Monday, 1 October 2018

विप्र ब्राह्मण महाकुंभ में सामाजिक एकता पर दिया जोर

चाकसू. गणेशपुरी धाम प्राचीन पीठ बगीची में विप्र ब्राह्मण महाकुंभ में उपस्थित समाज के लोग।
.............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| यहां गणेशपुरी धाम प्राचीन पीठ बगीची में रविवार को ब्राह्मण समाज के युवाओं की ओर से विप्र ब्राह्मण एकता महाकुंभ का आयोजन किया गया| जिसमें ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं सामाजिक एकता पर जोर दिया गया|
     ब्राह्मण वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागने व परस्पर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की| ब्राह्मण युवा कार्यकर्ता छवि शर्मा व सीपी शर्मा के अनुसार चाकसू में ब्राह्मण समाज के छात्रावास निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई| इस दौरान अंकित शर्मा, अनेश शर्मा, राहुल शर्मा, गजानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, कृपाशंकर, पवन, कौशल, रामबाबू, विष्णु, लक्ष्मण, राधामोहन, सुरेश, विश्वास, सागर, अजय पुरोहित आदि मौजूद रहे|
     कार्यक्रम में डाहर, छान्देल, कोटखावदा, शीतलामाता, चाकसू , चंदलाई, सालगरामपुरा समेत अन्य गांवों के युवाओं ने भाग लिया|
चाकसू. विप्र एकता महाकुंभ में एकजुटता को दर्शातें ब्राह्मण समाज का युवा वर्ग।

फार्मासिस्टों ने चाकसू में दो घण्टे किया कार्य का बहिष्कार

............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| राजस्थान फार्मासिस्ट संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को चाकसू क्षेत्र का सबसे बडा राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध स्वरूप 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया|
     अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि चाकसू ब्लॉक में समस्त फार्मासिस्टों ने छठे वेतन आयोग में रही वेतन विसंगति, केंद्र व वेतन भत्तों एवं रिक्त पद सृजित किए जाने की प्रमुख मागों के समर्थन में 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया गया| उन्होंने बताया की सरकार यदि मांगे नहीं माने तो 3 अक्टूबर को भी दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाना प्रस्तावित है|संयुक्त मोर्चा के द्वारा यदि हड़ताल या अनिश्चितकालीन बन्द का आह्वान होता है तो चाकसू सहित जिले के सभी फार्मासिस्ट तैयार रहेंगे|
     स्थानीय राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में 2 घण्टे के कार्य बहिष्कार दौरान मरीजों की परेशानी को देखते हुए डीडीसी सहायक दामोदर मीणा ने मरीजों को दवाई वितरण की|
चाकसू. मरीजो की परेशानी को देखते दवा वितरण करते डीडीसी सहायक दामोदर मीणा

Sunday, 30 September 2018

चाकसू : अवैध बजरी पर पुलिस का शिकंजा, 17 वाहन जब्त समेत 5 चालक गिरफ्तार

शिवदासपुरा पुलिस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में दहशत
पुलिस एक्शन में...
.............
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू|
क्षेत्र में अवैध बजरी काले कारोबार में लिप्त माफिया इतने सक्रिय है कि बजरी खनन पर रोक के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के नियमों की आवहेलना कर अवैध रूप से बजरी खनन कर परिवहन करने से बाज नही आ रहे हैं| 
     शिवदासपुरा थाना पुलिस एसएचओ जितेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा कसते हुए आज इलाके से 17 वाहन जब्त किए है| जिनमें 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 2 डम्फर बजरी से भरे तथा 4 वाहन खाली एवं मामले में लिप्त 5 वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है| वहीं माइनिग विभाग अधिकारियों को इसकी सूचना देकर हवाले कर दिया गया|शिवदासपुरा थाना एसएचओं जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेशों की पालना में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया| बजरी माफियाओं पर पुलिस की लगातार धरपकड जारी रहेगी| 
     गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी पिछले कई दिनो से रात के अंधेरे एवं दिन के उजाले में भी निर्बाद रूप से बजरी का परिवहन कर माफिया ठेकेदारों एवं कंपनियों के लिए बजरी का स्टॉक लगा चांदी कुट रहे है| जहां से अवैध रूप से बजरी बाजार में पहुंचाकर दूगुने-तिगुने दामों में बेचकर मुनाफा कमाने में लगे हैं| शिवदासपुरा पुलिस की इस कार्यवाही के बाद बजरी खनन माफियाओं मे हड़कम्प मच गया हैं।
शिवदासपुरा.थाने में जप्त अवैध बजरी के वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली।

