Wednesday, 8 November 2017

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया 
जयपुर में काला दिवस पर रैली में शामिल चाकसू ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना, अन्य कांग्रेसी 
..........
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
जयपुर,चाकसू। 8 नवंबर यानी नोटबंदी की सालगिरह को लेकर जहां बीजेपी नोटबंदी के निर्णय को सफल बता रही है तो वहीं कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में काला दिवस मनाया। जयपुर में कांग्रेस ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। गौरतलब है कि नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में जगह-जगह रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया।
     चाकसू से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गंगाराम मीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुधवार को कार्यकर्ता जयपुर प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और रैली में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नोटबंदी से हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सरकार को जनता की चिंता नहीं है, वह तो बस अपनी पीठ थपथपा रही है। चाकसू ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीना ने बताया कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी है और जनता इस सरकार को उखाड़ने के लिए बेसब्र है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार विफल हो चुकी है और सरकार अच्छे दिनों के झूठे वायदे कर रही है पर हकीकत यह है कि मोदी सरकार के समय में हर चीज के दाम दोगुणे हुए हैं। आज के समय में सिलेंडर से सब्सिडी हटाई गई है और सिलेंडर 800 में मिल रहा है। चीनी पहले 14 रुपए में मिलती थी ,अब डिपुओं पर 25 में मिल रही है और वो भी बंद हो गई है।
     इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पार्टी नेताओं सहित पूर्व प्रदेश सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, कृषि मंडी चाकसू अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, नगर अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया, विस.युवा अध्यक्ष डालूराम मीना, महिला कांग्रेस महासचिव कविता गुर्जर, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम चौसला समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Saturday, 14 October 2017

अ.भा.बैरवा महासभा चाकसू इकाई अध्यक्ष सूरजमल का 51 किलो फूल माला से भव्य स्वागत

बधाई देने वालों का लगा तांता, 
खटीक युवा समाज अध्यक्ष विक्रम सांवरिया के नेतृत्व में किया गया स्वागत 
अ.भा. बैरवा महासभा चाकसू इकाई अध्यक्ष सूरजमल बैरवा का 51 किलो फूल माला से स्वागत करते खटीक युवा समाज अध्यक्ष विक्रम सांवरिया के नेतृत्व में लोग। 
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। यहां अखिल भारतीय बैरवा महासभा चाकसू इकाई के अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीलकंठ प्रॉपर्टीज के मालिक सूरजमल बैरवा को लगभग सभी वर्ग विशेष की ओर उनके कार्यालय आवास पर शुभकामनाएं देने व स्वागतकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।
     शनिवार को खटीक युवा समाज अध्यक्ष विक्रम सांवरिया के नेतृत्व में लोगों ने 51 किलों की फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। 
     गौरतलब है कि गत दिवस मंगलवार 10 अक्टूम्बर को प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष पूरणमल बैरवा के सानिध्य में हुए अखिल भारतीय बैरवा महासभा चाकसू ईकाई के चुनाव प्रक्रिया में नीलकंठ प्रोपर्टीज मालिक सूरजमल बैरवा को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी गई।

खेलों से बढता है भाईचारा : मुख्य सूचना आयुक्त चंद्रमोहन मीना

चाकसू के ग्राम झापदा कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, 48 टीमों ने लिया भाग 
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। शनिवार को ग्राम झापदा कलां में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त चन्द्रमोहन मीना ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है। हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। ऐसे में खेल को खेल की भावना से हीं खेलना चाहिए।
     आयोजकों ने बताया कि ग्राम झापदा कलां द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच शिवदासपुरा व बीलवा टीम के मध्य खेला गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
     इस अवसर पर चाकसू प्रधान पिंकी मीना, माडा परियोजना अधिकारी ओपी मीना, डॉ.ऋतूराज मीना, पूर्व प्रधान बोदीलाल मीना, देहलाल सरपंच भरत मीना, गिरधारीलालपुरा के नाथूलाल मीना समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व बडी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी मौजूद रहे। 

Thursday, 12 October 2017

उप प्रधान आशीष बागड़ी के मीन सेना में जयपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने पर किया स्वागत,

टोंक जिले की भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी 
उप प्रधान आशीष बागड़ी को मीन सेना कार्यकारिणी में जयपुर व टोंक सभांग प्रभारी बनाए जाने पर बधाई।
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू पंचायत समिति के उप प्रधान आशीष बागड़ी को मीन सेना कार्यकारिणी में जयपुर सभांग प्रभारी बनाए जाने व जिला टोंक प्रभारी का अतिरिक्त भार मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
      कार्यकर्ताओं ने मीन सेना संभाग प्रभारी आशीष बागड़ी का पगड़ी व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत कर किया। दूसरी तरफ प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक सुरेश मीणा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज मीणा अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया गया। इस मौके पर मीन सेना चाकसू तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण मीना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Wednesday, 11 October 2017

चाकसू में एक घण्टे की SDM बनी छात्रा निशा चौधरी

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया :  
शालीनता से प्रशासनिक कार्यों में निभाई सहभागिता 
कहा-होना चाहिए बालिकाओं का विकास 
एक घण्टे के लिए SDM बनी 11वीं छात्रा निशा चौधरी व उपजिला कलक्टर रणजीत सिंह अन्य। 
..............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में एक घण्टे के लिए एसडीएम बनी 11वीं कक्षा की छात्रा निशा चौधरी ने अपनी प्राथमिकताएं बताई और गांव और ग्रामीण विकास को लेकर अपना दृष्टिकोण रखा।
      छात्रा निशा चौधरी ने बालिका शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कहा कि बालिकाओं का विकास होना चाहिए। निशा चौधरी ने बड़ी शालीनता से प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझा।
      इस मौके पर उपजिला कलक्टर रणजीत सिंह गौदारा ने बताया कि बालिका दिवस पर प्रशासन का SRKPS संस्थान के साथ मिलकर बालिका सशक्तिकरण के लिए लिया गया यह निर्णय एक अभिनव कार्यक्रम है। इससे बालिकाओं में लीडरशिप के गुण विकसित होंगे और बालिका सशक्तिकरण को सम्बल मिलेगा। राज्य सरकार 'बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ' व बालिका शिक्षा के लिए निरन्तर प्रयासरत है। 

Tuesday, 10 October 2017

गिर्राज बैरवा मानपुर डूंगरी SC मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत

भाजपा ने विभिन्न वर्गों में मण्डल अध्यक्षों घोषणा की
........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत की सहमति से भाजपा देहात मण्डल चाकसू अध्यक्ष राजाराम खींची ने विभिन्न वर्गों में भाजपा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है।
     जिसमें एससी मोर्चा मानपुर डूंगरी अध्यक्ष के रूप में गिर्राज बैरवा को मनोनीत कर संगठन में जिम्मेदारी दी। इस पर क्षेत्र के लोगों ने बैरवा को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।