Friday, 29 December 2017

...गरीबों को गर्म कपड़े किए वितरित

गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करते भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक एन.एल. शर्मा, अन्य। 
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज.... 
चाकसू। भाजपा विधि प्रकोष्ठ विधानसभा चाकसू की ओर से कच्ची बस्ती कादेड़ा में वस्त्र वितरण किए गए ताकि सर्दी के मौसम में गरीबों को राहत मिल सके।
     इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ चाकसू विधानसभा के संयोजक एड्वोकेट नाथूलाल शर्मा, बार एसोसिएशन महासचिव श्रवणलाल शर्मा, पार्षद त्रिवेणीश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नाथूलाल शर्मा ने कहा कि ऐसे गरीब लोग जोकि झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं, उनके लिए एक नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित करवाएंगे।

Tuesday, 26 December 2017

चाकसू में 'महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा' फागी मोड़ चौराहे पर लगाने की मांग

उपखण्ड व अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन चाकसू में ईओ को ज्ञापन देते सर्व समाज के लोग। 
.............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू कस्बे में फागी मोड़ चौराहे का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से करने एंव प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को सर्वसमाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड व पालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
      फुले ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से फागी मोड़ चौराहे का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से करने की सर्वसमाज द्वारा मांग की जा रही है। लेकिन इस ओर प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। ज्ञापन में सर्वसमाज की भावना को ध्यान में रखते हुए लम्बित मांग को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
      माली सैनी समाज सामूहिक विकास परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने कहां की 18वीं सदी के सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, दलितों, पिछड़ों एवं महिला उत्थान के मसीहा महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से फागी मोड़ चौराहे का नामकरण शीघ्र किया जाए।
      इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान अध्यक्ष रामवतार सैनी, पार्षद गिर्राज प्रसाद सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद कन्हैयालाल सैनी, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया, शिवनारायण सैनी, बीएल.सैनी, तौसिफ अहमद, रामरतन सैनी, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, बाबूलाल मीणा, भागचंद शर्मा, धनराज सांवरिया, तैयब आलम, विहिप नगर अध्यक्ष कोमल सैनी, लालाराम जादम, विनोद सैनी, रामवतार चावंडिया, मुकेश बाथला समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Monday, 25 December 2017

...'तू कहा चला गया' परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छत से गिरे बालक चर्चित की हुई मृत्यु, चाकसू में पतंगबाजी ने ली जान
काल्पनिक छायांकन
.......... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। अभी तो मकर सक्रांति के 20 दिन शेष है, लेकिन पतंगबाजी के इस उल्लास ने एक बालक की जान ले ली।
     चाकसू में दरअसल नाना के घर सर्दी की छुट्टियां मनाने आए पतंग उड़ाते समय बालक चर्चित (7 वर्ष) छत से नीचे गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोट मोहल्ला स्थित 'गीता सत्संग भवन' पर सोमवार अपराह्न बाद अन्य साथी बच्चों के साथ पतंगबाजी कर रहा था, अचानक पंतग को देखते संतुलन बिगड़ते ही छत से नीचे पीछे की ओर गिर पड़ा। हादसे के बाद उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसे तुरन्त चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में लंबे समय तक ऑपरेशन के बाद भी बालक की जान नहीं बचाई जा सकी। अंत मे बालक को मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना से मृतक बालक की माँ पूनम-पिता सुनील कुमार परिजन एवं नाना-नानी कमल घीया व उनकी पत्नी के साथ परिजनों का बुरा हाल है, रो-रोकर अपने लाड़ने (दोहिते) को पुकार रहे हैं आखिर 'तू कहा चला गया'।
     इस घटना से आसपास के लोग भी दुखी है और अपने बच्चों को छत पर जाने से परहेज करने लगे है। मरने वाला बालक चर्चित पुत्र सुनील कुमार अंबाबाड़ी जयपुर का रहने वाला था।

