Friday, 8 December 2017

...स्वच्छता रैली निकालकर साफ-सफाई का दिया संदेश

चाकसू पंचायत समिति कार्यालय पर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, प्रधान पिंकी मीना व बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी ने रैली को दिखाई हरी झंडी 
स्वच्छता मिशन के तहत रैली का आयोजन का दृश्य।
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। चाकसू पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता मिशन के तहत सन्देश रैली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पिंकी मीणा, विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द शर्मा, शिक्षक नेता राजेन्द्र जैन, सरपंच संघ अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर ने स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना की।
     जिसमें विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जन सामान्य को स्वच्छता व सफाई के प्रति संदेश देने के लिए हाथों में बैनर व स्वच्छता से जुडी स्लोगन लिखित तख्तियां लिये पंचायत समिति कार्यालय से रवाना होकर मुख्य मार्ग कोटखावदा सर्किल, इन्दिरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, अस्पताल रोड़ होते हुये स्वच्छता व सफाई संबंधित नारे लगाते चल रहे थे। इसके बाद स्वच्छता रैली गणगौरी मैदान पहुँची, यहा बालकों की दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
     विजेताओं को प्रधान पिंकी मीणा, बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी रमेशचन्द शर्मा के साथ नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पुरस्कार वितरित किए।

Thursday, 7 December 2017

चाकसू में नीलगाय को बचाने के चक्कर में जीप पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

■ जीप में फंसे लोगों की चीख पुकार सुन आसपास ढाबे पर बैठे लोग आये, जीप सवार लोगों को बाहर निकाल कर बचाई जान 
■ डिवाइडर पर उगाए बड़े पौधे, जाली के आभाव में जानवर आ जाते सड़कों के बीच, ये भी हादसे का मुख्य कारण
चाकसू: मौके और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर जीप 
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू नेशनल हाइवे-12 पर गुरुवार देर रात्रि बाईपास कोथून मोड़ के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कमांडर जीप पलटी खा गयी, जिससे जीप में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
       मिली जानकारी के अनुसार कमांडर जीप के सामने अचानक नीलगाय आ गयी जिससे जीप का संतुलन बिगड़ गया और ये हादसा पेश आया। हादसे के जीप में लोगो की चीख पुकार मच गयी उनकी आवाज सुनकर आसपास ढाबे पर बैठे लोग आ गए और जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला कर उनकी जान बचाई। जिन्हें स्थानीय सेटेलाइट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
डिवाइडर पर उगाये बड़े पेड़ो से हो रहे आये दिन हादसे :
       गौरतलब है कि नेशनल हाइवे-12 के बाईपास पर डिवाइडरों को सौन्दर्यकरण बनाने व रात्री के वक्त वाहनों की लाइटों के फॉक्स से बचने के लिए पौधे लगाए गए थे। लेकिन उनकी समय-समय कटिंग नही होने से वह बड़े हो गए जिससे कटो पर दूर से छोटे वाहन व जानवर नही दिखते जिससें अक्सर दुर्घटनाऐं होती रहती है।
जाली के आभाव में जानवर आ जाते सड़कों के बीच
      डिवाइडरों के बीच जाली व ताराक्सी नही होने से अक्सर जानवर एक साइड से दूसरी साइड की तरफ अचानक भाग कर आ जाते है जिससें वाहनों के साथ दुर्घटनाऐं हो जाती है। इस ओर हाईवे कम्पनी आथोरिटी को ध्यान देने की आवश्यकता है।

रक्तदान सबसे बड़ा दान : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा

चाकसू KD कॉलेज में 65 यूनिट रक्त का संग्रहण
KD कॉलेज में आयोजित शिविर में पहुंचे चाकसू MLA लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिपस भूणाराम गुर्जर के साथ संस्था निदेशक व अन्य।
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। यहां निमोडिया रोड़ पर स्थित कस्तूरी देवी कॉलेज में गुरूवार को HDFC बैंक निवाई के सहयोग से कॉलेज की NSS ईकाई के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर्स टीम ने 65 यूनिट रक्त संग्रहण का कार्य किया।
      शिविर उदघाटन चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने किया। उन्होंने आगन्तुकों एवं विद्यार्थियों को बताया की रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योकि यह न तो खेत में पैदा होता है न ही वैज्ञानिक इसे बना सकते हैं, रक्त मानव शरीर में ही बनता हैं जिसे किसी के जीवन को बचाने के लिए दान करते रहना चाहिए। HDFC बैंक निवाई के उपस्थित सदस्यों में आशीष, अभिषेक, मोनू, अतुल, मनीष ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। इससे पूर्व कॉलेज निदेशक शिव कुमार शर्मा व सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा संस्थान की ओर विधायक व अन्य आगुन्तक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
      सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि कस्तूरी देवी कॉलेज समय-समय पर चाकसू के नागरिकों की रक्त के लिए आवश्यकता होने पर उनको रक्त उपलब्ध करवाता रहा है। आवश्यकता होने पर लोग कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं, उनको मदद उपलब्ध करवाई जाती रहेगी। बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 65 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। कॉलेज के सुमित शर्मा, मुकुल पालीवाल, कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं NSS ईकाई के विधार्थियों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
      इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, सरदार सुरेंद्र सिंह, अरुण जैन, शंकर यादव, अर्जुन सिंह राजावत, तौसिफ खान, कौशल गौतम अन्य गणमान्य लोग जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Monday, 4 December 2017

...श्रीराम वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री व फल वितरण

'जिंदगी का सम्मान थीम'... रोटरी क्लब जयपुर राउण्ड टाउन ने निभाया जन सरोकार, 
चाकसू स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में जयपुर रोटरी क्लब द्वारा सामग्री का वितरण। 
.......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू, जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर राउंड टाउन की ओर से सोमवार को शीतलामाता स्थित 'ओल्ड ऐज होम श्रीराम वृद्धाश्रम' में पहुंचकर दैनिक उपयोग का आवश्यक सामग्री, फल वितरण किया। राउंड टाउन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने आश्रम के लोगों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनके सुख-दुःख के बारे में जानकारी प्राप्त कर हर संभव सहयोग देते रहने का विश्वास दिलाया।
     शर्मा के अनुसार 'जिंदगी का सम्मान थीम' पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में आटा, मक्का, बाजरा, बेसन, दाल-मसाले, चायपत्ती, चीनी, घी, तेल, पोहा, पापड़, बिस्किट, नमकीन, फल, हरी सब्जियाँ, मिठाई, साबुन, वेसलीन, दवाइयाँ, धार्मिक किताबें और गीजर भेंट किये गए।
     इस अवसर पर क्लब की फर्स्ट लेडी जया शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी शरद अग्रवाल, कमल सामोदिया, जिला परिषद् सदस्य भूणाराम  गुर्जर, पार्षद परमजीत सिंह, मोहनलाल बोहरा, अर्जुन सिंह हिंगोनिया सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग व जयपुर रोटरी क्लब के कार्यकर्ता।

चाकसू में 'खटारा लो-फ्लोर' को लेकर सौंपा ज्ञापन

लंबे समय से चाकसू की जनता कर रही मांग, अभी राज्य सरकार ने नहीं दिया इस ओर ध्यान 
चाकसू में खटारा लो-फ्लोर बसों को लेकर SDM रणजीत सिंह को ज्ञापन देते NSUI के कार्यकर्ता। 
..............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू से जयपुर अजमेरी गेट तक चलने वाली लो-फ्लोर बसों को बदलने की मांग को लेकर चाकसू एनएसयूआई के अध्यक्ष बंटी पठान एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सांवरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा को लिखित में ज्ञापन सौंपकर इनको बदलने की मांग की है।
     गौरतलब है कि कस्बे से चलने वाली लो-फ्लोर बसें सारी की सारी बेकार हो चुकी है लंबे समय से चाकसू की जनता इनको बदलने की मांग कर रही है। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने भी इन बसों को बदलने की मांग कर चुके, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ज्ञापन के दौरान सचिन शर्मा, नीरज बोहरा, नसीम खान, शाहरुख़ खान, विश्वास शर्मा एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अध्यक्ष, NSUI कार्यकर्ता यूथ PCC सचिव विक्रम सांवरिया।

