Wednesday, 23 November 2016

चाकसू में ट्रक ने ट्रेक्टर के मारी टक्कर, एक की मौत

■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़ ....
चाकसू। नेशनल हाईवे-12 के बाईपास पर बुधवार को रामपुरा मोड़ पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रेक्टर के टक्कर मार दी। जिससे एक जने की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया...
        जानकारी के अनुसार कोथून निवासी रामसहाय जाट ट्रेक्टर लेकर नेशनल हाईवे-12 के बाइपास पर जा रहा था। इस दौरान एक तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे रामसहाय गम्भीर घायल हो गया, जिससे घटना के बाद स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि मृतक का एक पुत्र गणेश चौधरी चाकसू विद्युत कार्यालय में व दूसरा दयाराम शिवदासपुरा थाने में तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार शाम को मृतक की अंतिम संस्कार क्रियाएं सम्पन्न की, इस दौरान गांव में गमगीन माहौल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, तो वहीं गाँव में किसी के घर चूल्हे नही जले।

Tuesday, 22 November 2016

अतुल्य राजस्थान 'इपेर_ताज़ा न्यूज़ #23/11/2016 "









चाकसू में व्यापारी के घर में चोरी की वारदात, ज्वैलरी व नकदी ले उड़े

चाकसू में व्यापारी के घर चोरी की घटना के बाद 
बिखरा पड़ा सामान, टूटी आलमारी।

चाकसू में थोक व्यापारी के घर चोरी वारदात के बाद 
जायजा लेते पुलिस अधिकारी।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... Exclusive_न्यूज
चाकसू। चाकसू के कोटखावादा मोड़ मुर्गी फार्म के सामने एक थोक व्यापारी के सुने घर चोरी की वारदात हो गयी। जिसमे अज्ञात चोर नकदी व ज्वैलरी समेत लाखों रुपयों पर हाथ साफ किया...
       मिली जानकारी के अनुसार कोटखावदा मोड़ पर सुरेन्द कुमार एण्ड कैलाशचंद आकोडिया वालों की थोक सामान की दुकान है और दुकान पर ही मकान बना हुआ है। यहां चोर ऊपर की सीढ़ियों से लोहे का गेट तोड़कर अंदर घुसे थे।
       सुरेंद्र जैन एण्ड कैलाश चन्द आकोडिया वालों व उनके जवाई धर्मचन्द जैन चाकसू ने अतुल्य राजस्थान को बताया कि परिवार के सभी सदस्य बहिन के भात भरने जयपुर गये थे, पीछे से बीती रात को चोरों ने सुना घर पाकर निशाना बना डाला। घर की आलमारी से 2-2 हजार के 30 नए नोट, 100, 50, 20, 10 रु. खुली 2 लाख करीब की रकम एवं डेढ़ लाख की ज्वैलरी चुराकर ले गये। जब परिवार के सदस्य शादी से वापस आये, तब 10-10 रु. के सिक्के सीढ़ियों में बिखरे मिले। जिससे इन्हें चोरी की वारदात का पता चला। चोरी की वारदात की पुलिस को खबर दी गई, जिस पर चाकसू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी हैं।
       गौररतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी परिवार के लोग को अज्ञात लुटेरा नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नकदी व ज्वैलरी ले गया था।

Sunday, 20 November 2016

केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

ग्राम पंचायत तामड़िया की राजकीय आदर्श उमा.वि. में कमरों का लोकार्पण करते केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी, स्थानीय विधायक, कृषि मंडी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी मौजूद।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामड़िया में केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने रमसा योजना के अंतर्गत रविवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय तामड़िया में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया।
        चाकसू कृषि उपज मण्डी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी ने बताया की रमसा योजना के अंतर्गत 44 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्यो का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री ने द्वारा समारोह पूर्वक किया।
         इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कोष से विद्यालय की चारदीवारी, फनीचर और पेयजल व्यवस्था करवाने की घोषणा की। इस दौरान जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर, तामड़िया सरपंच धन्ना कँवर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने तपोस्थली धन्ना पीठ के दर्शन किए


चाकसू के श्रीराम धाम आश्रम मन्दिर तामड़िया में पाटोउत्सव मनाया गया
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि पावन तपोस्थली में आने से मुझे बड़ा सुकून मिला है..! मौका था चाकसू क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामड़िया स्थित श्रीराम धाम आश्रम में रविवार को पाटोउत्सव कार्यक्रम का। जहां धन्ना पीठ के दरबार में पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने भक्त शिरोमणि पीठाधीश्वर श्रीबजरंग देवाचार्य का आशीर्वाद लिया।
          इस दौरान क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर, कृषि मंडी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी, राजस्थान विश्व विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अकिंत घायल व तामड़िया सरपंच धन्ना कंवर सहित अन्य कई गणमान्य लोग तपभूमि के दर्शन कर लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्रीराम धाम मन्दिर परिक्षेत्र गुरु के संकीर्तन से गुंजायमान रहा।
         इस मौके पर समिति के सहयोग से भक्तों ने प्रतिभा सामान समारोह आयोजित किया, जिसमे पीठाधीश्वर श्रीबजरंग देवाचार्य महाराज के हाथों से सम्मान पाकर प्रतिभाओं में एक ऊर्जा संकलित नजर आई। इस मौके पर पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया।

