Sunday, 29 July 2018

चाकसू में अनाधिकृत सोनोग्राफी करते लैब संचालक को किया गिरफ्तार

■ राज्य PCPNDT दल का 126वां डिकाय आपरेशन
■ विराज एक्सरे एड डाइग्नोस्टिक सेंटर लैब पर कार्रवाई करते सोनोग्राफी मशीन भी जब्त
चाकसू. पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार लैब संचालक (गोले में) व टीम अधिकारी।
............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू. जयपुर| राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने 126वां डिकाय ऑपरेशन के तहत रविवार कार्रवाई करते हुए चाकसू स्थित एक निजी रजिस्टर्ड विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर लैब पर संचालक उमाकांत धाकड़ को अनाधिकृत सोनोग्राफी करते गिरफ्तार कर लिया गया है|साथ ही काम में ली गयी सोनोग्राफी मशीन भी सील कर जब्त करली गई| 
     पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेंटर पर रजिस्टर्ड सोनोलॉजिस्ट या चिकित्सक ही किसी भी मामले में सोनोग्राफी कर सकता है| लेकिन इसके विपरीत यहां बिना सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक के लैब पर संचालक सोनोग्राफी करते हुए पकड़ा गया| यह कार्यवाही पीसीपीएनडीटी टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर की|
     अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि पिछले कई दिनों से चाकसू में गर्भवती महिलाओं की अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा सोनोग्राफी कर लिंग जांच करने की सूचना मिल रही थी| सूचना के पुष्टिकरण के बाद डिकाय दल तैयार किया गया| दल ने डिकाय गर्भवती महिला की रैफरल स्लिप तैयार कर विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गये... वहां सेंटर संचालक उमाकांत धाकड ने डिकाय गर्भवती की सोनोग्राफी की| इशारा मिलते ही टीम ने उमाकांत धाकड़ को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनाधिकृत सोनोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार कर काम में ली गयी सोनोग्राफी मशीन को सीज जब्त कर लिया गया|
     गौरतलब है कि विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर डा.सतीश व्यास को ही विभाग की ओर से अधिकृत किया गया है| साथ ही आरोपी उमाकांत न तो अधिकृत हैं और न ही सोनोग्राफी हेतु कोई योग्यता रखता है| इस डिकाय ऑपरेशन में सीआई अर्चना, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह शेखावत, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक जयपुर प्रथम बबीता चौधरी, दौसा के  मुनेन्द्र शर्मा एवं अमित राठौड़ शामिल थे।

Tuesday, 17 July 2018

चाकसू : सफाईकर्मी नियुक्ति मामला

नगरपालिका कार्यालय पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर SDM को दिया ज्ञापन, 
चाकसू.नगरपालिका कार्यालय पर सफाईकर्मियों द्वारा प्रदर्शन बाद ज्ञापन देते। 
.............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| राष्ट्रीय वंचित लोक मंच एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि महापंचायत प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष परमानंद संनगत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन कर किया| बाद में उपखंड कार्यालय पहुंचकर चाकसू एसडीएम रणजीत सिंह गौदारा को ज्ञापन देकर नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद भी सफाई कार्य नहीं करवाने के संबंध में जानकारी दी... बताया कि पालिका ने 20 लोगों की सफाई कर्मचारियों के रूप में 14 जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया था उसके बाद भी इन कर्मचारियों को सफाई कार्य नहीं दिया गया है| ज्ञापन में लिखा है कि सभी नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों को सफाई का कार्य बिना भेदभाव दिया जाए|
SDM रणजीत सिंह गोदारा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समाज के लोग।

चाकसू में ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर किसानों के खिले चहरे

ग्राम पंचायत शक्करखावदा व यारलीपुरा में ऋण माफी शिविर हुआ आयोजित
यारलीपुरा में किसानों को ऋण माफ़ी पत्र सौंपते चाकसू MLA लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिपस भूणाराम गुर्जर, GSS अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, अन्य।

