Friday 23 December 2016

राजेंद्र गोस्वामी बने प्राइवेट स्कूल पब्लिक वेलफेयर समिति के अध्यक्ष

ब्राह्मण समाज एवं बीजेपी दल में निभा रहे 
सक्रिय भूमिका
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां खाल के बालाजी मंदिर आश्रम परिसर में गत दिवस को क्षेत्र में संचालित सभी निजी स्कूल्स संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राइवेट स्कूल पब्लिक वेलफेयर समिति तहसील चाकसू के चुनाव सर्वसम्मति सम्पन्न कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से वार्ड नं 13 निवासी राजेंद्र गोस्वामी, संचालक- गोस्वामी विद्या मंदिर स्कूल चाकसू को यूनियन अध्यक्ष बनाया गया हैं। गौरतलब है कि गोस्वामी की धर्मपत्नी आशा गोस्वामी वर्तमान में नगर पालिका चाकसू वार्ड क्षेत्र 13 से पार्षद हैं। वहीं नवनिर्वाचित यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी भी बीजेपी दल में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है। दूसरी तरफ नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष के पद पर रहकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है।
      इधर, राजेंद्र गोस्वामी को प्राइवेट स्कूल यूनियन अध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त भारतीय जनता पार्टी चाकसू एवं ब्राह्मण समाज ने बधाई देकर अभिनंदन किया।
      चाकसू कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अम्बालाल यादव, विनोद शर्मा, केदार शर्मा, अमित बाहेती, युवा कार्यकर्ता लालाराम जादम ने बताया कि मंडल परिवार आशा करता है कि अध्यक्ष गोस्वामी जी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर समिति के हित में निरंतर कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि शीघ्र समिति की बैठक बुलवाकर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment