Tuesday 14 March 2017

चाकसू में होली के रंग में रंगे सब लोग...

शहर से देहात तक खूब उड़ा गुलाल, 
....
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू। चाकसू में होली के मौके पर हर कोई प्रेम के रंग में जहां रंगा दिखाई दिया वहीं होरियारों की टोलियों ने जमकर एक-दूसरे को रंग डाला। युवाओं ने डीजे की गूंज पर जमकर नृत्य किया तो गांवों में फाग की मस्ती नजर आई...
    धुलण्डी पर्व पर लोगों ने प्राकृतिक रंगों का जमकर इस्तेमाल किया। किसी को हानि न पहुंचे, यह सोच ज्यादातर लोगों की नजर आई। शहरी और ग्रामीण अंचल में जवान, क्या बच्चे और महिलाएं हर वर्ग होली के रंगों से रंगा नजर आया। बुजुर्ग लोग भी होली के रंगों में सराबोर रहे।
     वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जोर-शोर से होली पर्व मनाया। चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वेदप्रकाश सोलंकी, पालिकाध्यक्ष अनीता गुर्जर, पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के संग होली खेली। होली का पर्व शांति पूर्ण माहौल में बीता। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूर्णतय चौकस था। इधर, आरएसएस व अन्य संगठनों ने जमकर अबीर गुलाल से सादगी पूर्ण होली खेली। 

No comments:

Post a Comment