Saturday 3 December 2016

चाकसू बीजेपी युवा मोर्चा में मची कलह ■ युवा मोर्चा अध्यक्षों को लेकर पेसोपेस

चाकसू बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्षों की दो अलग-अलग लेटरहेड (गोले में- युवा मोर्चा के दो अध्यक्ष )
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। स्थानीय बीजेपी पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक कलह मची हुई है। जिसके चलते विधायक ग्रुप एवं पूर्व मंडी चेयरमैन ग्रुप आमने-सामने नजर आ रहे हैं..! पूर्व मण्डी चेयरमैन कैलाश शर्मा गुट ने शनिवार को बीजेपी कार्यालय पर बैठक की। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने की।
        वही रविवार को चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ग्रुप भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है। चाकसू युवा मोर्चा के नगर और ब्लॉक अध्यक्ष होने का दावा भी दोनों ग्रुप कर रहे है। एक ओर से विनोद शर्मा ब्लॉक एवं केदार शर्मा नगर अध्यक्ष अपने आप को बता रहे है। वही विधायक ग्रुप से केबी शर्मा नगर और मुकेश गोरली ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर अपनी-अपनी लेटर हेड इस्तेमाल कर रहे है।
        आज मीडिया के पास दोनों ग्रुप के लेटर हेड आये, तो मीडिया भी पेसोपेस में नजर आया। जब इस बाबत जिला अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत से बात की तो उनका कहना था कि युवा मोर्चा चाकसू को 'स्टे' कर दिया गया हैं। दोनों तरफ की नियुक्तियों की जाँच करने के लिया पूर्व जिला मंत्री रामानन्द गुर्जर को जिम्मेदारी सौपी गई है। शीघ्र ही वे रिपोर्ट करेंगे। तब तक युवा मोर्चा चाकसू 'स्टे' है।
        वहीं युवा मोर्चा के जिला देहात अध्यक्ष अमित शर्मा का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की सहमति से बाड़ापद्मपुरा निवासी मुकेश गोरली को ब्लॉक अध्यक्ष एवं केबी शर्मा चाकसू को नगर अध्यक्ष बनाया है। चाकसू युवा मोर्चा पर कोई 'स्टे' नही है, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ही 'स्टे' लगा सकते है। जिसकी सूचना मेरे पास नही हैं।

No comments:

Post a Comment