Sunday, 30 September 2018

चाकसू : अवैध बजरी पर पुलिस का शिकंजा, 17 वाहन जब्त समेत 5 चालक गिरफ्तार

शिवदासपुरा पुलिस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में दहशत
पुलिस एक्शन में...
.............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू|
क्षेत्र में अवैध बजरी काले कारोबार में लिप्त माफिया इतने सक्रिय है कि बजरी खनन पर रोक के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के नियमों की आवहेलना कर अवैध रूप से बजरी खनन कर परिवहन करने से बाज नही आ रहे हैं| 
     शिवदासपुरा थाना पुलिस एसएचओ जितेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा कसते हुए आज इलाके से 17 वाहन जब्त किए है| जिनमें 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 2 डम्फर बजरी से भरे तथा 4 वाहन खाली एवं मामले में लिप्त 5 वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है| वहीं माइनिग विभाग अधिकारियों को इसकी सूचना देकर हवाले कर दिया गया|शिवदासपुरा थाना एसएचओं जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेशों की पालना में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया| बजरी माफियाओं पर पुलिस की लगातार धरपकड जारी रहेगी| 
     गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी पिछले कई दिनो से रात के अंधेरे एवं दिन के उजाले में भी निर्बाद रूप से बजरी का परिवहन कर माफिया ठेकेदारों एवं कंपनियों के लिए बजरी का स्टॉक लगा चांदी कुट रहे है| जहां से अवैध रूप से बजरी बाजार में पहुंचाकर दूगुने-तिगुने दामों में बेचकर मुनाफा कमाने में लगे हैं| शिवदासपुरा पुलिस की इस कार्यवाही के बाद बजरी खनन माफियाओं मे हड़कम्प मच गया हैं।
शिवदासपुरा.थाने में जप्त अवैध बजरी के वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली।

अवैध बजरी परिवहन पर चाकसू पुलिस की बड़ी कार्यवाही

10 ट्रैक्टर-ट्रोलियां को किया जप्त
चाकसू. पुलिस थाने पर अवैध बजरी की जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।
.............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन माफियाओं पर शिकंजा कसते रविवार को चाकसू थाना पुलिस ने क्षेत्र के विनोदीलालापुरा, टूटोली व फागी रोड पर कार्रवाई कर 10 अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रोलियों को जप्त किया है|
     पुलिस थाना एचएम सीताराम यादव ने बताया कि सीआई राजेश पाठक के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गठित विशेष टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है| सभी 10 ट्रैक्टर ट्रोली को जप्त कर माइनिग विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है|

Thursday, 27 September 2018

पंकज कुमार बैरवा अध्यक्ष निर्वाचित

राज.सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुमार बैरवा 
............. 
■ अतुल्य राजस्थान 
जयपुर| (सुरेश कास्या) राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए| जिसमें पंकज कुमार बैरवा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया|      निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सेन के अनुसार चुनाव में कुल 794 मत डाले गए| जिनमें 287 मत पंकज कुमार बैरवा, देवेंद्र सिंह शेखावत को 270, अभिमन्यु शर्मा को 169, कपिल देव को 65 एवं तीन मत रद्द हुए है| इसी प्रकार से पंकज कुमार बैरवा 17 मतों से विजयी घोषित हुए| मतदान के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई|
     गौरतलब है कि सचिवालय के चुनाव में पंकज कुमार बैरवा अनुसूचित जाति वर्ग के पहले कर्मचारी अध्यक्ष बने हैं| 

हेरिटेज कंजर्वेशन कार्यों के लिए टीकमचंद बोहरा हुए सम्मानित


जयपुर. धानक्या में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक लोकार्पण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टीकमचंद बोहरा को सम्मानित करते।
.................
■ अतुल्य राजस्थान 
जयपुर|(सुरेश कास्या) धानक्या में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चंद बोहरा को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र देख कर सम्मानित किया गया|
     गौरतलब है कि उन्हें यह सम्मान प्राधिकरण द्वारा राज्यभर में बनवाए जा रहे लगभग 35 पैनोरमाओ के डिज़ाइन, स्क्रिप्ट राइटिंग, डिस्प्ले सामग्री तैयारी एवं प्रस्तुतिकरण के साथ कुशल प्रशासक एवं समन्वय के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष में प्रदान किया गया| टीकमचंद बोहरा प्राधिकरण में लगभग 4 साल से कार्यरत हैं एवं साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कवि के रूप में टीकम अनजाना के रूप में पहचाने जाते हैं|