अवैध बजरी परिवहन पर चाकसू पुलिस की बड़ी कार्यवाही

10 ट्रैक्टर-ट्रोलियां को किया जप्त
चाकसू. पुलिस थाने पर अवैध बजरी की जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।
.............
■ अतुल्य राजस्थान 
चाकसू| क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन माफियाओं पर शिकंजा कसते रविवार को चाकसू थाना पुलिस ने क्षेत्र के विनोदीलालापुरा, टूटोली व फागी रोड पर कार्रवाई कर 10 अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रोलियों को जप्त किया है|
     पुलिस थाना एचएम सीताराम यादव ने बताया कि सीआई राजेश पाठक के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गठित विशेष टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है| सभी 10 ट्रैक्टर ट्रोली को जप्त कर माइनिग विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है|

Thursday, 27 September 2018

पंकज कुमार बैरवा अध्यक्ष निर्वाचित

राज.सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुमार बैरवा 
............. 
■ अतुल्य राजस्थान 
जयपुर| (सुरेश कास्या) राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए| जिसमें पंकज कुमार बैरवा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया|      निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायण सेन के अनुसार चुनाव में कुल 794 मत डाले गए| जिनमें 287 मत पंकज कुमार बैरवा, देवेंद्र सिंह शेखावत को 270, अभिमन्यु शर्मा को 169, कपिल देव को 65 एवं तीन मत रद्द हुए है| इसी प्रकार से पंकज कुमार बैरवा 17 मतों से विजयी घोषित हुए| मतदान के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई|
     गौरतलब है कि सचिवालय के चुनाव में पंकज कुमार बैरवा अनुसूचित जाति वर्ग के पहले कर्मचारी अध्यक्ष बने हैं| 

हेरिटेज कंजर्वेशन कार्यों के लिए टीकमचंद बोहरा हुए सम्मानित


जयपुर. धानक्या में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक लोकार्पण में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टीकमचंद बोहरा को सम्मानित करते।
.................
■ अतुल्य राजस्थान 
जयपुर|(सुरेश कास्या) धानक्या में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चंद बोहरा को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र देख कर सम्मानित किया गया|
     गौरतलब है कि उन्हें यह सम्मान प्राधिकरण द्वारा राज्यभर में बनवाए जा रहे लगभग 35 पैनोरमाओ के डिज़ाइन, स्क्रिप्ट राइटिंग, डिस्प्ले सामग्री तैयारी एवं प्रस्तुतिकरण के साथ कुशल प्रशासक एवं समन्वय के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष में प्रदान किया गया| टीकमचंद बोहरा प्राधिकरण में लगभग 4 साल से कार्यरत हैं एवं साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कवि के रूप में टीकम अनजाना के रूप में पहचाने जाते हैं|

Tuesday, 25 September 2018

चाकसू में जुआ खेलते चार गिरफ्तार

पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते किए बरामद 
                           छायांकन चित्र (काल्पनिक) 
...........
■ अतुल्य राजस्थान
चाकसू| स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार शाम जुआ खेलते समय चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से पुलिस ने नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं|
     चाकसू थाना एसआई मदनलाल चौधरी मंगलवार शाम कस्बे में गश्त कर रहे थे| इस दौरान गरूड़वासी तिराया सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे थे| पुलिस को देखते ही वह लोग भागने लगे| उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया|
     पकड़े गए आरोपितों की पहचान विमलपुरा कोटखावदा निवासी भजनलाल मीणा, वार्ड-19 नई कॉलोनी चाकसू निवासी बाछूराम प्रजापत, बिकमपुरा थाना गाजी जिला अलवर हाल बड़ली किरायेदार निवासी राजेन्द्र शर्मा और ढाणी बड़ली थाना चाकसू निवासी कैलाशचन्द बैरवा के रूप में हुई| पुलिस ने मौके से पांच सौ 80 रुपये की नगदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं|