Friday 16 December 2016

विमुक्त घुमन्तू अर्ध-घुमन्तू जाति राज्यव्यापी धरना 20 दिसम्बर को

विमुक्त घुमन्तू अर्ध-घुमन्तू जाति के गोपाल केशावत समाज के लिए देंगे धरना
.....................
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। राजस्थान राज्य विमुक्त घुमन्तू अर्ध-घुमन्तू जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा) गोपाल केसावत के निर्देशानुसार आगामी 20 दिसम्बर 2016 को राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। 
        डीटीएनटी प्रकोष्ठ के चाकसू पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्यारसीलाल गोगावत व चाकसू प्रकोष्ट के पपुल मालावत ने चाकसू क्षेत्र के लोगों से अपील कर कहा कि राज्यव्यापी धरने में अधिक से अधिक लोग पंहुचे और लोगों को बताया कि राज्य की भाजपा सरकार के विगत तीन वर्षो से विमुक्त घुमन्तु जाति के लोगों के लिए कोई योजना नही बनाई और न ही बोर्ड मे बजट नही दिया गया है। 
       अब 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल कल्याण सिंह को गोपाल केसावत के नेतृत्व मे दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment