Saturday 17 December 2016

चाकसू में जलापूर्ति में सुधार की मांग, लेकिन अब भी हालातों में नही हुआ सुधार ■ पम्प हाउस में गन्दगी देख बिफरे बीजेपी कार्यकर्ता

चाकसू जलदाय विभाग कार्यालय में एईएन-जेईएन का घेराव कर जलापूर्ति में सुधारात्मक प्रयासों पर चर्चा करते पूर्व कृषिमंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा एवं कार्यकर्ता।
 विरोध :

■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में विगत एक पखवाड़े से कस्बे में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। वहीं नलों में मटमैला व बदबूदार पानी आने से उपभोक्ता परेशान है। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नही कर रहे। वहीं गत दिन तो जलापूर्ति नहीं हुई। जिससे पेयजल व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ाई गई।
       भाजपा नगर महामंत्री अमित बाहेती (एडवोकेट) ने बताया कि चाकसू कस्बा स्थित जलदाय दफ्तर पर इस समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अंबालाल यादव, युवा बीजेपी कार्यकर्ता, आमजन ने विरोध प्रकट कर सहायक व कनिष्ठ अभियंता का घेराव किया।
        इस संदर्भ में उच्चस्तर पर भी अधिकारियों की शिकायत की गई हैं। लेकिन अब भी हालत वैसे ही बने हुए है। यहां नलों में मटमैला और बदबूदार पानी आने की शिकायत लगातार मिल रही है। सबंधित अधिकारियों का समस्या पर ध्यान नहीं देने से रोषाकित पूर्व पार्षद एवं युवा मोर्चा के केदार शर्मा, विनोद शर्मा (निमोडिया), पार्षद चेतराम सैनी, कार्यालय मंत्री राजेंद्र गोस्वामी, युवा कार्यकर्ता लालाराम जादम, भैरुराम चौधरी, रामधन मोडा, रामअवतार बैरवा, सोनू स्वामी, प्रेम प्रकाश शर्मा, गिर्राज बैरवा, छोटूराम बैरवा, सतीश चायवाला, रामजीलाल बैरवा, मोनू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शनिवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर पहुंचे थे। दूषित जल से चाकसू क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए तुरंत प्रभाव से पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस संबंध में सम्बधित उच्चाधिकारियों से व उपखंड अधिकारी से वार्ता करके जनता को तुरंत प्रभाव से शुद्ध पानी टेंकर से सप्लाई की मांग रखी गई। EWS पंप हॉउस में गंदगी देखकर पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन कैलाश शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और पंप की एवं टंकियों की नियमित सफाई पर जोर दिया। 
इनका कहना है-
        इधर जलदाय विभाग अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन से बीसलपुर पेयजल लाइन में तकनिकी समस्या के चलते जलापूर्ति बाधित हुई थी। पाइप लाइन में मिटटी जमा होने से मटमैला पानी सप्लाई हुआ, जिसमें सुधार कार्य किया गया। एक दो दिन में निर्बाध जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जिन कॉलोनियों मे पानी नहीं आ रहा है वहां कर्मचारियों को भेजकर पाइप लाइनों की जांच की जाएगी। 

2 comments:

  1. Seera ji chaksu yuva Morcha president mukesh gorly or kb sharma hai. Kitni baar btana padega.

    ReplyDelete
  2. Seera ji chaksu yuva Morcha president mukesh gorly or kb sharma hai. Kitni baar btana padega.

    ReplyDelete