Wednesday, 20 September 2017

देश के विकास की रीढ़ है शिक्षक : SDM रणजीत सिंह गौदारा

चाकसू में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक समाज से मिला भव्य सम्मान, गरिमामय कार्यक्रम
रिटायर्ड शिक्षकों सम्मान समारोह में उपस्थित SDM रणजीत सिंह व एड़ी.बीईईओ रमेशचन्द शर्मा 
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। देश के विकास की रीढ़ शिक्षक हैं, क्योंकि शिक्षित समाज से होने के बाद ही हमारा देश आगे बढ़ सकता है...
      ये बातें उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह गौदारा ने बतौर मुख्य अतिथि चाकसू के शीतलामाता स्थित गुर्जर समाज धर्मशाला में शिक्षक समुदाय की ओर आयोजित शिक्षकों की विदाई समारोह में कही।
      उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि गुरु का दायित्व लोगों को बडे़ सौभाग्य से मिलता है। इसके मद्देनजर शिक्षकों को चाहिए कि वह बच्चों को मन लगाकर शिक्षित करें। जिससे वह उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने भविष्य को भी उज्ज्वल कर सकें। कहा कि सेवा समाप्त होने के बाद भी शिक्षकों को चाहिए कि वह लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अति0ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द शर्मा ने इस अनुठे, प्रेरणादायक आयोजन के लिये शिक्षक नेता लक्ष्मीनारायण मीणा, रामप्रकाश शर्मा, छाजूराम जाट को धन्यवाद देते हुये कहा कि शिक्षक अपने भावी जीवन को सकारात्मक सोच के साथ सक्रियता बनाए रखें।
      समारोह में 15 रिटायर्ड शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके चाकसू तहसील क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Wednesday, 13 September 2017

चाकसू में सीआई आरपी विश्नोई की विदाई पार्टी, सभी ने कार्यकाल की प्रशंसा की

चाकसू में सीआई आरपी विश्नोई की विदाई पार्टी का दृश्य
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू थाना पूर्व सीआई रामप्रताप विश्नोई के तबादले बाद बुधवार की शाम टोंक रोड़ स्थित SM पैराडाईज में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
     इस अवसर पर सभी ने विश्नोई के कार्यकाल की सराहना की और साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।
     समारोह में गणमान्य लोगों सहित चाकसू थाने के नये सीआई राजेश विद्यार्थी, तहसीलदार अनिल चौधरी, प्रधान पिंकी मीना, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र गुर्जर, अब्दुल हमीद खोखर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, समाजसेवी सुरज्ञान सिंह बड़ोदिया, अतुल्य राजस्थान न्यूज़पेपर के प्रधान संपादक मुकेश के सिर्रा, अन्य पत्रकार, चेची होटल मालिक लक्ष्मण चेची, सत्यनारायण मीना, पस.सदस्य सीताराम चौसला, सरपंच शंकरलाल जयदेव गुर्जर, रामचन्द्र निमोडिया, बबलू खान शीतलामाता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नपा.चेयरमैन अनिता गुर्जर को पद पर काम रहते रहने के निर्देश,

हाईकोर्ट ने निलंबन पर लगाई रोक, बहाली के आदेश 
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू नगर पालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर के निलंबित के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए बहाली के आदेश फ़रमाकर अनिता गुर्जर को चेयरमैन पद पर काम करते रहने के निर्देश दिए है...
      ज्योही चाकसू में खबर मिली उसकी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व गुर्जर समाज बन्धुओं सहित हर वर्ग के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। पालिका कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर पालिका चेयरमैन व ससुर राजेन्द्र गुर्जर को मालाओं से लाद दिया। गौरतलब है कि गत 7 सितंबर को स्वायत्त शासन विभाग डीएलबी डायरेक्टर पवन अरोड़ा ने राजनीतिक द्वेषता के कारण पद से निलंबित किया था। इस पर हाईकोर्ट ने पालिका के अधिषाषी अधिकारी के केविएट करने पर सवाल उठाया है।
      खुशी जाहिर करने वालों में समाज प्रतिनिधित्व अध्यक्ष जयनारायण अमावता, भूणाराम गुर्जर, शहजाद खान, शंकरलाल जयदेव गुर्जर, लक्ष्मण चेची, सत्यनारायण मीना, सरदार सुरेंद्र सिंह, सीताराम चौसला, सरपंच रामचन्द्र चौधरी, मांगीलाल बैरवा (छान्देल), सीताराम खींची, गिर्राज सैनी, बबलू खान, अहसान नागौरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल है। चेयरमैन ससुर राजेन्द्र गुर्जर ने सच्चाई व ईमानदारी की जीत पर हाईकोर्ट के उज्ज्वल फैसले का स्वागत करते हुए सभी वर्ग का आभार जताया।