Saturday, 2 December 2017

...बालिकाओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

वर्तमान में ब्रिज कोर्स (पहचान शाला) में शिक्षा से वंचित लगभग 300 बालिकाएं 8 गांवों में अध्ययनरत 
चाकसू। कल्प संस्था द्वारा पहचान परियोजना' ब्रिज कोर्स की बालिकाओं ने किया शैक्षिक भ्रमण व संस्था से जुड़े लोग। 
........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
जयपुर, चाकसू। चाकसू स्थित कल्प संस्था द्वारा एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के सहयोग से संचालित 'पहचान परियोजना' के अन्तर्गत वर्तमान में ब्रिज कोर्स (पहचान शाला) में शिक्षा से वंचित लगभग 300 बालिकाएं 8 गांवों में अध्ययनरत है।
     कार्यक्रम समन्वयक रमा शर्मा ने बताया कि कल्प एक गैर सरकारी एवं अलाभकारी संस्था है। जो वर्ष 2002 से शिक्षा से वंचित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस परियोजना के तहत सभी बालिकाओं ने जयपुर के ऐतिहासिक म्यूजियम धरोवर व सांस्कृतिक स्थलों में आमेर  किला, अल्बर्ट हाल (म्यूजियम) सायन्स पार्क, रामनिवास गार्डन चिड़ियाघर नाहरगढ़ किला सहित शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया। बालिकाओं ने आमेर किले के इतिहास के बारे मे भी जानकारी ली। अल्बर्ट हॉल म्युजियम में संग्रहित राजा महाराजाओं के हथियार, तलवार, ढाल, तीर-कमान, वेषभूषा, बर्तन व पौराणिंक संसाधनों को देखकर नवीन ज्ञान का सृजन किया। चिड़िया घर में पक्षियों व पेड पौधों के संरक्षण व देखरेख की विस्तार से जानकारी ली।
     भ्रमण के पश्चयात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी, जर्नलिस्ट शिप्रा माथुर, कल्प संस्था सचिव ओपी. कुलहरी, एक्सन एड के नरेन्द्र ब्रह्मप्रकाश आदी ने बालिकाओं से उनके क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सवाल जवाब किये। मनन चतुर्वेदी ने बालिकाओं को बाल संरक्षण अधिकारों की जानकारी दी, साथ ही समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्थ किया।
     कार्यक्रम में पूजा कटारिया, चित्रा कोली, शैलबाला गौतम, परविन्द्र बागड़ा ने भी अपने विचार रखें।
           ★ फ़ोटो जर्नलिस्ट : GP Sharma_गीतांजली स्टू0चाकसू

पीठाधीश्वर महन्त राजेन्द्रपुरी महाराज ने पोस्टर का किया विमोचन,

चाकसू प्राचीन सिद्धपीठ गणेशपुरीधाम में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मीडिया से प्रेसवार्ता की 
पीठाधीश्वर महन्त राजेन्द्रपुरी महाराज ने पोस्टर का विधिवत विमोचन करते, साथ मे पत्रकार व सेवक। 
................ 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। कस्बा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेशपुरी धाम पर 3 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक होने वाले 'वीर हनुमान प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह' के लिए पीठाधीश्वर महन्त राजेन्द्रपुरी महाराज ने पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।
      इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मीडिया चैनल व समाचार पत्रों के पत्रकार, गणमान्य नागरिक व सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये महाराजश्री राजेंद्रपुरी ने बताया कि 3 दिसम्बर को लगभग 600 महिलाएं एक ही कलर पीले रंग की साडी में रामद्वारा मंदिर से बैण्डबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा मे भाग लेगी। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी।
     जहां 4,5,6 दिसंबर को धार्मिक कार्यक्रम नित्यार्चन, अधिवास तथा 7 दिसम्बर को वीर हनुमान की स्थापना, पूर्णाहूति, महाप्रसादी कार्यक्रम महन्त राजेन्द्रपुरी जी के गुरू संत सुन्दरपुरीजी महाराज व चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा के सानिध्य में अन्य उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान का भी कार्यक्रम रहेगा।