Saturday, 30 September 2017

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत रावण अहंकार हुआ खत्म

चाकसू में 31 फीट रावण पुतले का दहन, 
श्रीराम की निकली शोभायात्रा, मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य आतिशबाजी का हुआ आयोजन 
चाकसू में रावण दहन का दृश्य
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू में शनिवार को अहंकार रूपी बुराई पर अच्छाई की विजयी का महापर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे के गणगौरी मैदान से दोपहर को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ हाथी-घोड़ा, ऊँट शाही लवाजमे से निकली।
      नगरपालिका की ओर से आसोलाई रोड़ जोगाबाड़ी स्थित दशहरा मैदान में 31 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन हुआ। दशहरा मेला स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आतिशबाजी की।
      इस मौके पर चाकसू पालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, RPSC सदस्य अलका सराधना, ईओ मुकेश चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, अब्दुल हमीद खोखर, पंस.सदस्य सीताराम चौसला, पार्षद कविता गुर्जर, मोहनलाल बोहरा, परमजीत सिंह, केबी शर्मा, गिर्राज सैनी सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
      हजारों की संख्या में दशहरा मेला स्थल पर रावण दहन देखने पहुंचे मेलाथियों की सुरक्षा दृष्टि से पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त थे। मौके पर चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत, थानाधिकारी राजेश विद्यार्थी मय जाब्ते तैनात रहे।

Friday, 29 September 2017

स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ADM ने किया चाकसू कस्बे का दौरा

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की प्रगति का फीडबैक जानने चाकसू में ADM सुनील भाटी व स्थानीय अधिकारी। 
........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की प्रगति को लेकर शुक्रवार को जयपुर एडीएम द्वितीय सुनील भाटी ने पैदल घूमकर चाकसू कस्बा सहित मुख्य बाजार में स्वच्छता का निरीक्षण किया व स्थानीय व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।
     इस अवसर एडीएम भाटी ने दुकानदारों को कचरा पात्र रखने व प्लास्टिक केरी बैग्स पर पूर्णतया प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। साथ ही पालिका क्षेत्र में शेष बचे वार्डों को शीघ्र ओडिफ करने के लिए पालिका ईओ को निर्देश दिए।
      इस दौरान चाकसू एसडीएम रणजीत सिंह गौदारा, पालिका ईओ मुकेश चौधरी, विकास अधिकारी कृष्णा माहेश्वरी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजद रहे। 

चाकसू : खेत मे बने फार्म पोंड में डूबने से बालिका की मौत,

भैस चराते समय पैर फिसलने से हादसा, डॉक्टरों ने बालिका की जान बचाने की कि पूरी कोशिश 
घटना के बालिका को चाकसू सेटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस व परिजन। ऊपर तस्वीर में जान बचाने का प्रयास उपचार देते चिकित्सा टीम।
........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू थाना इलाके के मुमारख्या गांव मेंं शुक्रवार को एक किसान के खेत में बने दस फीट गहरे कृषि फार्म पोंड में पैर फिसलने से पानी में गिरने से ग्यारह वर्षीय बालिका पूजा उर्फ लक्ष्मी रैगर पुत्री गोपाल की मृत्यु हो गई।
     मृतक बालिका के ताऊ कजोड़ ने बताया कि ये उसके पिता के इकलौती सन्तान थी, जो फार्म पोंड के किनारे दोपहर में भैंस चरा रही थी, पोंड पर बैठने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हो गया। उन्हें घटना का पता चलते सूचना पर चाकसू थाना पुलिस सीआई राजेश विद्यार्थी व ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर 8 फीट पानी से बालिका को बाहर निकाल कर चाकसू सेटेलाइट अस्पताल पहुचाया, जहां चिकित्सक सतीश सेहरा ने ऑक्सीजन व अन्य प्राथमिक उपचार देकर बालिका की जान बचाने का पूरा प्रयास किया। अंततः बालिका मृत घोषित कर दी गई।
    घटना के बाद परिवार वाले सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है।