Tuesday, 12 September 2017

उपा.सुलोचना शर्मा ने नपा.अध्यक्ष का संभाला कार्यभार

पद व गोपनीयता की ली शपथ, 
कहा- जब तक पद पर हूं ईमानदारी से निभाउगी जिम्मेदारी
  चाकसू नपा.अध्यक्ष का चार्ज मिलने के बाद सुलोचना शर्मा।

..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश की पालना में मंगलवार को उपाध्यक्ष सुलोचना शर्मा ने नगरपालिका अध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाला लिया। उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह गौदारा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर तहसीलदार अनिल चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर समेत कई मौजूद थे।
       कार्यवाहक पालिका अध्यक्ष सुलोचना शर्मा ने सबसे पहले अतुल्य राजस्थान न्यूज़पेपर को दिए साक्षात्कार में बताया कि वे जब तक इस पद पर आसीन है, पूरी ईमानदारी के साथ कार्यपालिका नियमानुसार विकास के पथ पर पालिका सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास पर जोर देने की बात की।
       गौरतलब है कि गत दिनों तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अनिता गुर्जर को स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) डायरेक्टर पवन अरोड़ा ने टेंडर कार्यों में अनियमितता बरतने पर विगत शुक्रवार को निलंबन कर दिया था। तब से लेकर यहां पर पालिका अध्यक्ष के पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी और यहां बवाल मचा हुआ था, जो मंगलवार को पालिका अध्यक्ष के सुलोचना शर्मा के नाम आदेश आने पर थम गया। जांच होने तक उपाध्यक्ष सुलोचना शर्मा को चाकसू पालिका अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुलोचना शर्मा के पदभार के बाद मौजूदा SDM रणजीत सिंह, तहसीलदार अनिल चौधरी, पालिका ईओ मुकेश चौधरी।

सावधान! कहीं 109 में न फंस जाएं,

शिवदासपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 
आईपीसी की धारा 109 के तहत  गिरफ्तार युवक 
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। रात के समय बेमकसद घूमने का शौक रखते हैं तो सावधान हो जाइए। हो सकता है पुलिसकर्मी आपको पकड़ लें और रेजीडेंट प्रूफ व अन्य जानकारियां पूछे। अगर बताने में जरा भी जुबान फिसली तो आईपीसी की धारा 109 के तहत सीधे अंदर भी जा सकते हैं...
       कुछ इसी तरह के मामले में चाकसू की शिवदासपुरा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले में शख्स से पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ शहर में बढ़ रही चोरी व लूट की वारदातों से ग्रामीणों में डर है। सोमवार रात गांव आकोडिया-खाजलपुरा के ग्रामीणों ने इस शख्स को सन्दिग्ध मानकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि खाजलपुरा मथुरावाली ढाणी निवासी रामजीलाल मीना का कहना है कि यह शख्स रात 2 बजे करीब घर में पिछवाड़े खिड़की से कमरे के अंदर आया और घर से 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया। आहट से जाग हुई तो शख्स का पीछा किया। बाद में आकोडिया ग्रामीणों ने शख्स को धरदबोच लिया। फिलहाल पुलिस 109 में गिरफ्तारी कर पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Friday, 8 September 2017

पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र व सस्ता न्याय मिले : राज.हाईकोर्ट न्यायाधिपति

