Tuesday, 20 June 2017

योग के बिना जीवन अधूरा : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा

चाकसू में हर उम्र के लोगों ने किया योगासन, 
पंचायत स्तर पर भी हुए योग कार्यक्रम चाकसू में योगाभ्यास करते विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, अन्य। 

.......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू (जयपुर)। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग क्रिया के बिना मनुष्य में रोग, तनाव व दुःख मुक्त जीवन संभव नहीं है, योग से सभी रोगों को कंट्रोल व क्योर किया जा सकता है...
     बुधवार को चाकसू गणगौरी मैदान राजकीय बॉयज स्कूल ग्राउंड में सामूहिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी रणजीत सिंह प्रशासनिक अधिकारी, पालिका इओ, सरपंच संघ अध्यक्ष बद्रीनारायण जाट सहित कई जनप्रतिनिधि, बच्चे युवा, बूढ़े, महिला व पुरुषों ने योगासन किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग के कार्यक्रम हुए। जिसमें योगाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार एक घण्टे मुख्य सत्र में प्रार्थना करने के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि व घुटना संचालन किया। इसके बाद योगाभ्यास मे खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन। बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्धउष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमण्डुकासन, वक्रासन करने के बाद उदर के बल लेटन वाले मकरासन, भुजंगासन व शलभासन। पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन का अभ्यास किया। इसके बाद सभी ने कपाल भांति, अनुलोम-विलोम, शीतली व भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान के बाद योग करने का संकल्प लिया। शांति पाठ के साथ योगसत्र का समापन हुआ।
     वहीं सरकारी कार्यालय, संस्थानों व स्कूल-कॉलेजों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन के अतिरिक्त योग के लाभ पर सेमिनार कार्यशालाएं, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 



Monday, 19 June 2017

चाकसू : राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए

शीतलामाता स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित करते कार्यकर्ता। 
..... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। पीसीसी सदस्य नरेन्द्र सिंह तामडिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य उनकी दीर्घायु, सुखी व सफल राजनीतिक जीवन के लिए मंगल कामना कर मिठाई बांटी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद नागौरी, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र गुर्जर, नगर युकां पूर्व अध्यक्ष पंडित दिनेश शास्त्री ने दीर्घआयु की कामना की।  
       दूसरी तरफ सेवादल कांग्रेस नेता नवरत्न सैनी का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गंधी अपना जन्मदिन कभी नही मनाते, लेकिन उनकी सोच गरीब दीन-दुखियों और बुजुर्गों की सेवा में लगी रहती है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने चाकसू शीतलामाता स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर आशीर्वाद लिया। वहीं राहुल गांधी के स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की। इस दौरान पोस्टमैन किशोरीलाल माली, मंगलराम सैनी, रामकिशन गुर्जर, रामनिवास बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

चाकसू : तहसील मुख्यालय पर किया सद्बुद्धि यज्ञ

राजस्व सेवा परिषद अधिकारी-कर्मचारी, पटवार संघ हड़ताल पर... चाकसू तहसील मुख्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ करते रजस्वकर्मी ........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। राजस्व सेवा परिषद अधिकारी-कर्मचारी पटवार संघ ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ किया और चेताया कि मुख्यमंत्री व सरकार के जनप्रतिनिधियों को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करे। राजस्व कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में लम्बे समय से सामूहिक हड़ताल पर चल रहे, लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस सकारात्मक कार्यवाही नही होने से निराश है। पटवार संघ अध्यक्ष सुरेशचंद जाट व कानूनगों अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि विगत 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना जारी है।

चाकसू : बीडीओ-प्रसार अधिकारी भी हड़ताल में शामिल, गांवों की सरकार के कामकाज हुए ठप, आमजन परेशान

 ........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू पंस.क्षेत्र के ग्राम सेवक अपनी 11सूत्री मांगों को लेकर सोमवार 5वें दिन भी कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल रहे। इसके समर्थन में पंचायत विकास अधिकारी व प्रसार अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हुए और मुख्यालय पर सामूहिक धरना दिया।
     विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी व ग्राम सेवकों का कहना है कि सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर अभी तक कोई अमल नही किया। ऐसे में ग्राम सेवक मजबूर होकर प्रदेश नेतृत्व में कलमबंद हड़ताल पर है, जिससे गावो की सरकार के सभी कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुके है। जिसमे पट्टा अभियान सहित कई योजना की क्रियान्विति पर असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आमजन अपने काम को लेकर परेशान नजर आ रहा है। इस दौरान ग्राम सेवक उपशाखा अध्यक्ष गिर्राज जाट, मदनमोहन शर्मा, रामनिवास मुदगल, गोविंद गौड़, रोहिताश्व यादव, रामफूल सैनी....... वहीं पंचायत विभाग से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे।