Friday, 18 November 2016

...आग से कड़बी व अनाज जलकर राख ★> ग्राम कल्याणपुरा में दमकल-ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग ★> झूलते तारों से पकड़ी चिंगारी से आग की घटना

चाकसू इलाके के ग्राम कल्याणपुरा में आग भुझाने का प्रयास करते ग्रामीण व दमकल कर्मी।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा करेड़ा खुर्द में शुक्रवार की शाम अचानक एक कच्चे घर व बाड़े में आग लग गई। आग धीरे-धीरे इतनी भयावक हो गई की, उस पर काबू पाना एक बारगी तो मुश्कल हो गया था, लेकिन मौके पर पहुंची चाकसू नगर पालिका की दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया। आगजनी स्थान पर भारी मात्रा में ईंधन, पशुचारा और कच्चे घर में अनाज की बोरियां थी, जो इसमें जलकर राख हो गई।
       पीड़ित किसान रामेश्वर बागड़ा के आधार पर इस आगजनी में नुकसान का आकलन किया जाए तो, 150 मण कड़बी, 10 बोरी बाजरा व 8 बोरी गेंहू और ईंधन जलकर स्वाह हो गया हैं। दरअसल घटना बिजली के झुलते तारों में एक-दूसरे से सम्पर्क में पकड़ी चिंकारी से बाड़े में आग लग गई। जबकि कई बार पीड़ित किसान एवं ग्रामीणों ने गाँव में झूलते विद्युत तारों को ठीक करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। गनीमत यह रही की इस आगजनी में कोई बड़ी जनहानि नही हुई। 

चाकसू पालिका बोर्ड की विशेष बैठक, पार्षदों से मांगे प्रस्ताव ★ वहीं असन्तुष्ट पार्षदों ने स्वायत्त शासन मंत्री को लिखी चिट्ठी

चाकसू नगर पालिका कार्यालय पर पार्षदों की सुनवाई नही होने पर विरोध प्रकट करते पार्षदगण

स्वायत्त शासन मंत्री के नाम विकास कार्यों को लेकर चिट्ठी की प्रतिलिपी एसडीएम को प्रेषित करते पार्षद एंव स्थानीय कार्यकर्ता।
अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू नगर पालिका मंडल की शुक्रवार को पालिका सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आगामी भविष्य की कार्ययोजना भी बताई गई...
         इसी के साथ बैठक में पार्षदों के द्वारा मांग की गई, कि चाकसू शहर में विभिन्न वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसके चलते बैठक में वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। जिसमे वार्ड के पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में नालियां बनवाने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करवाने, रास्ते एवं विभिन्न शमशान के रास्तों पर बबूल के पेड़ कटवाने एवं भूखंडों की नीलामी से लेकर विभिन्न प्रस्ताव शामिल है।
         सूत्रों की माने तो बैठक में कोरम का अभाव रहा। केवल गिनेचुने कुछ पार्षदों की उपस्थिति में विशेष बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे राज्य सरकार के आदेश से स्वच्छ भारत मिशन व अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में 25 में से 19 पार्षद नदारद रहे। जिनमें असन्तुष्ट पार्षदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों को लेकर पालिका में पार्षदों की सुनवाई नही हो रही। इसमें नगर पालिका ईओ द्वारा पार्षदों के बताए गए कार्यों की अवहेलना, बिना पार्षदों को सूचना के मनमर्जी से कार्य किए जाने कारण पार्षदों द्वारा बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करने का ज्ञापन दिया। ईओ की कार्यशैली से पार्षद चेतराम सैनी, बीना शर्मा, अनीता बाहेती, आशा गोस्वामी, सरिता सांवरिया, दीपिका शर्मा, तोफा स्वामी, रेखा बैरवा, गिर्राज बूसर, मोहन बोहरा, पवन सांवरिया, परमजीत सिंह, कविता गुर्जर, सीताराम बैरवा, सहित अन्य पार्षद खफा नजर आए।
        पार्षदों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार में स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के नाम चिट्ठी लिखी हैं। वहीं एसडीएम को इसकी प्रतिलिपि प्रेषित कर पार्षदों ने नपा. कार्यालय पर विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा भेदभाव और हठधर्मिता करने का आरोप लगाया।
इनका कहना हैं- 
      नगर पालिका ईओ पूजा मीना ने कहा कि सदस्य मीटिंग में आए ही नहीं तो बहिष्कार कैसे हुआ। पार्षद द्वारा मीटिंग में नहीं आना उसकी अनुपस्थिति माना जाता हैं, रही विकास कार्यों में भेदभाव की बात यह पार्षदों की सोंच है, जबकि मैने सभी का सहयोग चाहकर ही विकास की पहल की हैं इसमें कोई हठधर्मिता और भेदभाव वाली बात नहीं की।
                              -पूजा मीणा, अधिशाषी अधिकारी, नपा.चाकसू।