Tuesday, 13 June 2017

चाकसू : युवा संसद में विधायक बैरवा ने की शिरकत, युवाओं को संबल प्रदान करते फ्लैगशिप योजना की जानकारी दी

       मंत्रालय की युवा मार्ग दर्शिका का किया विमोचन
     चाकसू युवा संसद को सम्बोधित करते विधायक व मंच
.....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू/जयपुर। पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र जयपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय पडौस युवा संसद का आयोजन हुआ...            मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, जिला दक्ष प्रक्षिक बाबूलाल सुसावत ने युवा संसद में युवाओं को संबल प्रदान करते सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेल मंत्रालय द्वारा विकास युवा मार्ग दर्शिका (बुकलेट) का विमोचन किया गया।
       कार्यक्रम संयोजक एवं तहसील युवा प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा व नेहरू युवक मण्डल चौसला दयाराम गुर्जर ने बताया कि युवाओं को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के क्रियान्वयन में ग्रामीण युवाओं का योगदान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जन-धन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण समेत अनेक फ्लैगशिप योजना से गांव-क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के युवा प्रतिनिधि, सरपंच लोग मौजूद थे।
......

Monday, 12 June 2017

चाकसू मेघना विद्यापीठ शिक्षा समिति ने प्रतिभाशाली बालकों को किया सम्मानित, विद्यालय का रहा शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम

मेघना विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभाएं एवं उप निदेशक, संस्था प्रधान समेत स्टाफ उपस्थित। 
....... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। क्षेत्र के दुब्बे की बाढ स्थित श्री रामजानकी धाम शिक्षा समिति द्वारा संचालित 'मेघना विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय' में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
       संस्था प्रधान कमल किशोर कुमावत के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं का विद्यालय परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कुल 48 बालकों में से 36 बालक प्रथम व 12 बालक द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। चार छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सर्वाधिक प्रतिष्ठित गार्गी पुरस्कार लेने मे स्थान बनाया है। विद्यापीठ के छात्र राकेश चौधरी ने 85.17 प्रतिशत अंक, अनिता चौधरी ने 85 प्रतिशत अंक, गिर्राज शर्मा ने 83.83 प्रतिशत अंक व छोटा यादव ने 79.50 प्रतिशत अंक, रवि चौधरी (भदाला) ने 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, गांव-परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
       विद्यापीठ समिति के उप निदेशक रमेशचन्द चौधरी ने शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर विद्यालय के शिक्षकों को उनके लगातार परिश्रम, लगन व शाला के प्रति समर्पण पर धन्यवाद दिया, वहीं बालकों को अच्छे परीणाम लाने पर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।        सभी प्रतिभाओं को तिलक लगा, माला पहनाकर मीठा मुंह करवाया गया।

चाकसू की छान्देल नर्सरी में लगी आग, 2 घण्टे के अथक प्रयास से आग पर पाया काबू

----------- 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। ग्राम पंचायत छान्देल कलां की नर्सरी में सोमवार को अचानक आग लग गयी। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। 
      मिली जानकारी के अनुसार छान्देल कलां के जनता वन योजना प्लान्टेशन के करीब 8-10 हेक्टयर में आग लग गई। इसी दौरान तेज आंधी की वजह से आग ने और विकराल रूप ले लिया। वन विभाग नाका अधिकारी राजपाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान वनकर्मी मुकेश गुर्जर, रामफूल, गोपाल मीणा, बदरी गुर्जर, राजू गुर्जर ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब 2 घण्टे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया लिया गया, तब जाकर सभी ने राहत की साँस ली।

Tuesday, 6 June 2017

चाकसू में मरीजों को फल वितरित कर सेवादल कांग्रेस प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक का जन्मदिन मनाया

 सेवादल कांग्रेस प्रदेश मुख्य संगठक राजेश पारीक के जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट करते प्रदेश संगठन मन्त्री सीताराम गुर्जर, पार्षद कविता गुर्जर, सीताराम बैरवा।
चाकसू में मरीजो को फल वितरित करते हुए
......
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज...
चाकसू/जयपुर। चाकसू में मंगलवार को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक का जन्मदिन मनाया गया।
      प्रदेश संगठन मन्त्री सीताराम गुर्जर चौसला (पस०सदस्य चाकसू) के नेतृत्व में चाकसू सेटेलाईट अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किए और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान पूर्व उपजिला प्रमुख बोदीलाल मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता गुर्जर, लोकसभा महासचिव लालाराम धाखड़, युकां विस०अध्यक्ष डालूराम मीणा, शहबाज पठान, पुरण गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं सीताराम गुर्जर चौसला ने जयपुर मुख्यालय पहुंचकर सेवादल कांग्रेस प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक को जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Monday, 5 June 2017

अपने पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य : अनिता गुर्जर

    चाकसू नपा०चेयरमैन ने लोगों को कचरा पात्र वितरित     कर साफ-सफाई के लिए किया प्रेरित 
........ 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। चाकसू में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें साफ-सफाई, पौधारोपण, पर्यावरण बचाओ पर वैचारिक संगोष्ठी समेत कई कार्यक्रम हुए।
     चाकसू नगरपालिका में चेयरमैन अनिता गुर्जर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करने के लिए कचरा पात्र (डिब्बों) का वितरण किया। कहा कि अपने पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य है, इसके लिए हमे आगे आना होगा। इस मौके पर युवा नेता करण सिंह गुर्जर, पालिका मण्डल सदस्य व कर्मचारी स्टाफ मौजूद था।

Thursday, 1 June 2017

चाकसू में प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान

राजगुरु विधाश्रम सी०सै०स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ समाजसेवी हनुमान सिंह व संस्था प्रधान। 
...... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। कस्बे की राजगुरु विधाश्रम सी०सै०स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
     संस्था प्रधान रामकिशोर सैनी ने बताया कि बारहवीं कला वर्ग के परिणाम में विद्यालय की छात्रा नेहा सैनी पुत्री गणपत सैनी ने 81.20 प्रतिशत अंक, नोसिन खांन पुत्री आमीन खान ने 80 प्रतिशत अंक, तरन्नूम परवीन पुत्री शहजाद मोहम्मद ने 78 प्रतिशत, करिशमा खांन पुत्री आमीन मोहम्मद ने 77.30 प्रतिशत, प्रीति शर्मा पुत्री विनोद कुमार ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया। सर्वश्रेष्ठ अंक लाने पर सभी छात्राओं का समारोह में मिठाई व माला पहनाकर सम्मान किया गया।
     इस मौके पर समाजसेवी हनुमान सिंह, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद थे।

सीईओ आलोक रंजन ने किया राजस्व लोक अदालत संबंधी कार्यवाही का अवलोकन

चाकसू की ग्राम पं० रामनगर में 'न्याय आपके द्वार' कैम्प सम्पन्न 
------- 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में गुरुवार को ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक रंजन अचानक ग्राम पंचायत रामनगर स्थित अटल सेवा केंद्र पर चल रही राजस्व लोक अदालत एवं पट्टा अभियान की कार्यवाही देखने पहुंच गए।
      सीईओ आलोक रंजन ने राजस्व टीम को मुस्तैदी के साथ मौके पर ही ग्रामीणों को राहत बचाने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किया। बीडीओ कृष्णा माहेश्वरी ने बताया कि 'न्याय आपके द्वार' में 21पट्टे बांटे गए।
       वही एसडीएम रणजीत सिंह प्रशासन की ओर से 23 राजस्व विवादों का निस्तारण एवं तहसीलदार कोटखावदा साधना शर्मा ने 314 मामलों का निपटारा किया।