Saturday, 23 September 2017

आखिर ऐसा क्या हुआ के जलती अर्थी को छोड़कर भागने लगे लोग,

चाकसू : मधुमक्खियों के हमले में 35 लोग घायल, 
चाकसू सेटेलाईट में 35 लोग भर्ती हुए, जिनमें 3 जिला अस्पताल रेफर किए 
मधुमक्खियों के हमले में घायल का उपचार करते डाक्टर
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। दाह संस्कार कर रहे लोग अचानक इधर-उधर भागने लगे... आखिर हुआ क्या जलती अर्थी छोड़ भागे?
       चाकसू के ग्राम बाढ़ महावतां मोक्षधाम में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला मुली देवी का दाह संस्कार हो रहा था। अंतिम संस्कार की क्रियाएं की जा रही थी। चिता जलाई गई, आग की लपटें उठने लगी कि धुएं के कारण वहां एकाएक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
        चश्मदीद लोगों के मुताबिक अचानक हुए इस हमले से लोग संभल नहीं पाए। वे इधर-उधर बचने के लिए भागने लगे। और तो और बचने के लिए कुछ लोग मोक्षधाम के पास स्थित तालाब तक में कूद गए। बचने के लिए जगह तक तलाशते रहे जहाँ तक भागे भागते रहें, लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें नही बक्सा व आखिरकार अपना डंक मार कर ही छोड़ा और जिससे लोग जलती हुई अर्थी को छोड़कर भाग गए।
       वही इस अचानक हुए हमले में 3 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। जिनमें से 35 लोगों को चाकसू सेटेलाईट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इनमें 3 जनों में बद्रीलाल, रामप्रसाद, छाजूलाल बैरवा को गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।
........

No comments:

Post a Comment