शक्करखावदा में ऋण माफ़ी पत्र पाकर खुश किसानों... मौजूद चाकसू MLA लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिपस भूणाराम गुर्जर, अन्य।
..........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा मंगलवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे| इस दौरान चाकसू उपखण्ड़ की ग्राम पंचायत शक्करखावदा व यारलीपुरा में आयोजित ऋण माफी शिविर में विधायक बैरवा ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी...|
    ग्राम पंचायत शक्करखावदा में 456 सदस्यों को 1 करोड़ 8 लाख 93 हजार और यारलीपुरा पंचायत के 518 सदस्यों को 1 करोड़ 36 लाख 99 हजार रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्रो का वितरण किया| ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चहरे खिल उठे और सरकार की इस योजना की भरपूर प्रशंसा की|
     इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, चाकसू विधानसभा विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक अर्जुनसिंह राजावत, सरपंच पंचायत समिति सदस्य, जीएसएस अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, देवेंद्र सिंह, शंकर सिंह, व्यवस्थापक पूरणमल, नारायण चौधरी, रामसहाय गुर्जर, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।

Sunday, 1 July 2018

चाकसू में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी के जन्मदिन पर मरीजों को किए फल वितरण 
चाकसू में आयोजित 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते कांग्रेस जन। 
..............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| रविवार को ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा व नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई| बैठक में 6 जुलाई को चाकसू में आयोजित 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई|
     कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजूट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं| कांग्रेस प्रदेश पूर्व सचिव वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाएं| कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते है उन्हीं के बलबूते पार्टी सत्ता में आती है| इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाशचन्द बैरवा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश रमन ने भी विचार रखे|
     बैठक में जिला महामंत्री सतीश सैनी ने ब्लॉक व नगर कांग्रेस के प्रत्येक बूथ पर जमीनी व सक्रिय कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता को लाने की जिम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम की सफल तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी।
     इस अवसर पर चाकसू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा, नगर अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, कृषि मंडी अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, महिला कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर, पूर्व प्रधान बोदीलाल मीणा, विधानसभा यूथ अध्यक्ष डालूराम मीना, प्रदेश यूथ सचिव विक्रम सांवरिया, पीसीसी सचिव शिक्षा प्रकोष्ठ के सत्यनारायण जैमन, ST प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश मीणा, जिला पार्षद मदनलाल चौधरी, पूर्व प्रधान अनिता वर्मा, राधाकिशन चौधरी, रामरतन सैनी, इशाक खान, रामेश्वर शर्मा, रामचरण गुर्जर, अहसान खान, रामबाबू शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, शंकर गौरा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सांवरिया, एनएसयूआई के रजत सांवरिया, गोपाल सैनी, समीम खान सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति तैयार की|

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी के जन्मदिन पर मरीजों को किए फल वितरण : 
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता चाकसू सेटेलाइट अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरण कर डूडी के स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की, वहीं मरीजों की भी कुशलक्षेम जानी| दूसरी तरफ वृक्षारोपण भी किया|
चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण करते कांग्रेसी।
चाकसू में वृक्षारोपण करते पूर्व पीसीसी सदस्य वेदप्रकाश सोलंकी, प्रधान पिंकी मीना व अन्य।

Thursday, 21 June 2018

चंदलाई में ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र पाकर किसानों के खिले चेहरे

80 लाख रुपए के ऋण माफ किए  : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा
चाकसू.चंदलाई में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपते विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिपस भूणाराम गुर्जर।
............ 
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| गुरुवार को ग्राम पंचायत चंदलाई सहकारी सेवा समिति प्रांगण में राजस्थान सरकार की फसली ऋण माफी योजना 2018 के तहत शिविर का आयोजन किया गया|
     इस शिविर में 311 किसानों के 79 लाख 72 हजार रुपए के ऋण माफ किए गए है| ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे|
     कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का अन्नदाता रात दिन खेत में मेहनत करके बरसात, गर्मी, सर्दी सभी मौसम में अनाज पैदा करता है| किसान को मजबूत करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री की ओर से ऋण माफी योजना के तहत चंदलाई में 311 लघु व सीमांत किसान सदस्यों के 79 लाख 72 हजार रुपये ऋण माफ किए गए हैं| विधायक बैरवा ने कृषि के क्षेत्र में चलने वाली फसल बीमा योजना और किसान दुर्घटना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि किसान को मजबूत करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही| मुख्यमंत्री राजे सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं|
     इस मौके पर जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने कहा कि भाजपा के राज में क्षेत्र का चंहुमुखी विकास हुआ है| किसानों के लिए ऋण माफी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है| कार्यक्रम में चाकसू विधानसभा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अर्जुन सिंह राजावत, कॉपरेटिव बैंक के व्यवस्थापक पूरनमल शर्मा, समिति अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान वर्ग आमजन मौजूद रहे|

किसानों को सम्बोधित करते विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर व मंचासीन अतिथि।

