Monday 1 January 2018

सड़क दुर्घटना में घायल अध्यापक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ा

■ अतुल्य राजस्थान @ न्यूज़... 
चाकसू। चाकसू में सड़क दुर्घटना में घायल अध्यापक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
       मिली जानकारी के अनुसार चाकसू कस्बा वार्ड-13 निवासी अध्यापक हरिनारायण गुर्जर पुत्र कन्हैयालाल पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसकी हालत गम्भीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया था जहां पर उनका ईलाज चल रहा था। रविवार रात्री को करीब 10 बजे अध्यापक गुर्जर ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
       गौरतलब है कि मृतक हरिनारायण गुर्जर यहां वार्ड-13 में संचालित आकाशदीप पब्लिक माध्यमिक स्कूल के प्रबंध संचालक थे। मिलनसार व्यक्ति थे, हमेशा लोगों के सुख-दुख में काम आते थे। क्षेत्र के लोगों ने उनकी मृत्यु की खबर सुनी तो चाकसू में शोक की लहर दौड़ गयी और उनकी शव यात्रा में सोमवार को सभी  समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।           मंगलवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

No comments:

Post a Comment