Friday, 20 January 2017

नही रहे बिग बी, वाट्सएप और फेसबुक पर अभिताभ बच्चन का हुआ निधन,

'बिग बी अभिताभ' के मौत की खबर पूरी तरह झूटी 
by-www.dainiktime.com
.........…..... 
इंटरनेट की दुनिया में आज कल कुछ भी होता है। यहाँ किसी चाय वाले को हीरो बना दिया जाता है, तो कभी किसी हीरो को बिना वजह यहाँ मार डाला जाता है..! 
       जी हाँ, हम कई बार देख चुके हैं की इन्टरनेट पर स्टार्स के मौत की खबरें आय दिन वायरल होती हैं। ये बातें अफवाह होती है। कोई भी ऐरा गैरा बंदा लैपटॉप पर बैठ झूटी कहानी बनता है।उसे शेयर करता है और लोग उसे आगे शेयर करने लगते हैं। ये सब बातें स्टार्स और उनके परिवार वालों को बहुत डिस्टर्ब करती हैं। 
       ताज़ा अफवाह जो फैली है वो है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (बिग बी) की। फेसबुक पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की मौत हो चुकी है।फेसबुक पर अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में वो आँख बंद करके लेटे हुए हैं और दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा रहें हैं। ऐसा ये पहले बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन की मौत की खबर इस तरह इंटरनेट पर वायरल हुई हो। पहले भी ऐसी अफवाह फ़ैल चुकी है जिस वजह से बिग बी के फैन्स बड़े नाराज़ हुए थे। 
       आपको बतादें अमिताभ बच्चन की तस्वीरें जो इंटरनेट पर वायरल हो रहीं है वो असली है लेकिन पुरानी है। बिग बी की तबियत कई बार ख़राब हो चुकी है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। ये तस्वीरें उन दिनों की हैं लेकिन कुछ लोग इस पुरानी तस्वीर का गलत फायदा उठा रहे हैं।
पहले भी कई बार अफवाह उडी :
- वैसे इससे पहले भी कई बार अमिताभ के निधन की अफवाह उड़ चुकी है। मसलन, पिछले साल फरवरी में भी व्हाट्स एप पर ऐसी ही अफवाह छाई रही थी। 
– 23 फ़रवरी 2016 को व्हाट्स एप पर अमिताभ बच्चन की डेथ की अफवाह उड़ी थी। 


Thursday, 19 January 2017

Thursday, 12 January 2017

Monday, 9 January 2017

चाकसू नगरपालिका में चार सहवृत पार्षद मनोनीत,

मुख्यमंत्री राजे तथा क्षेत्रीय विधायक का जताया आभार 
कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, फटाखे फोड़कर जताई ख़ुशी
चाकसू नगर पालिका में मनोनयन पार्षद, साथ में जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर अन्य कार्यकर्ता बधाई देते।
............
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू| राज्य सरकार ने चाकसू नगरपालिका में चार पार्षदों का मनोनयन किया है। मीडिया मे जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार क्षेत्रीय विधायक की अनुशंषा पर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व पार्षद मेहराज खान, सुरेश सैनी, कमलकांत प्रजापत (एडवोकेट) और शंकरलाल जांगिड (शीतला माता) निवासी को नगरपालिका में सहवृत पार्षद के रूप मनोनित किया है।
        पालिका बोर्ड में कुल पार्षदों की संख्या 25 है। जिनमें से भाजपा के 10, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 7 पार्षद हैं, ऐसे में इन चार पार्षदों का मनोनयन होने से नगरपालिका चाकसू में पार्षदों की संख्या अब 29 हो गई है।  
        इस मौके विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर समेत कई कार्यकर्ता ने सभी मनोनीत पार्षदों का स्वागत कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा का आभार जताया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और फटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
       नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शर्मा, देहात युवा अध्यक्ष मुकेश गोरली, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता चौथमल जैन, फागी के देहात अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, भाजपा के कजोड़ जाट (कोटखावदा), कानाराम सैनी, राजाराम खींची, सरदार सुरेंद्र सिंह, शंकर यादव, नारायण चौधरी, जगदीश कोली, भूणाराम चौसला, पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा, गिर्राज बुसर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने 'पार्षद मनोनयन' पर ख़ुशी जताई।
      

