Monday, 27 November 2017

चाकसू में दीनदयाल विशेष योग्यजन शिविर 29 नवम्बर को

..............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के द्वितीय चरण के तहत नि:शक्तता प्रमाणीकरण शिविर बुधवार को चाकसू पंचायत समिति सभागार में चिकित्सा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
      विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सौम्य पण्डित ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस शिविर में चिह्नित विशेष योग्यजनों को यूडीआईडी एवं डिजिटल निशक्तता प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांगों के 5 प्रकार की निशक्तताओं अंधता, अल्प दृष्टि, श्रवण बाधित, चलन-निशक्तता एवं ऑटिज्म के प्रमाणीकरण का कार्य ही किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से शाम 5 तक शिविर आयोजित होगा।
      विशेष योग्यजन अपने साथ पंजीयन रसीद, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड समेत दस्तावेज अपने साथ शिविर स्थल पर लाएं। 

Sunday, 26 November 2017

चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने पत्रकार वार्ता मे गिनाई चार वर्ष की उपलब्धि

चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा के साथ फोटो फेम में विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार।......प्रेस वार्ता ...... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। विधानसभा क्षेत्र चाकसू के विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने क्षेत्र के प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपने चार वर्ष के कार्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी देते हुये शेष कार्यो को पूरा करने के बारे में आश्वस्त किया। 
     चाकसू में सामुदायिक चिकित्सालय को क्रमोन्नत कर सेटेलाईट अस्पताल का दर्जा दिलवाया। माधोराजपुरा से रूपाहेडी सडक का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। चुनाव के समय के वादों में केवल सरकारी क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने का कार्य है जो 2018 में पूरा हो जाएगा। चाकसू को मॉडल स्कूल व सेटेलाईट अस्पताल का दर्जा मिला है। इसके अलावा विभिन्न विभागों जिनमें सडक, भवन, चिकित्सा व स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जलदाय सहित अन्य क्षेत्रों में 739.16 करोड के कार्य करवाने की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में 42 गौरव पथ निर्माण, 26 मिसिंग लिंक योजना व नोन पेचेबल कार्य, चाकसू नगरपालिका क्षेत्र मे 250 लाख की लागत से शहरी गौरव पथ का कार्य जो शीध्र ही शुरु होने जा रहा है। प्रधानमंत्री सडक योजना में 6 सडके बनवाई। गांवों में विद्यालय भवन, पंचायत भवन, कक्षा-कक्षो के निर्माण के कार्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर बिना किसी भेदभाव के करवाए गये। 
     कोटखावदा के पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि 2018 के आरम्भ में ही उनको सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मिल जाएगा। चाकसू के पत्रकारों को बताया गया कि गौरवपथ के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का निराकरण कर दिया गया है, शीध्र कार्य शुरु होने जा रहा है। सेटेलाईट अस्पताल के लिये बाईपास पर निर्माणाधीन मुंसिफ कोर्ट के पास पर्याप्त भूमि देने की तैयारी हो रही है। शहर के अलावा हाईवे की दुर्घटनाओं में भी लाभ मिलेगा। 
     इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, कोथून सरपंच बद्रीनारायण चौधरी, कोटखावदा मंडल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, सरदार सुरेन्द्र सिंह, रामावतार मामोडिया, पार्टी प्रवक्ता अर्जुनसिंह हिंगोनिया की उपस्थिति में विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने पत्रकारों के साथ अल्पाहार व भोजन लिया तथा पत्रकारों से अनुरोध किया कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को विधायक व प्रशासन के सामने रखे एवं सुझाव देते हुये समाधान में बराबर के भागीदार बने की बात कहीं। चाकसू, कोटखावदा व फागी क्षेत्र के पत्रकारों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक नेे सभी पत्रकारों का सम्मान किया। 
     इसी अवसर पर गणेशपुरी धाम के पीठाधीश्वर महन्त राजेन्द्रपुरी महाराज अपने सेवकों के साथ पहुंचे एवं विधायक सहित सभी पत्रकारों को प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह मे 7 दिसम्बर को आने का आमंत्रण पत्र दिया। विधायक बैरवा ने महाराज का यथोचिय सम्मान कर भेंट दी एवं कार्यक्रम में आने का विश्वास दिलाया। 

Tuesday, 21 November 2017

ओमप्रकाश शर्मा प्रभारी मनोनीत, चार तहसीलों का मिला प्रभार

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला देहात प्रभारी ओपी शर्मा को बधाई। 
.......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
जयपुर,चाकसू। सर्व ब्राह्मण महासभा के जयपुर जिला देहात अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने पत्रकार ओमप्रकाश शर्मा (बीलवा) को जयपुर जिले की चार तहसीलों का प्रभारी मनोनीत कर संगठन के कार्य को विस्तार देने का आग्रह किया है। शर्मा के कार्य-व्यवहार व उनकी कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए सांगानेर तहसील देहात, चाकसू, फागी एवं बस्सी तहसील का प्रभार दिया गया है।
    क्षेत्र के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने ओपी शर्मा को उनके प्रभारी बनने पर बधाई दी है। श्रमजीवी पत्रकार संघ चाकसू के सभी सदस्यों ने शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष जताया है।
.........

Monday, 20 November 2017

फिल्म पद्मावती पर पूर्ण रूप से लगें रोक, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

फ़िल्म पद्मावती को लेकर जयपुर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपते श्रीराजपूत समाज के लोग। 
......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
जयपुर। निर्माता संजय भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराजपूत समाज का कहना है कि इसी को लेकर राजस्थान की गौरवशाली एवं राजस्थान की मान मर्यादा की प्रतीक चित्तौड़गढ़ की महारानी पद्मावती की गाथा पर निर्माता द्वारा बनाई गई फ़िल्म पद्मावती पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए।
     श्रीराजपूत समाज जयपुर देहात जिलाध्यक्ष रामसिंह राजावत (चंदलाई) के नेतृत्व में राजपूत समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संभागीय आयुक्त जयपुर कोे लिखित ज्ञापन सौंपा है। कहा गया कि संजय लीला भंसाली ने राजपूत समाज की मान मर्यादा को ठेस पहुचाने का काम किया। आरोप हैं कि रानी पद्मावती पर फ़िल्म बनाकर इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। राजपूत समाज ने इस फ़िल्म को पूर्ण रूप से बैन करने की मांग की। वहीं 23 नवम्बर को चाकसू उपखण्ड अधिकारी को भी इस सन्दर्भ में ज्ञापन देंगे।
     इस दौरान श्रीराजपूत समाज जयपुर देहात महामत्री मोतीसिंह सावली, जगदीश सिंह राजावत, राजवीर सिंह नाथावत, हेमसिंह राठौर, नरेश सिंह राजावत, भागीरथ सिंह, रूपसिंह राठौर, अर्जुन सिंह राजावत हिगोनिया समेत राजपूत समाज से अनेक लोग मौजूद थे।

Sunday, 19 November 2017

चाकसू में मातमी धुनों के बीच 40वां ताजियां सुपुर्द खाक

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व आतंकवाद सफाया पर दिया संदेश 
चाकसू में 40वां ताजिया दौरान राज्य SC आयोग उपाध्यक्ष विकेश खोलिया का स्वागत करते इकबाल मुल्तानी।
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू कस्बे में रविवार को 40वां ताजिया मातमी धुनों के साथ निकाला गया, जो तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते कर्बला पहुंचने पर सुपुर्द खाक किए।
     दरगाह हज़रत अली के गद्दीनशीन इकबाल मुल्तानी ने बताया कि इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, भारत से आतंकवाद का सफाया व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
    इस दौरान अखाड़े में कलाकारों ने हैरत-अंगेज प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य SC आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलियां, पार्षद मेहराज खान समेत अनेक गणमान्य लोग व अधिकारी मौजूद थे।

विधायक से मिला चाकसू बार का नवनिर्वाचित पैनल,

विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने दी शुभकामना 
चाकसू बार एसोसिएशन का नवनिर्वाचित पैनल  MLA लक्ष्मीनारायण बैरवा के आवास पर मुलाक़ात के बाद मुंह मीठा कराते।
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू दी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सरदार हरप्रीत सिंह व महामंत्री पद पर श्रवण शर्मा तथा सभी निर्वाचित पदाधिकारियो ने चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा से शिष्टाचार भेट कर मुंह मीठा कराया। इस पर विधायक ने नवनिर्वाचित बार पैनल को शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     इस दौरान जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, सरदार सुरेंद्र सिंह, कौशल गौतम, शकर यादव, पार्षद परमजीत सिंह, कमलकांत, सुरेश सैनी, रमेश गोयल, हनुमान प्रजापती, बाबूलाल शर्मा, ग्यारसीलाल प्रजापती, राजेश चौधरी, राजू सैनी, रामस्वरूप बागडी, भोला जैन, दुर्गाप्रसाद बैरवा, एडवोकेट अर्जुन सिंह राजावत (हिगोनिया) आदि मौजूद थे।

शुभ कर्मों से मिलता हैं फल : आचार्य जैन मुनि सुबल सागर

जैन तीर्थ छोटा गिरनार में भगवान नेमिनाथ का महामस्तकाभिषेक, राज्यसभा सांसद ने की शिरकत 
 छोटा गिरनार जैन तीर्थ बापूगांव में महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा एवं विराजित आचार्य जैन मुनि सुबल सागर, अन्य।
भगवान नेमिनाथ का महामस्तकाभिषेक
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू क्षेत्र का प्रसिद्ध जैन तीर्थ छोटा गिरनार बापूगांव में रविवार को तपोभूमि प्रेणता मुनि प्रज्ञासागर महाराज की प्ररेणा से आचार्य जैन मुनि सुबल सागर ससंघ में भगवान नेमिनाथ का प्रथम महामस्तकाभिषेक एवं विधान पूजन, मंगल प्रवचन, वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।       आचार्य मुनिश्री सुबल सागर ने कहा कि भगवान का महामस्तकाभिषेक करने का शौभाग्य बड़े ही शुभ कर्मों के संचय से प्राप्त होता है। मनुष्य को सदा सद ही करने चाहिए। सद कर्मो से ही मनुष्य को फल की प्राप्ति होती है।
      कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष संजय जैन, प्रमुख रत्न व्यवसायी विवेक काला समेत जैन धर्मावलंबियों ने शिकरत की। राज्यसभा सांसद वर्मा ने भी आचार्य मुनिश्री सुबल सागर को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया व मन्दिर में विराजमान भगवान नेमिनाथ के दर्शन किए। इस पावन मौके पर हजारों की तादाद में दूर-दराज के जैन श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्णयाजन प्राप्त किया।
     मन्दिर समिति प्रचार मंत्री चेतन निमोडिया ने बताया कि मन्दिर स्थापना से जुड़ी सबसे अहम् बात यह है कि इस बापूगांव में एक भी जैन परिवार का घर नही है फिर भी पूरा गांव जैन धर्ममयी वातावरण से प्रफुलित नजर आता है। यह सब भगवान नेमिनाथ जी का ही चमत्कार हैं।