Thursday 16 March 2017

चाकसू : नगर पालिका के कर्मचारी ही कचरा डालते है उसका क्या?

19-20 मार्च का शीतलाष्टमी मेला, सफाई व्यवस्थाओं पर नही ध्यान 
चाकसू। शीतलामाता गाँव के मुख्य रास्ते पर पड़ा कचरा
■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़...
चाकसू/शीतला। भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक ओर सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया गया, लेकिन चाकसू में अभियान की हवा निकली हुई है। यहां जगह-जगह गन्दगी पसरी हुई है।
    धार्मिक स्थली शीतलामाता गाँव के मुख्य रास्ते पर नगर पालिका के कर्मचारी ही कचरा डालकर गंदगी फैला रहे है...
जिससें दुर्गंधी फैलने की शिकायत बबलू खान अन्य स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से की है, बावजूद नगर प्रशासन के सफाई कर्मचारी उसी जगह गाड़ी का कचरा डाल रहे है।  
    गंदगी फैलने से मलेरिया, डेंग्यु जैसे अन्य बिमारिया फैलने की आशंका से नागरिकों में दहशत का माहौल है। मुख्य रास्ते पर कचरा डालने वाले कर्मचारीयों पर कार्रवाई की जाए ऐसी मांग नागरिक कर रहे है। जबकि यहां 19-20 मार्च को शीतलाष्टमी का मेला लगने वाला है। बावजूद प्रशासन सफाई व्यवस्थाओं पर ध्यान नही दे रहा।

No comments:

Post a Comment