चाकसू न्यायालय का चौथा स्थापना दिवस मनाया, ई-लाईब्रेरी उदघाटन, क्रिकेट प्रतियोगिता हुई 
चाकसू बार एसो.की ओर से अध्यक्ष एनएल शर्मा मुख्य अतिथि राज.हाईकोर्ट जज को स्मृति भेंट करते हुए। 
आशियाना ग्रुप एमडी सनवर खान को सम्मान देते राज.उच्च न्यायालय न्यायाधिपति बनवारीलाल शर्मा।
..............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू बार एसोसिएशन के सदस्यो ने मुंसिफ़ कोर्ट परिसर में न्यायालय का चौथे स्थापना दिवस मनाया। इसी श्रृंखला में बार एसोसिएशन की ओर क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
        समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए खेल सबसे अच्छा साधन है। साथ ही कहा कि अधिवक्ता पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र व सस्ता न्याय दिलाने में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं। इस मौके पर न्यायाधिपति ने चाकसू बार एसोसिएशन अध्यक्ष एनएल शर्मा सहित बार अधिवक्ताओं के सभी कार्यों की सराहना की। इस दौरान बार कार्यालय में ई-लाईब्रेरी का कम्प्यूटर बटन दबाकर उदघाटन भी किया।
        विशिष्ट अतिथि जिला एवं सैशन न्यायाधीश जयपुर महानगर हेमंत कुमार जैन ने बार के कार्य व न्यायालय स्थापना के वर्षकाल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश भवानीशंकर पांडे तथा अध्यक्षता चाकसू मुंसिफ़ न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-34 कमल कुमार ने की। चाकसू बार एसो.अध्यक्ष एनएल शर्मा ने स्थानीय बार की उपलब्धियों का सारा श्रेय उच्चाधिकारियों को सप्रेसित करते कहा कि आबकारी मुकदमों के लिए क्षेत्र के अधिवक्ताओं व पक्षकारों को अभी भी सांगानेर कोर्ट जाना पड़ता है। शर्मा ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति से आबकारी मुकदमों की सुनवाई का क्षेत्राधिकारी चाकसू कोर्ट को देने मांग रखी।
        समारोह में न्यायाधिपति द्वारा आशियाना ग्रुप के चेयरमैन सनवर खान, चाकसू तहसीलदार अनिल चौधरी, थानाधिकारी आरपी विश्नोई को स्मृति भेंट एवं स्थापना दिवस पर आयोजित क्रिकेट मैच विजेता व उपविजेता टीम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष एनएल शर्मा व प्रतियोगिता संयोजक अमित बाहेती ने बताया कि चाकसू बार की 'बी' नम्बर टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में चाकसू बार की दो, सांगानेर बार की एक, प्रशासन की एक व पुलिस थाने की एक टीम ने भाग लिया।
        इस अवसर पर बार के महासचिव जीएल प्रजापति, पूर्व बार अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार जैन, मदनलाल चौधरी, सुनील शर्मा अन्य वकील सदस्यों ने अतिथियों का साफा व मालाओं से स्वागत सत्कार के बाद स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार प्रकट किया।

Saturday, 2 September 2017

चाकसू में बक़रीद की नमाज, घर-घर अदा किया कुर्बानी का फर्ज


...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू में कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा 'बकरा ईद' शनिवार को हषोउल्लास के साथ मनाई जा रही है।  
       कस्बा फागी रोड़ स्थित ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद उल-अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में सवेरे 8.15 बजे शहर चीफ काजी हाफिज याकूब नागौरी ने मुख्य नमाज अता कराकर मुस्लिम समुदाय को त्याग की भावनाओं का सलीका बतलाया। इस दौरान ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने नमाज अता कर अमन चैन की दुआ के साथ एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी का फर्ज अदा किया गया। ये कुर्बानी का सिलसिला अगले तीन दिन तक चलेगा।
      कहा जाता है कि कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्याग और बलिदान के कई मायनों में खास है और एक विशेष संदेश देता है। इस दिन बकरे की बलि दी जाती है लेकिन इसके पीछे मकसद ये समझाने की होती है कि हर इंसान अपने जान-माल को अपने भगवान की अमानत समझे और उसकी रक्षा के लिए किसी भी त्याग या बलिदान के लिए तैयार रहे।
      इस मौके पर चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत, सीआई आरपी विश्नोई, तहसीलदार अनिल चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष अनीता गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष अब्दुल हमीद खोखर, राजेन्द्र गुर्जर, पार्षद मेहराज खान, आशियाना ग्रुप चेयरमैन सनवर खान, मुस्लिम वक्फ कमेटी अध्यक्ष हाजी बुंदु, मुस्लिम नोजवान वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष आमीन खान ने ईद उल-अजहा की मुबारक दी।