Tuesday, 25 September 2018

चाकसू में जुआ खेलते चार गिरफ्तार

पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते किए बरामद 
                           छायांकन चित्र (काल्पनिक) 
...........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार शाम जुआ खेलते समय चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं|
     चाकसू थाना एसआई मदनलाल चौधरी मंगलवार शाम कस्बे में गश्त कर रहे थे| इस दौरान गरूड़वासी तिराया सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे थे| पुलिस को देखते ही वह लोग भागने लगे| उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया|
     पकड़े गए आरोपितों की पहचान विमलपुरा कोटखावदा निवासी भजनलाल मीणा, वार्ड-19 नई कॉलोनी चाकसू निवासी बाछूराम प्रजापत, बिकमपुरा थाना गाजी जिला अलवर हाल बड़ली किरायेदार निवासी राजेन्द्र शर्मा और ढाणी बड़ली थाना चाकसू निवासी कैलाशचन्द बैरवा के रूप में हुई| पुलिस ने मौके से पांच सौ 80 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं|

चाकसू : ग्राहकों एवं कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

चाकसू. ग्राहकों एवं कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी पुलिस गिरफ्त में (गोले में)।
..............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| वैसे तो आज के समय मे कौन-सा व्यक्ति कहा और कब धोखा दे, ये कोई भी नहीं जानता| लेकिन कर्मचारी व भागीदार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना कुछ विशेष कार्यों को आप योजनाबद्ध ढंग से करेंगे, तो आप धोखाधड़ी से बच सकते है, कुछ ऐसा ही मामला चाकसू थाने मेंं आया है|
     स्थानीय पुलिस ने सोमवार को ग्राहकों एवं कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया| चाकसू थानाधिकारी राजेश पाठक के अनुसार आरोपी अनिल खण्डेलवाल निवासी दिल्ली बाइपास गलता गेट जयपुर का है, जोकि आशियाना जयपुर डवलपर्स में कर्मचारी के हैसियत से कार्य कर रहा था|
     इस पर आरोप है कि इस शख्स ने कम्पनी व ग्राहकों से धोखाधडी कर जमीन देने के नाम पर पैसे ले लिये, जो कम्पनी को भी नहीं जमा कराए| जिस पर आशियाना ग्रुप के एमडी सनवर खान ने आरोपी के खिलाफ चाकसू थाने में कम्पनी व ग्राहकों से धोखाधडी करने का केस दर्ज कराया था| पुलिस ने कार्रवाई करते सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से 2 दिन के रिमाड पर लिया है|

चिकित्सक और मरीज के बीच की कड़ी हैं फार्मासिस्ट : डॉ.मुनेश जैन

फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को बांटे गए फल
चाकसू. विश्व फार्मासिस्ट दिवस अवसर सामूहिक रूप से डाक्टर और फार्मासिस्ट अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते। 
............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय चाकसू सेटेलाइट अस्पताल परिसर में सामूहिक रूप से डाक्टर और फार्मासिस्टों ने मरीजों को फल बांटे|
     कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी डॉ. मुनेश जैन ने अस्पताल में फार्मासिस्ट और फार्मेसी के योगदान पर प्रकाश डाला| कहा कि फार्मासिस्ट असल में चिकित्सक और मरीज के बीच की कड़ी होते हैं| ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मासिस्टों का महत्व काफी बढ़ जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को भी बखूबी निभाते हैं| इसके अलावा दवाइयों पर शोध से लेकर उनको मरीजों तक पहुंचाने में फार्मासिस्टों का बड़ा योगदान होता है| उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों का भी सम्मान डॉक्टरों की तरह होना चाहिए|इस अवसर पर फार्मासिस्ट ओमप्रकाश मीणा, अमित गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, पुष्पराज मीना, राकेश जायसवाल, डीडीसी सहायक दामोदर मीणा, रामप्रसाद झारवाल, सुरेंद्र यादव, विष्णु गुप्ता, दीनानाथ शर्मा (छाजू), राधामोहन शर्मा सहित नर्सिग स्टाफ, डॉक्टर्स आदि के द्वारा मरीजों को फलों का वितरण किया गया|
चाकसू अस्पताल में प्रभारी डॉ. एवं मौजूद स्टाफ।