Saturday, 17 June 2017

निजी विद्यालय की तुलना में सरकारी विद्यालय आगे बढे़ : भूणाराम गुर्जर

चाकसू में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
चाकसू कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर समापन पर शिक्षकों को सम्बोधित करते जिपस भूणाराम गुर्जर एवं मंच।
........... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। शीतलामाता स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एक माह से चल रहे शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
      प्रशिक्षण के समापन पर बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर ने सं‍बोधित करते हुए शिक्षकों से कहा कि आपने आवासीय प्रशिक्षण शिविर जो प्राप्त किया उसे सकारात्मक तरीके से अपने विद्यालयों का विकास करेंं। ताकि निजी विद्यालय की तुलना में सरकारी विद्यालय आगे बढे़। उन्होंने कहा कि राष्ट्र समाज की प्रगति में शिक्षक की महती भूमिका है।
      अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा ने बताया कि संकुल में 150 संभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर बीईईओ महेश शर्मा, भाजपा विस.विस्तारक दीपराम घूमना, कोटखावदा भाजपा मण्डल अध्यक्ष कजोड़ चौधरी, सरपंच संघ अध्यक्ष बद्रीनारायण जाट, भाजयुमों देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
आश्रम में बुज़ुर्ग लोगों की कुशलक्षेम जानी, 
फल वितरित किए-
शीतलामाता स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर ने बुज़ुर्ग लोगों की कुशलक्षेम जानी। इस मौके पर बीजेपी विस.विस्तारक दीपराम घूमना, वरिष्ठ नेता कजोड़ चौधरी, कोथून सरपंच बद्रीनारायण जाट, भाजयुमों देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली ने आश्रम में बुजुर्ग लोगों को फल वितरित कर उनसे आशीर्वाद लिया।
शीतलामाता वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित करते बीजेपी नेता एवं बीईईओ, एड़ी. बीईईओ।

Thursday, 15 June 2017

नाथ समाज के 31 विवाहित जोड़ों को 10-10 हजार की FDR प्रोत्साहन राशि वितरित, मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, चाकसू पालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर रही मौजूद

चाकसू शीतलामाता में नाथ समाज विवाह समिति का FDR वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि।
......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू/जयपुर। चाकसू में नाथ समाज सामूहिक विवाह समिति की ओर से FDR वितरण समारोह शीतलामाता में आयोजित हुआ।
      समारोह के मुख्यातिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, विशिष्ठ अतिथि नपा०चेयरमैन अनिता गुर्जर रही। समिति अध्यक्ष शम्भूदयाल योगी ने बताया कि 22 नवम्बर 2015 में आयोजित हुए चाकसू में नाथ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 31 जोड़ों के विवाह उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी FDR की 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।
      FDR वितरण समारोह में भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, नाथ समाज के प्रदेशाध्यक्ष नाथूलाल योगी समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चाकसू : क्षेत्र के ग्रामसेवक 15 जून से बेमियादी हड़ताल पर, पंस०मुख्यालय पर दिया धरना

चाकसू पंस०मुख्यालय पर ग्राम सेवक धरने पर, कामकाज का किया बहिष्कार। 
......... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू | चाकसू पंस०क्षेत्र के ग्रामसेवक गुरुवार से बेमियादी अवकाश पर रहकर कामकाज का बहिष्कार किया।
     ग्रामसेवक उपशाखा संघ चाकसू अध्यक्ष गिर्राज जाट के नेतृत्व में देशव्यापी आहवान पर पंचायत समिति चाकसू के अधीनस्थ कार्यरत ग्राम सेवकों ने 15 जून से कलमबंद असहयोग आंदोलन शुरू किया हैं।
     गौरतलब है कि विगत 11अप्रैल को अपनी पे-ग्रेड सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के बाद भी अब तक मांगों को पूरा नहीं करने से ग्रामसेवकों में रोष व्याप्त है।  
     हड़ताल में शामिल रामनिवास मुद्गल, मदनमोहन शर्मा, गोविंद गौड़, सरदार सिंह, रोहिताश्व यादव, प्रकाश पारीक, कृष्ण बिहारी गुप्ता, भौरीलाल समेत अन्य ग्राम सेवकों ने पंस चाकसू मुख्यालय पर धरना दिया।