Friday 5 May 2017

लड़का-लड़की मे भेद नहीं करें : विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा

चाकसू के ग्राम प०खाजलपुरा व आकोडिया में विकास कार्यो का किया लोकार्पण, 
स्कूल छात्राओं को साइकिल वितरण की गई 
..... 
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज... 
चाकसू। विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कहा कि लड़का और लड़की में किसी तरह का भेदभाव न करें। इनकी शिक्षा और लालन-पालन समान रूप से होना चाहिए। यह हमारी पूंजी, हमारी संपत्ति और हमारा आने वाला भविष्य है।
      शुक्रवार को चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाजलपुरा, डाहर, आकोडिया व ठीकरिया गुजरान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
      विधायक बैरवा ने ग्राम खाजलपुरा राजकीय उच्च मा०विद्यालय में विधायक कोष 5 लाख रुपए लागत से निर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। साथ ही राजकीय उच्च मा०विद्यालय ग्राम खाजलपुरा, डाहर, ठिकरिया गुजरान स्कूल की 70 छात्राओं को साइकिलें भी सौंपी।
       विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर खाजलपुरा व ठीकरिया गुजरान में विद्यालय फनीर्चर के लिए एक-एक लाख तथा खाजलपुरा में अतिरिक्त कक्षा-कक्षा के लिए 7 लाख रुपए देने घोषणा की।
        कार्यक्रम में मौजूद चाकसू प्रधान पिंकी मीणा ने पंचायत समिति कोष से खाजलपुरा विद्यालय के लिए दो कमरों का निर्माण कराने की घोषणा की।
जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर ने गांव में पेयजल के लिए एक सिंगल फेज पॉइंट लगाने की बात कही।
        इसी दौरान विधायक ने ग्राम आकोडिया में 6 लाख रु.लागत से बनी सीसी सड़क तथा गांव भादडवास वाया आकोडिया-निमोडिया में 2 करोड़ 30 लाख रुपए से डामर सड़क का भी लोकार्पण किया।
         इस दौरान भाजयुमो देहात अध्यक्ष मुकेश गोरली, अर्जुन सिंह राजावत (हिंगोनिया) सहित स्थानीय सरपंच-सचिव व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment