फागी चौराहा इछेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहाँ भगवान राम की सामूहिक महाआरती की गई।
बौद्धिक कार्यक्रम में बजरंग दल प्रान्त संयोजक अशोक सिंह राजावत, जिला संयोजक रामराज शर्मा, पार्षद केबी शर्मा, चेतराम सैनी, श्यामजी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment