Saturday 30 September 2017

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत रावण अहंकार हुआ खत्म

चाकसू में 31 फीट रावण पुतले का दहन, 
श्रीराम की निकली शोभायात्रा, मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य आतिशबाजी का हुआ आयोजन 
चाकसू में रावण दहन का दृश्य
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू में शनिवार को अहंकार रूपी बुराई पर अच्छाई की विजयी का महापर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे के गणगौरी मैदान से दोपहर को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ हाथी-घोड़ा, ऊँट शाही लवाजमे से निकली।
      नगरपालिका की ओर से आसोलाई रोड़ जोगाबाड़ी स्थित दशहरा मैदान में 31 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन हुआ। दशहरा मेला स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आतिशबाजी की।
      इस मौके पर चाकसू पालिका चेयरमैन अनिता गुर्जर, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, RPSC सदस्य अलका सराधना, ईओ मुकेश चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, अब्दुल हमीद खोखर, पंस.सदस्य सीताराम चौसला, पार्षद कविता गुर्जर, मोहनलाल बोहरा, परमजीत सिंह, केबी शर्मा, गिर्राज सैनी सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
      हजारों की संख्या में दशहरा मेला स्थल पर रावण दहन देखने पहुंचे मेलाथियों की सुरक्षा दृष्टि से पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त थे। मौके पर चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत, थानाधिकारी राजेश विद्यार्थी मय जाब्ते तैनात रहे।

No comments:

Post a Comment