Saturday, 7 January 2017

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकारी खजाने में धन की कमी नही : विधायक बैरवा

चाकसू में विकास को लेकर की कई घोषणाएं 
ग्राम पंचायत ठिकरिया मीनान में 'गौरवपथ' एवं 
खेड़ारानिवास में 'सीसी सड़क' बनेंगी
चाकसू। ग्राम खेड़ारानिवास मे जनमानस को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा एवं मंचासीन अतिथि।
   
पौषबड़ा महोत्सव एवं स्नहे मिलन में शिरकत करते विधायक।
.........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा हर बार की तरह ग्रामीण जनता के बीच पहुंचे... उन्होंने विकास के मामले में जनता को कतई परेशान नही होने की बात कहीं। कहा कि सरकारी खजाने में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है..!
      विधायक बैरवा ने कहा कि विकास का नाम ही भाजपा है, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। भाजपा शासन में ग्रामीण क्षेत्रों अब तक के इतिहास में गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मामले में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। यह बात विधायक बैरवा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कोटखावदा गांवों का दौरा करते हुए जनता से कही।
      उन्होंने ग्राम पंचायत ठिकरिया मीनान व खेड़ारानिवास ग्राम में पौषबड़ा महोत्सव एवं आयोजित स्नहे मिलन कार्यकम में शिरकत कर यहां स्थित मंदिर में बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान गांव में 'गौरवपथ सड़क निर्माण' योजनाओं सहित अन्य विकास कार्य करवाने की घोषणाएं की। साथ हीं कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता अधिकाधिक लाभ ले। कहा कि जनता को अगर कहीं भ्रष्टाचार नजर आए तो तुरंत उन्हें इसकी सूचना करें। विधायक ने ग्राम पंचायत खेड़ारानिवास में ईमली वाले बालाजी मंदिर तक ग्रामीणों के प्रस्ताव पर सीसी सड़क बनवाने की घोषणा के साथ अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
      इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चाकसू प्रभारी एवं जिला पार्षद भूणाराम गुर्जर ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर ग्रामीणजन को सम्बोधित किया। इससे पहले विधायक बैरवा व अन्य आगुन्तक अतिथियों का ग्रामीणों ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया। इस मौके पर भाजपा के राजाराम खींची, शंकर यादव, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली, कजोड़ जाट, महावीर जैन (कोटखावदा) आदि कार्यकर्ता विधायक के साथ मौजूद थे। दूसरी तरफ राज्य अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) विकेश खोलिया ग्राम खेड़ारानिवास में कार्यकर्ताओं के साथ पौषबड़ा महोत्सव में पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली एवं चहुमुंखी विकास की मंगल कामना की। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
राज्य SC आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया का स्वागत करते ग्रामीण।

Thursday, 5 January 2017

अरिहंत कुंज श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में सजाई झांकी, लगाया पौष बड़ों का भोग

चाकसू अरिहंत कुंज बिहार कॉलोनी में श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव के दौरान फूलों से भगवान का श्रंगार। 
..........
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। यहां टोंक रोड़ स्थित अरिहंत कुंज बिहार कॉलोनी वार्ड नं-17 में श्री चमत्कारेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में गुरुवार को पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री चमत्कारेश्वर महादेव पंचायत व हनुमान जी का फूलों से श्रंगार किया गया। 
       विकास समिति के मीडिया प्रभारी विक्रम गर्ग ने बताया कि समिति की ओर से मंदिर प्रांगण में पौषबड़ा पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान की आरती की गई और हलवा पकौड़ी का भोग लगाया गया। पौषबड़ा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। 
       इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बालकृष्ण तिवाड़ी, स्थानीय पार्षद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इसी प्रकार यहां तहसील चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर में भी ठाकुरजी को पौष बड़ों का भोग लगाया गया।