चाकसू भाजपाइयों ने पूर्व पीएम अटल वाजपेयी का सादगी से मनाया जन्मदिन

आश्रम बुजुर्गों व अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, तो गायों को चारा-गुड़ देकर किया दान-पुण्य 
चाकसू में वाजपेयी के 
जन्मदिन पर गायों को चारा-गुड़ देते भाजपाई जन। 
.......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
जयपुर.चाकसू। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  93 बरस के हो गए हैं। भाजपाइयों का कहना-भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की कामना की।
     चाकसू में पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश शर्मा व नगर अध्यक्ष अमित बाहेती की मौजूदगी में मंडल के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों ने बाइपास स्थित श्रीकामधेनु गौशाला में गायों को चारा-गुड़ खिलाकर दान-पुण्य किया।
     इस मौके पर भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष राजाराम खींची, आईटी सेल के प्रदेश सयोजक लालाराम जादम, पार्षद मेहराज खान, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, रामवतार बैरवा, राजेन्द्र गौस्वामी, विनोद राजोरिया, रामधन मोड़ा, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, आईटी सेल चाकसू देहात संयोजक सुनिल चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मानसिंह, भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों में पालिका पूर्व वाइस चेयरमैन अरुण जैन, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अम्बालाल यादव आदि सहित गौशाला परिवार से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।
    दूसरी तरफ जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में शीतलामाता वृद्धाश्रम बुजुर्गों एवं चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर फल आदि वितरण किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। इस अवसर पर कोटखावदा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, सरदार सुरेंद्र सिंह, शंकरलाल यादव, जगदीश खींची, दीपचंद घूमना, रामअवतार मामोडिया, कोथून सरपंच बद्री चौधरी, वयोवृद्ध चौथमल मास्टर, रमेश गोयल, अर्जुन सिंह राजावत, पूर्व पार्षद मोहनसिंह, बड़ोदिया सरपंच रामकिशोर गुर्जर, पार्षद परमजीत सिंह, हरदयाल गुर्जर, कमलकांत, सुरेश सैनी, ज्ञान चौधरी, लालाराम माली सहित भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल वाजपेयी के जन्मदिन को सादगी पूर्ण मनाते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण करते कार्यकर्ता। 

Sunday, 24 December 2017

चाकसू पार्षद अफसाना बानो बनी महिला कांग्रेस जिला देहात उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

शीर्ष नेतृत्व का आभार
अफसाना बनो
......... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। जयपुर जिला देहात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला जाजोरिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला देहात महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर अफसाना बानो निवासी वार्ड-17 नागौरिया मौहल्ला चाकसू को जिम्मेदारी सौंपी है।
     अफसाना बानो चाकसू नगर पालिका में वर्तमान में पार्षद भी है, उन्हें कांग्रेस पार्टी संगठन में तहरिज देकर जिला देहात महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता एवं शुभचिन्तकों ने खुशी जाहिर कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया एवं बधाई दी।

चाकसू में पौषबड़ा प्रसादी की घुली महक, भगवान का विशेष आकर्षक श्रंगार

सुंदरकांड पाठों के बाद भगवान को लगाया हलवा-पकौड़ी का भोग, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादीचाकसू नीलकण्ठ हनुमान महादेव मंदिर में भगवान का विशेष श्रंगार, प्रसादी कार्यक्रम। 
......... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। कस्बा समेत आसपास के कई गांव मंदिरों में रविवार को पौषबड़ा प्रसादी आयोजन की महक रही।
      वार्ड नं-13 कस्बा चाकसू स्थित नीलकण्ठ हनुमान महादेव मंदिर में भगवान नीलकण्ठ की सामूहिक आरती के बाद हलवा-पूड़ी, पकौड़ी का भोग लगाया गया। तदपश्चात अपराह्न 3 बजे से पौषबड़ा महापंगत प्रसादी शुरू की गई। जिसमें 15 हजार करीब श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठक पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।
      मन्दिर समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा व महामंत्री रामवतार मामोडिया ने बताया कि पौषबड़ा आयोजन की सफलता में मन्दिर समिति से जुड़े नवयुवक मंडल अध्यक्ष भागचंद सैनी अन्य सदस्यों के अलावा सभी का जनसहयोग प्राप्त हुआ। मन्दिर पुजारी बद्री महाराज ने बताया कि सुबह से मन्दिर समिति एवं भक्तो द्वारा भजन-कीर्तन से वातावरण श्रद्धा से गूंज रहा था। इस अवसर पर भगवान नीलकण्ठ हनुमान महादेव का विशेष आकर्षक श्रगार किया गया। अगले दिन शाम को सामूहिक सुंदरकांड के पाठों में भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
      इसी प्रकार चाकसू के ग्राम दयापुरा के बालाजी मंदिर में पौडबडा महोत्सव का आयोजन किया गया। जहाँ भगवान की मनोरम झांकी सजाई गई एवं मन्दिर पहुंचे गाँव आसपास के लोगों ने पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की। सोमवार को बीजासन माता मंदिर चाकसू में पौषबड़ा महोत्सव मनाया जाएगा।

Saturday, 23 December 2017

सलमान खान के खिलाफ चाकसू वाल्मीकि समाज ने निकाली आक्रोश रैली, पुतला फूंका

चाकसू में सलमान खान द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज ने निकाली आक्रोश रैली।
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' उनके द्वारा वाल्मीकि समाज के लिए कहे आपत्तिजनक शब्दों पर उपजे विवाद का असर शहर ही नही अब गांवों तक वाल्मीकि समाज में आक्रोश के रूप में नजर आ रहा है...
      शनिवार को चाकसू के वाल्मीकि समाज ने सलमान खान के पुतले के साथ आक्रोश रैली निकाली। जो कस्बे के सभी मार्गों से होकर अंत मे कोटखावदा सर्किल पर अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंककर नाराज़गी जताई। वाल्‍मीकि समाज ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की एक जातिसूचक शब्द टिप्पणी पर उनकी फिल्मे सिनेमा घरों में रिलीज़ नहीं हो, इसके साथ करवाई की मांग की है।