Sunday 25 December 2016

चाकसू में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भव्य स्वागत, फुले बिग्रेड ने पहनाई 51 किलों की माला

चाकसू यारलीपुरा टोल प्लाजा पर पूर्व CM अशोक गहलोत का फुले बिग्रेड कार्यकर्ता द्वारा 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। 
रामपुरा गाँव में सैनी समाज की ओर से स्वागत के दौरान मंगलराम सैनी, रामरतन सैनी, अन्य कार्यकर्ता। 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां यारलीपुरा स्थित टोल प्लाजा पर फुले ब्रिगेड के प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सिंह सैनी के नेतृत्व में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 51 किलों फूलों की माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया..!
       ब्रिगेड के प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत जयपुर से बांरा जिले में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान यारलीपुरा टोल प्लाजा पर सैकड़ों की संख्या में ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत किया और गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाये।
       इस मौके पर पूर्व सीएम गहलोत ने सैनी समाज के कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सबकों एकजुट रहने की बात कही। जिससे समाज एवं संगठन को और मजबूती प्रदान हो सकें। इस दौरान युवा कांग्रेस जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष बंसीधर सैनी, युवा नेता महेन्द्र गहलोत, सैनी समाज एकता संगठन जिलाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, नगर अध्यक्ष रामवतार सैनी, युकां नगर अध्यक्ष पिन्टू सैनी, चौथमल जादम, सुरेश सैनी कोटखावदा, जगदीश मोड़ा, मुकेश काशीपुरा, मुकेश बाथला, शंकर गोनेरिया, रामवतार चावन्डिया, अशोक राजकच्छावा, दुर्गालाल सैनी, राजाराम सैनी, पूरणमल मतंगा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
       वहीं दूसरी तरफ बाइपास पर रामपुरा गाँव में राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगलराम सैनी एवं कांग्रेस युवा नेता एवं माली समाज से रामरतन सैनी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं-समाज के लोगों ने पूर्व सीएम गहलोत का स्वागत किया। इस मौके पर माली समाज का चाकसू में रामनवमी पर होने वाले विवाह सम्मेलन के पोस्टर का गहलोत से विमोचन करवाया गया। बाइपास पर युकां विस.क्षेत्र अध्यक्ष डालूराम मीना, सेवादल के जिला मुख्य संगठक हीरालाल चंदेल अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment