Wednesday 5 April 2017

चाकसू में माली (सैनी) समाज का सामूहिक विवाह, 51 जोड़े बने हमसफर, अतिथियों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

नवविवाहित जोड़ा (ऊपर) एवं पाणिग्रहण संस्कार का परिदृश्य।
.....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू/जयपुर। जयपुर जिले के चाकसू में रामनवमी के मौके पर एकल व सामूहिक विवाहों की धूम रही...
       इधर, माली (सैनी) समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें तुलसी सालगराम ठाकुर जी विवाह के साथ समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ियों ने एक दूजे का हाथ थामकर अपने सुखी दाम्पत्य जीवन का वचन लिया। विधि विधान सामाजिक रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व निकासी, तोरण व वरमाला आदि कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।
      विवाहिक कार्यक्रम में चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, लोकसभा मुख्य सलाहकार संदीप सैनी, राज्य SC आयोग उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, पूर्व विधायका प्रमिला कुंडारा, फुले बिग्रेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, प्रदेश महिला कॉग्रेस कमेटी की सचिव कविता गुर्जर, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा, चाकसू भाजपा देहात अध्यक्ष राजाराम खींची, कोटखावदा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, नगर अध्यक्ष अमित बाहेती, भजयुमो शहर अध्यक्ष केबी शर्मा, बीएस राजावत, रामधन गोनेरा, चाकसू उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह, एसीपी वीरसिंह नरुका, थानाधिकारी रामप्रताप विश्नोई समेत अन्य गणमान्य एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने नवविवाहित वर-वधुओं को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुरुआत का शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
      अतिथियों ने कहा विवाहों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजन आज की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन समाज में संगठित रहने का संदेश देते है।
       विवाह समिति अध्यक्ष राधेश्याम मोर्यजादम व मीडिया प्रभारी बाबूलाल सैनी के अनुसार वर-वधुओ को समिति की ओर से उपहार एवं घरेलू उपयोग के समान प्रदान किए गए। दूसरी तरफ समिति पदाधिकारियों व सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाओं का मंच पर सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। समिति उपाध्यक्ष रामरतन सैनी, कार्यकर्ता सुरेश सैनी, रामवतार सैनी, हनुमान सिंह, रामधन मोड़ा, लालराम जादम, किशोरीलाल, विनोद सैनी ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में बस्सी, कोटखावदा, फागी अन्य स्थानों से 60 हजार से अधिक समाजबंधुओं ने शिरकत की। इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ।
......
...वधु
...तोरण
...कार्यकर्ता
...मंचसीन अतिथि
...मंचसीन SDM/थानाधिकारी
...समिति द्वारा विधायक एलएन बैरवा स्मृति भेंट
...समिति द्वारा जिला परिषद सदस्य को स्मृति भेंट
...निकासी के दौरान दूल्हा (वर)
...समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता
...उपहार व घरेलू उपयोग का सामान
...विवाह स्थल का परिदृश्य।    ★ संकलन} अतुल्य राजस्थान

No comments:

Post a Comment