Wednesday, 20 June 2018

चाकसू में 1 करोड़ 31 लाख रुपए किसान फसली ऋण माफी योजना का लाभ

ग्राम पंचायत थली में आयोजित हुआ शिविर
चाकसू. ग्राम पंचायत थली में फसली ऋण माफी योजना शिविर में विधायक एल.एन. बैरवा एवं मौजूद लाभार्थी।
...........
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| उपखण्ड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत थली में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर द्वारा किसानों को एक करोड़ 30 लाख 97 हजार रूपये के ऋण माफ़ी प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया|
      सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैक के व्यवस्थापक पूरणमल शर्मा ने बताया कि यह सरकार की ऋण माफी योजना के अन्तर्गत ग्राम सेवा सहकारी समिति थली के 630 लघु व सीमांत सदस्यों को ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त हुआ है| कार्यक्रम में चाकसू विधानसभा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अर्जुनसिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान लोग मौजूद रहे।फसली ऋण माफी योजना के प्रमाण-पत्र सौंपते चाकसू विधायक एल.एन. बैरवा व जिपस सदस्य भूणाराम गुर्जर।

Saturday, 16 June 2018

चाकसू में ईद हर्षोउल्लास के साथ मनाई, प्रशासन का मुस्लिम समाज ने किया सम्मान

चाकसू में ईद पर मुबारकबाद देने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं मुस्लिम समाज के लोग।
.........
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मुस्लिम परिवारों ने ईदुल फितर का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया| मुस्लिम समाज के लोग सुबह फजर की नमाज के बाद ईद की तैयारियों में लग गये और रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पैदल व विभिन्न साधनों से फागी रोड़ स्थित ईदगाह पहुंचे, यहा पर ईदुल फितर की नमाज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शहर चीफ काजी हाफिज याकूब नागौरी ने अदा करवाई|
     वही पीर जलाल शाह दरगाह मस्जिद में हाफिज मोहम्मदीन तजनिवी ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर नमाज अदा करवायी नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया| उसके बाद वतन में शांति अमनों सलामती फ्लाओ बेबुदी भाईचारा, वर्षा, गुनाओं की बख्शीश की दुआ मांगी| ईदुल फितर की नमाज के बाद लोगों ने एक-दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी| ईदगाह में पहुंचे जनप्रतिनिधि प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को भी ईद मुबारकबाद दी| मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी बुन्दू खान ईदगाह में टेंट, सफाई व पानी के इंतजाम के लिए नगरपालिका प्रशासन का तहदिल से शुक्रिया अदा किया| ईदगाह में बच्चों ने जमकर खरीददारी की| कई चीजों का लुत्फ़ उठाया| बच्चे बड़ों से ईदी लेना नही भूले| मुस्लिम मोहल्लों में दिनभर दावतों का दौर चला और विशेष चहल पहल रही| कही जगह अकीदतमंदों में ठंडे पानी की छबीले व शरबत से लोगों का इस्तकबाल किया| गौरतलब कि पेयजल विभाग को समय पर सूचना करने के बाद सुबह पेयजल की सप्लाई नही हो सकी| जिससे मुस्लिम समाज ने रोष व्यक्त किया| बाद में कुछ देर के लिए सप्लाई की गयी| वही नगर पालिका चेयरमैन अनीता गुर्जर व पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र गुर्जर, अब्दुल हमीद खोखर का ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज ने इस्तकबाल किया|
      मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष इक़बाल भाटी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहजाद भाई नागौरी, आशियाना ग्रुप के एमडी सनवर खान, हाजी सद्दीक भाटी, बुन्दू भाई, वकिल भाई, अहसान खान, हामिद भाटी, कालू नागौरी, वसीम खान, चांद भाई, बबलू भाई, सुल्तान मिर्जा, रहिश भाटी, ईरफान खथरी सहित कई लोगों ने ईदुल फ़ित्र की मुबारक बाद दी| वही मुस्लिम महासभा ने पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत, तहसीलदार हरिसिंह राव, थानाप्रभारी राजेश विद्यार्थी, हाजी बुन्दू खा नागौरी (सदर), शहर चीफ काजी मोहम्मद याकूब, ईशाक मोहम्मद देशवाली, समीम भाई नागौरी सहित कई जनप्रतिधियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया|
 ईदगाह में एक-दूजे के गले मिलकर सेल्फी लेते आशियाना ग्रुप के एमडी सनवर खान के साथ समाज बंधु।
तहसीलदार हरिसिंह राव ईद पर शर्बत लेकर तहेदिल से मुबारक़बाद दी