Wednesday, 27 September 2017

चाकसू में PM नरेंद्र मोदी तथा BHU कुलपति का पुतला फूंका

चाकसू विधानसभा युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, मुर्दाबाद के नारे लगाए 
चाकसू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी
.....…........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू। देश में बढती महगाई और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्राओं पर लाठीचार्ज बवाल पर कांग्रेस रोषाकित है।
     बुधवार को विधानसभा युकां चाकसू के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीएचयू के कुलपति प्रो.गिरीशचंद त्रिपाठी का बुधवार को कोटखावदा मोड पर पुतला दहन किया और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
     इस मौके पर मौजूद रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सावरिया, विधानसभा अध्यक्ष डालूराम मीना, लोकसभा महासचिव लालाराम धाकड़, कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश जैमन, नगर युकां महासचिव शाहरुख खान, मोनू जग्रवाल, मुकेश लकवाल, राहुल मीना, दीपक खटीक, मुकेश गुर्जर, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश मीना समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।


Sunday, 24 September 2017

लालाराम धाकड़ बने गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव-

गुर्जर समाज मे खुशी की लहर 
.....…..
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू.जयपुर। राजस्थान युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह गुर्जर की अनुशंषा पर युवा गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णसिंह गुर्जर ने चाकसू क्षेत्र के टिगरिया ग्राम निवासी लालाराम धाकड़ को संगठन में प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया।
     धाकड़ के युवा गुर्जर महासभा प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर गुर्जर समाज एवं युवा वर्ग ने हर्ष व्यक्त कर आभार जताया।

सरदार डोई को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया,

चाकसू वीर गुर्जर नवयुवक मंडल के चुनाव सम्पन्न 
सरदार डोई चौसला के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने बाद स्वागत करते समाज के लोग।
...........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू गुर्जर समाज तहसील अध्यक्ष जयनारायण अमावता की अध्यक्षता में रविवार को राजेश पायलट गुर्जर छात्रावास में वीर गुर्जर नवयुवक मंडल के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराए गए।
      जिसमें ग्राम चौसला निवासी सरदार डोई चौसला को निर्विरोध गुर्जर नवयुवक अध्यक्ष चुन लिया गया। उपाध्यक्ष सूरज बड़ली, महामंत्री सियाराम चौसला, शौकीन लसाड़िया, सचिव कैलाश मंडालिया, संयुक्त सचिव सियाराम दादनपुरा को बनाया गया।
      इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जयनारायण अमावता, पूर्व पालिका चेयरमैन राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष लालाराम धाकड़, पंचायत समिति सदस्य सीताराम चौसला गुर्जर, अर्जुन डोई गुर्जर समाज ने स्वागत कर खुशी जताई।

Saturday, 23 September 2017

आखिर ऐसा क्या हुआ के जलती अर्थी को छोड़कर भागने लगे लोग,

चाकसू : मधुमक्खियों के हमले में 35 लोग घायल, 
चाकसू सेटेलाईट में 35 लोग भर्ती हुए, जिनमें 3 जिला अस्पताल रेफर किए 
मधुमक्खियों के हमले में घायल का उपचार करते डाक्टर
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। दाह संस्कार कर रहे लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे... आखिर हुआ क्या जलती अर्थी छोड़ भागे?
       चाकसू के ग्राम बाढ़ महावतां मोक्षधाम में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला मुली देवी का दाह संस्कार हो रहा था। अंतिम संस्कार की क्रियाएं की जा रही थी। चिता जलाई गई, आग की लपटें उठने लगी कि धुएं के कारण वहां एकाएक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
        चश्मदीद लोगों के मुताबिक अचानक हुए इस हमले से लोग संभल नहीं पाए। वे इधर-उधर बचने के लिए भागने लगे। और तो और बचने के लिए कुछ लोग मोक्षधाम के पास स्थित तालाब तक में कूद गए। बचने के लिए जगह तक तलाशते रहे जहाँ तक भागे भागते रहें, लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें नही बक्सा व आखिरकार अपना डंक मार कर ही छोड़ा और जिससे लोग जलती हुई अर्थी को छोड़कर भाग गए।
       वही इस अचानक हुए हमले में 3 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। जिनमें से 35 लोगों को चाकसू सेटेलाईट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इनमें 3 जनों में बद्रीलाल, रामप्रसाद, छाजूलाल बैरवा को गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।
........